Open Naukri

कैसे कसी Taiwan ने COVID-19 पर लगाम? प्रेरणा देने वाली है ये कहानी

जिस COVID-19 के सामने समूची दुनिया ने अपने घुटने टेक दिये। जिस कोरोनावायरस से लड़ने में दुनिया की बड़ी-बड़ी महाशक्तियों तक की सांसें फूल गईं, उस कोरोनावायरस पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त करने में एक ऐसे देश ने विजय प्राप्त की है, जिसे चीन के साथ दुनिया के बहुत से देश ‘वन चाइना पॉलिसी’ के अंतर्गत चीन से इतर एक अलग संप्रभु देश के तौर पर मान्यता तक नहीं देते। ऐसे में पूरी दुनिया आज इस सवाल “How Taiwan successfully controlled COVID-19?” का जवाब जानना चाह रही है और इस लेख में हम आपको इसी का जवाब हर पहलू पर प्रकाश डालते हुए उपलब्ध करा रहे हैं।

क्या कहती है BBC की रिपोर्ट?

बीबीसी की रिपोर्ट बताती है कि ताइवान की आबादी 2 करोड़ 30 लाख लोगों की है, फिर भी कोरोनावायरस का स्रोत माने जाने वाले चीन से सटा होने के बावजूद गत 17 मई तक इस देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के मजह 440 मामले सामने आए थे और इनमें से मौत भी केवल सात जनों की ही हुई थी।

ये भी जाने, आवश्यक है ! – Health Policy -The savior in Coronavirus Crisis

JAMA के अनुसार Taiwan की COVID 19 Strategy 

JAMA जो कि जर्नल ऑफ अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के लिए प्रयुक्त होता है, इसकी एक रिपोर्ट में ताइवान में स्वास्थ्य सुविधाओं की सराहना करते हुए इसे विश्वस्तरीय करार दिया गया है। एक नजर डालते हैं रिपोर्ट की प्रमुख बातों पर जो COVID19 strategy of Taiwan पर सटीक प्रकाश डाल रही है:

ये भी जाने – 7 Things You Need To Do During Coronavirus Outbreak

Johns Hopkins University के मुताबिक COVID-19 Strategy of Taiwan

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने भी सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे Taiwan defeat Coronavirus को लेकर एक अध्ययन किया है, जिसमें बताया गया है कि ताइवान coronavirus को लेकर सर्वाधिक खतरे में था, क्योंकि चीन से इसकी भौगोलिक नजदीकी तो है ही, साथ में चीन से इसके व्यापारिक संबध भी हैं। फिर भी ताइवान ने सफलतापूर्वक COVID-19 के खतरे से अपना बचाव काफी हद तक कर ही लिया। डालते हैं एक नजर इस रिपोर्ट के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर:

Taiwan के लिए क्यों बजाएं तालियां?

चीन में तानाशाही चलती है और इसी तरीके से चलने वाले देश में COVID 19 पर नियंत्रण पाना संभव है, इस तरह की दलील दुनिया के कई देशों द्वारा दी जाती रही है, मगर जब हम ताइवान को देखते हैं कि किस तरह से लोकतांत्रिक तरीके से चलने वाले इस देश ने भी कोरोनावायरस जैसी चुनौतियों से सफलतापूर्वक निबट लिया तो ऐसी दलीलें केवल बहाने के अतिरिक्त कुछ और नजर नहीं आतीं। नियमित रूप से ताइवान की ओर से coronavirus को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाती रही। ताइवान ने अपने नागरिकों के साथ सूचना शेयर करने में पूरी पारदर्शिता बरती। सबसे अधिक हैरान करने वाली बात तो ये रही कि बिना सख्त लॉकडाउन लागू किये भी ताइवान कोरोनावायरस पर लगाम कसने में कामयाब रहा।

ये भी जाने, आवश्यक है ! – जैव आतंकवाद (Bioterrorism)

निष्कर्ष

COVID 19 strategy of Taiwan की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज ताइवान इतनी मजबूत स्थिति में खड़ा हो चुका है कि घरेलू आपूर्ति के लिए जो उसने फेस मास्क के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा था, उसे उसने अब हटा दिया है। यहां तक कि ताइवान की सरकार की ओर से यूएस, स्पेन, इटली, यूरोप के अन्य नौ देशों के साथ उन देशों को एक करोड़ मास्क दान में देने की घोषणा की गई है, जिनका उसके साथ कूटनीतिक संबंध है। इस तरह से ताइवान COVID-19 पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाने के मामले में पूरी दुनिया के लिए मिसाल बनकर उभरा है।