Open Naukri

केंद्रीय बजट 2022 (Union budget 2022): कब होगा पेश और उम्मीदें

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


Union budget 2022 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, जो कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे हर क्षेत्र की उम्मीदें बंधी हैं।

Union Budget India में इन दिनों लगभग हर किसी की जुबां पर है, क्योंकि हर कोई यह अनुमान लगाने में जुटा हुआ है कि आखिर आगामी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट 2022 को पेश करते वक्त केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस क्षेत्र के लिए क्या-क्या घोषणाएं करने वाली हैं। देश इस वक्त दुनिया के कई अन्य देशों की भांति भयानक कोरोना महामारी से जूझ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप पैदा हुई आर्थिक मंदी की वजह से सबसे बुरी तरीके से मध्यमवर्गीय परिवार और नौकरीपेशा लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही उद्योग-धंधों पर भी इसका बेहद बुरा असर पड़ा है। ऐसे में इन सभी को केंद्रीय बजट 2022 से खासी उम्मीदें हैं। इस लेख में हम आपको केंद्रीय बजट 2022 से विभिन्न क्षेत्रों की बंधी उम्मीदों के साथ बजट से जुड़ीं कुछ महत्वपूर्ण एवं रोचक जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

हलवा समारोह

जब भी केंद्रीय बजट को पेश किया जाता है, तो उससे 10 दिन पहले हलवा समारोह का आयोजन वित्त मंत्रालय में किया जाता है। जिस जगह पर बजट की छपाई होती है, यहां तैयार किए गए हलवे को उसी जगह पर परोसा जाता है। दरअसल हलवा समारोह को बजट की छपाई का  प्रतीक माना जाता है और जो सरकारी अधिकारी बजट बनाने में शामिल होते हैं, वे हलवा समारोह मनाते हैं।

भारत का केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश का केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला थीं। जब इंदिरा गांधी भारत की प्रधानमंत्री थीं, उसी दौरान उन्होंने वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफा दे देने के बाद वित्त विभाग भी अपने पास रखा हुआ था। इस तरह से प्रधानमंत्री के तौर पर ही उन्होंने वित्त मंत्री की भूमिका निभाते हुए बजट को पेश किया था। निर्मला सीतारमण ने जब वर्ष 2019 में 5 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश किया, तो इस तरह से  भारत का केंद्रीय बजट पेश करने वालीं वे भारत की प्रथम पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बन गईं।

भारत का प्रथम केंद्रीय बजट

Union Budget India में सबसे पहले वर्ष 1860 में 18 फरवरी को पेश किया गया था। इस बजट को वायसराय की कार्यकारी परिषद ऑफ इंडिया के वित्त सदस्य स्कॉट्समैन जेम्स विल्सन ने पेश किया था। विल्सन ने ही द इकोनॉमिस्ट और चार्टर्ड बैंक की स्थापना की थी। वर्ष 1969 में चार्टर्ड बैंक का स्टैंडर्ड बैंक में विलय हो गया था।

स्वतंत्र भारत में बजट

सबसे पहली बार वर्ष 1947 में 26 नवंबर को आजाद भारत का बजट पेश किया गया था, जिसे कि आरके षणमुखन शेट्टी ने प्रस्तुत किया था। प्रधानमंत्री की बात करें, तो पंडित जवाहरलाल नेहरू वर्ष 1958 में बजट पेश करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए थे, जब तत्कालीन वित्त मंत्री टीटी कृष्णमाचारी ने त्यागपत्र दे दिया था। बाद में 1970 में इंदिरा गांधी को भी ऐसा करना पड़ा था। इसके बाद राजीव गांधी को भी वित्त मंत्री वीपी सिंह के इस्तीफा दे देने की वजह से वर्ष 1987-88 का केंद्रीय बजट पेश करना पड़ा था।

Union budget में आये बदलाव

आम बजट से जुड़ीं कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां

Union budget 2022: शिक्षा के क्षेत्र के लिए उम्मीदें

Union budget 2022: आम आदमी की उम्मीदें

चलते-चलते

Union budget 2022 का हम में से हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। साथियों, हम सभी की इस बजट से कोई न कोई उम्मीद तो बंधी ही है। ऐसे में हम अपनी वित्त मंत्री से यही अपेक्षा करते हैं कि उनके द्वारा ऐसा आम बजट पेश किया जाए, जो कि कोरोना महामारी के इस संकट के दौरान भी न केवल देश की अर्थव्यवस्था को और गति प्रदान करे, बल्कि महामारी की वजह से बुरी तरीके से प्रभावित हुई आम जनता के भी हितों की काफी हद तक पूर्ति हो सके।