Open Naukri

Master Plan Delhi 2041 क्या है?



दिल्ली भारतीय राजनीतिक एवं सांस्कृतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण स्थान रही है। दिल्ली न जाने कितने बार बसाई और कितने बार उजाड़ी गयी है, लेकिन फिर भी दिल्ली अपने अस्तित्व को बचाये हुए है, दिल्ली कई वंशो के इतिहास और शासन की कहानी को खुद मे समेटे हुए है। पृथ्वीराज चौहान की दिल्ली, गुलामो की दिल्ली , खिलजी की दिल्ली ,तुगलक की दिल्ली ,सैय्यद की दिल्ली, मुगलों की दिल्ली,अंग्रेजो की दिल्ली, हिंदुस्तान की दिल्ली  या कहें दिल वालों की दिल्ली। इतने सारे वंशो की गवाह रही है हमारी आज की दिल्ली, दिल्ली वर्तमान मे देश की राजधानी है , यहाँ की जनसँख्या लगभग ढाई करोड़ के आस-पास है। इतनी बड़ी जनसँख्या को आधुनिक तरीके से व्यवस्थित, सुनियोजित करने को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने Master Plan Delhi 2041 तैयार किया है। जो दिल्ली की 2041 की जरूरतों को ध्यान मे रखकर तैयार किया गया है। आइये जानते हैं, Master Plan Delhi 2041 क्या है?

इस लेख मे हम लाये हैं?

Master Plan Delhi 2041 क्या है?

Master Plan Delhi 2041 का  विज़न

Master Plan Delhi 2041 के उद्देश्य

Master Plan Delhi 2041 के हाईलाइट पॉइंट

क्या है DDA?

DDA Master Plan?

चलते चलते

Master Plan Delhi 2041 एक योजना है भविष्य की दिल्ली बनाने की। 2050 तक हमारा देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। दिल्ली को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की राजधानी क्षेत्र बनने हेतु यह मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जापान की तर्ज पर यहाँ ट्रैफिक व्यवस्था सुनियोजित की जाएगी। विदेशो की भांति दिल्ली मे भी लोग रात मे काम कर पाएंगे , घूम-फिर पाएंगे। पर्यावरणीय निर्देशों को ध्यान मे रखकर परियोजनाओं का निर्माण होगा , प्रदूषण का स्तर न्यूनतम होगा। आज की दिल्ली आने वाले भविष्य मे रहने योग्य शहरों की सूची मे टॉप पर स्थान पायेगी , ऐसी अवधारणा एवं कल्पना के आधार पर Master Plan Delhi 2041 बनाया गया है। हम उम्मीद करते हैं यह प्लान अपने सभी उद्देश्यों मे सफल हो।