Open Naukri

मिनी ‘भारत’ के नाम से पहचाना जाने वाला द्वीप ‘फिजी’ बना था ‘फिजी गणराज्य’



दक्षिण प्रशान्त महासागर के ‘मेलानेशिया’ मे एक द्वीप देश स्थित है। इस द्वीप देश को ‘Fiji’ या ‘फिजी द्वीप समूह गणराज्य’ के नाम से जाना जाता है। 6 अक्टूबर 1987 का दिन ‘फ़िजी’ के लिए ख़ास इसलिए है क्योंकि इसीदिन इस द्वीप देश को गणराज्य या फिर यूँ कहें कि रिपब्लिक का दर्जा मिला था।

अब सबसे पहले आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर Fiji की भगौलिक स्थति क्या है? ये द्वीप देश कहां स्थित है? आपको बता दें कि ‘फ़िजी’ न्यूज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड के उत्तर पूर्व में स्थित है। इस द्वीप की खोज 17 वीं और 18 वीं शताब्दी के बीच में ही हो चुकी थी। डच और अंग्रेजी शोधकर्ताओं ने इस द्वीप की खोज की थी।

आपको बता दें कि ‘मेलानेशिया’ में स्थित ‘फिजी द्वीप समूह गणराज्य’ में कुल 322 द्वीपों का समूह है। अब यहां सवाल ये उठता है कि इन द्वीपों का गठन कैसे हुआ था? बता दें कि अधिकांश द्वीपों का गठन ज्वालामुखी गतिविधि से हुआ था।

इस लेख के मुख्य बिंदु-

इस द्वीप का नाम ‘फिजी’ ही क्यों पड़ा था?

फिजी द्वीप समूह गणराज्य’ के मुख्य द्वीप का नाम विती लेवु है। इस नाम का उच्चारण वहां के लोग ‘फिसी’ नाम से करते हैं। जिसके कारण इस द्वीप का नाम फिजी पड़ा था।

एक नजर में फिजी का इतिहास (History of Fiji)

 सत्रहवीं शताब्दी में यूरोपीय इन्वेंटर फिजी आए थे। लेकिन अगर History.com की रिपोर्ट्स पर नज़र डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि फिजी में लोग उनके आने से पहले ही रहा करते थे। कई इतिहासकार मानते हैं कि फिजी में मौजूद मिट्टी के बर्तनों की खुदाई से पता चलता है कि करीब 1000 ईसा।पूर्व  के आस पास भी लोग फिजी द्वीप में रहा करते थे।

फिजी ब्रिटेन से कब हुआ था आज़ाद?

महीना था अप्रैल और साल था 1970 , जब लंदन में एक संवैधानिक सम्मेलन में सहमति बनी  कि फिजी राष्ट्रमंडल को पूर्ण स्वतंत्र राष्ट्र बनना चाहिए। फिजी का डोमिनियन उसी वर्ष 10 अक्टूबर 1970 को स्वतंत्र हो गया।स्वतंत्रता के बाद की राजनीति में रत्तू सर कमिससे मारा और अलायंस पार्टी का वर्चस्व रहा था।

Also Read – जब Soviet Union से Kyrgyzstan को मिली आज़ादी

1987 का तख्तापलट और फिजी बना ‘रिपब्लिक’ (Why did Fiji became a Republic)

1987 में दो सैन्य तख्तापलटों से लोकतांत्रिक शासन बाधित हो गया था, जिसमें यह धारणा बढ़ गई थी कि सरकार में इंडो-फिजीयन (भारतीय) समुदाय का वर्चस्व है।

फिजी के राजनीतिक समीकरण के कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स

Also Read – जब 1932 में Iraq को Britain से मिली Independence

फिजी की राजनीति व्यवस्था कैसी है?

फिजी की राजनीति भी किसी लोकतांत्रिक देश की ही तरह संसदीय प्रणाली के तहत काम करती है। इसके तहत सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री होते हैं और राष्ट्र के मुखिया राष्ट्रपति।

सरांश

 फिजी के भगौलिक स्थति की बात करें तो इसमें 322 द्वीप हैं। इन 322 द्वीपों में 106 बसे हुए हैं। फिजी द्वीप के दो सबसे प्रमुख द्वीप हैं विती लेवु और वनुआ लेवु हैं। फिजी में पर्याप्त मात्रा में खनिज और वन होने के कारण इस द्वीप की अर्थव्यवस्था भी काफी अच्छी है।