Open Naukri

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 21 सितम्बर से 27 सितम्बर 2020



TATA CRISPER के COVID -19 परीक्षण ‘फेलुदा’ को DCGI की मंजूरी

• TATA CRISPER (क्लस्टर्ड रेगुलेटरी इंटरसेप्टर शॉर्ट पालिंड्रोमिक रिपीट) ने ICMR और CSIR-IGIB के साथ मिलकर उच्च गुणवत्ता वाले COVID -19 परीक्षण तकनीक ’फेलुदा’ विकसित की है। यह परीक्षण आर्थिक रूप से सस्ता, विश्वसनीय, सुरक्षित और सुलभ होगा।

• 19 सितंबर, 2020 को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने इस परीक्षण के वाणिज्यिक पहल को मंजूरी प्रदान की है।

• इस परीक्षण में 96% संवेदनशीलता और कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए 98% विशिष्टता के साथ उच्च गुणवत्ता वाले बेंचमार्क मिले हैं।

• TATA CRSISPER तकनीक को CSIR-IGIB (इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी) द्वारा विकसित किया गया है।

बिहार को 9 राजमार्ग परियोजना सहित फाइबर केबल नेटवर्क की सौगात

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में 9 राजमार्ग परियोजना सहित घर तक फाइबर केबल नेटवर्क का शुभारम्भ किया है।

• 18 सितम्बर 2020 को प्रधानमंत्री ने कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित किया था। हाल ही में केंद्र सरकार ने बिहार के दरभंगा में एम्स के लिये मंजूरी दी गई है।

• बिहार को इन परियोजनाओं के लिए 14,000 करोड़ रुपये का फण्ड प्रदान किया गया है। इन परियोजनाओं में हाइवे को 4 लेन और 6 लेन का बनाने और नदियों पर 3 बड़े पुलों के निर्माण का काम शामिल है।

भारतीय नौसेना के युद्धपोत में पहली बार दो महिला अधिकारियों की तैनाती

• 21 सितम्बर 2020 को भारतीय नौसेना ने पहली बार अपने युद्धपोत में दो महिला अधिकारियों, सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह की तैनाती की है।

• दोनों महिला अधिकारियों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद पर पोस्टिंग दी गयी है। इससे पहले महिलाओं के प्रवेश को तय विंग विमान तक ही तैनाती दी जाती थी।

• सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह हैदराबाद से हैं और सब लेफ्टिनेंट, कुमुदिनी त्यागी गाजियाबाद से है। इससे पहले क्रू क्वार्टर में प्राइवेसी की कमी और जेंडर के हिसाब से विशिष्ठ बाथरूम की सुविधा का न होना जैसे अनेक कारणों से महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत में नहीं हो पा रही थी।

DRDO ने स्वदेशी ड्रोन ‘ABHYAS’ का किया सफल परीक्षण

• 22 सितम्बर 2020 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी हाई-स्पीड टार्गेट ड्रोन अभ्यास (ABHYAS) का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर में इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) में किया गया है।

• ‘ABHYAS’ एक छोटे गैस टरबाइन इंजन द्वारा संचालित होता है, और यह एमईएमएस नेविगेशन सिस्टम पर काम करता है।

• ‘ABHYAS’ को एरोनॉटिकल डेवलपमेंट स्टेबलाइजमेंट (एडीई), डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।

• ‘ABHYAS’ को पूरी तरह से ऑटोनॉमस फ्लाइंग के लिए डिजाइन किया गया है। एयर व्हीकल की जांच लैपटॉप आधारित ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन (जीसीएस) से की जाती है।

संसद ने महामारी रोग (संशोधन) विधेयक 2020 पारित किया

• 21 सितम्बर 2020 को महामारी रोग (संशोधन) विधेयक को मंजूरी प्रदान कर की है। यह बिल महामारी रोग अधिनियम 1897 का संशोधित रूप है।

• इस बिल में कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले करने वालों के लिए अधिकतम सात साल की सजा का तथा अधिकतम पांच लाख रूपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

• यह बिल 19 सितंबर 2020 को राजयसभा में तथा 21 सितम्बर 2020 को लोकसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ है। यह बिल बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की शक्तियों में विस्तार करने की मंजूरी देता है।

टाइम मैगजीन ने जारी की दुनिया के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची

• टाइम एक अमेरिकी साप्ताहिक समाचार मैगजीन है, इसका प्रकाशन न्यूयॉर्क शहर से होता है तथा इसकी स्थापना साल 1923 में हुई थी।

• टाइम मैगजीन का एशिया संस्करण ‘टाइम एशिया’ है, जिसका संपादन हॉंकॉंग में होता है। टाइम मैगजीन विश्व में सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली साप्ताहिक समाचार पत्रिकाओं में से एक है।

• ताज़ा जारी सूची में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अभिनेता आयुष्मान खुराना, शोधकर्ता रविंदर गुप्‍ता तथा शाहीन बाग धरने में शामिल बिल्किस भी शामिल हैं।

• इस सूची में शी जिनपिंग, ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन, डोनाल्‍ड ट्रंप, कमला हैरिस, जो बाइडन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत दुनियाभर के कई नेता शामिल हैं।

सऊदी अरब ने भारत समेत कोरोना प्रभावी अन्य देशो पर लगाया यात्रा प्रतिबन्ध

• सऊदी अरब ने देश में बढ़ते कोरोना मामलो की संख्या को देखते हुए, भारत, अर्जेंटीना, ब्राज़ील समेत अन्य सभी ऐसे देशो के यात्रियों पर यात्रा प्रतिबन्ध लगा दिया है, जहाँ अप्रत्याशित रूप से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं।

• 18 सितम्बर को हांगकांग ने भी एयर इंडिया की उड़ानों पर तीन अक्टूबर तक प्रतिबंध लगा दिया है क्योकि एयर इंडिया की उड़ान के कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

• हालाँकि भारत सरकार ने 23 मार्च से अपनी सभी विदेशी नियमित उड़ानों पर प्रतिबन्ध लगा रखा है किन्तु वंदे भारत मिशन के तहत अन्य देशो को भारत से उड़ान जारी है।

शिवांगी सिंह बनी पहली महिला राफेल पायलट

• शिवांगी सिंह लड़ाकू राफेल विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। शिवांगी इस समय मिग-21 की फाइटर पायलट हैं और उनकी पोस्टिंग इस समय राजस्थान में है।

• ज्ञात हो 10 सितंबर 2020 को पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल की गई थी।

• भारत ने फ्रांस‌ के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया है. इनमें से पांच जेट भारत पहुंच चुके हैं। पांच विमान के अक्टूबर में में भारत पहुंचने की सम्भावना है।

सलमान की आवाज एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन

• 25 सितम्बर 2020 को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर तथा सलमान खान की आवाज एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 साल की आयु में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हो गया है।

• एसपी बालासुब्रमण्यम का जन्म 04 जून 1946 को नेल्लौर,आंध्र प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अपने प्लेबैक सिंगर करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना से की थी।

• बाला सुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज के रूप में भी जाना जाता था। उन्होंने सलमान के कई हिट गाने गाए थे।

• साल 2001 में एसपी बालासुब्रमण्यम को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

दिग्गज नेता जसवंत सिंह का निधन

• पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के दिग्गज नेता मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त) का 82 वर्ष की उम्र में निधन दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अस्पताल में हो गया ।

• जसवंत सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1960 में की थी। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभाई थी।

• जसवंत सिंह को परमाणु शक्ति वाले भारत के लिए विदेश नीति बनाने के लिए उन्हें विशेष रूप से याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय डिप्‍लोमेट्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।