Open Naukri

सिंधु घाटी सभ्यता में कुछ ऐसा था समाज एवं धर्म का स्वरूप



Indus Valley Civilization दुनिया की सबसे प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक रहा है। Indus Valley Civilization में Society and Religion के बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। Indus Valley के Society and Religion का topic UPSC Exam के History syllabus में भी है। यहां हम आपको सिंधु घाटी सभ्यता में समाज और धर्म के बारे में विस्तार से बता रहे हैं, जो आपके बहुत काम आयेगी।

Indus Valley Civilization में समाज की स्थिति

Indus Valley Civilization में समाज में चार प्रजातियां हुआ करती थीं। ये प्रजातियां भूमध्यसागरीय, प्रोटोआस्ट्रेलियाड, मंगोलाइड और अल्पाइन थीं। इनमें सर्वाधिक आबादी भूमध्यसागरीय प्रजाति के लोगों की थी। मुख्य रूप से चार वर्गों योद्धा, व्यापारी, विद्वान व श्रमिक में  सिन्धु घाटी का समाज बंटा हुआ था। यहां से जो स्त्रियों की मूर्तियां प्राप्त हुई हैं, उससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि सिंधु घाटी सभ्यता का समाज मातृसत्तात्मक रहा था। हड़प्पा सभ्यता की यदि बात करें तो यहां के लोगों को युद्ध पसंद नहीं था। ये लोग शांति ही पसंद करते थे। दो प्रकार के भवनों के साक्ष्य हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो में मिले हैं। इनके आधार पर यह कहा जाता है कि यहां समृद्ध लोगों का निवास बड़े घरों में होता था, जबकि गरीब, मजदूर एवं दास लोगों छोटे घरों में रह रहे थे।

वस्त्रों आभूषणों पर एक नजर

खानपान एवं मनोरंजन

सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का खानपान कैसा था, इसके बारे में अधिक जानकारी तो उपब्लध नहीं है, लेकिन पुराविदों के मुताबिक वे गेहूं और जौ का अधिक सेवन करते थे। हालांकि, कालीबंगा एवं इसके निकट के इलाकों में जो लोग थे, उन्हें जौ से ही खुद को संतोष करना पड़ता था। गुजरात के रंगपुर, सुरकोतदा जैसी जगहों से साक्ष्य मिले हैं, वे बताते हैं कि यहां के रहने वाले भोजन में चावल और बाजरा का अधिक सेवन करते थे। साथ ही तिल और सरसों के तेल के साथ घी का इस्तेमाल उनके द्वारा किया जाता था। इनके मनोरंजन के साधनों की बात करें तो मछली पकड़के और शिकार करके ही ये अपना मनोरंजन करते थे। साथ ही पशु-पक्षियों को आपस में लड़ाना और चैपड़ व पासा खेलकर भी ये मनोरंजन करते थे।

अंत्येष्टि के प्रकार

Indus Valley में Society and Religion पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि यहां अंत्येष्टि के तीन प्रकार प्रचलन में थे। इनमें से पहला समाधिकरण था, जिसके नमूने कालीबंगा से प्राप्त हुए हैं। गोलाकार छोटी-छोटी कब्र हुआ करती थी। लोथल में युग्म शवाधान की जानकारी मिलती है, तो रूपनगर में एक ऐसी समाधि भी मिली है, जिसमें कुत्ते को भी मालिक के साथ दफनाया गया था। इसी तरह के कुछ प्रमाण बुर्जहोम से भी प्राप्त हुए हैं। उसी तरह से हड़प्पा में एक ऐसी कब्र भी मिली है, जिसमें ताबूत मिला है। अंत्येष्टि का यहां दूसरा प्रकार आंशिक समाधिकरण और तीसरा दाह संस्कार था।

धार्मिक स्वरूप

निष्कर्ष

UPSC Exam में History के लिए महत्वपूर्ण Indus Valley Civilization में Society and Religion के बारे में आपने यहां विस्तार से समझ लिया है। इससे सवाल पूछे जाने पर आपको अब उत्तर देने में आसानी होगी।