Open Naukri

क्या होते हैं Removable Storage Devices?



दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि जिन चीज़ों को हमे याद रखने में कठिनाई होती है उसे हम कंप्यूटर या मोबाइल में नोट्स बनाकर सेव कर लेते हैं पर कंप्यूटर या मोबाइल उसे कैसे याद रखते हैं ? हमारे दिमाग में मेमोरी सेल्स होती हैं जिसमे हमें चीज़ें याद रहती हैं लेकिन कंप्यूटर के पास ऐसा क्या है कि उसे सब याद रहता है ? हमें यदि किसी जानकारी को किसी के साथ शेयर करना होता है तो हम उसे बोल कर या लिख कर करते है लेकिन कंप्यूटर के पास ऐसी क्या devices है जिनके द्वारा उसका डाटा एक से दूसरे कंप्यूटर में ट्रांसफर होता है? आज हम इनके इन्हीं प्रश्नों का उत्तर देंगे।

Storage Device क्या है और कितने प्रकार के हैं?

कंप्यूटर के पास जो मेमोरी डिवाइस होती है उसे स्टोरेज डिवाइस (storage device) कहा जाता है। यह दो प्रकार की होती है।

1- प्राइमरी स्टोरेज डिवाइस (Primary Storage Device)

2- सेकंडरी स्टोरेज डिवाइस (Secondary Storage Device)

प्राइमरी स्टोरेज डिवाइस

ये कंप्यूटर की अस्थिर (Temporary) मेमोरी होती है । इन्हे वोलेटाइल मेमोरी भी कहते है क्यूंकि इस मेमोरी में डाटा तब तक ही सेव रहता है जब तक कंप्यूटर सिस्टम ON रहता है। एक बार सिस्टम OFF हो जाये तो इसकी मेमोरी डिलीट हो जाती है, जैसे RAM।

सेकंडरी स्टोरेज डिवाइस

ये कंप्यूटर की परमानेंट (parmanent) मेमोरी डिवाइस होती है। इसमें एक बार डाटा स्टोर करने के बाद उसे कभी भी पढ़ा जा सकता है, इसका कंप्यूटर के OFF हो जाने से कोई सम्बन्ध नहीं होता है। इसलिए इसे नॉन-वोलेटाइल मेमोरी भी कहते हैं। कंप्यूटर का सारा डाटा और प्रोग्राम इसी मेमोरी में स्टोर होता है। यह स्टोरेज डिवाइस प्रायः रिमूवेबल और नॉन रिमूवेबल दोनों प्रकार की हो सकती है।

इस स्टोरेज डिवाइस के अंतगर्त आज हम जानेगे ऐसे रिमूवेबल स्टोरेज डिवाइस के बारे में जिसके माध्यम से हम कंप्यूटर के डाटा को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ डिवाइस है हार्ड डिस्क, SSD , पेन ड्राइव आदि। तो आईये जानते हैं कि removable storage device क्या होते हैं और ये कैसे काम करते हैं।

हार्ड डिस्क (Hard Disk)

PATA

Parallel Advanced Technology Attachment यानि PATA, यह प्रारंभिक प्रकार की एक HDD है। इसका डाटा ट्रांसफर रेट 133MB/s होता है। इसमें डाटा स्थान्तरण के लिए ATA interface standard तकनीक का प्रयोग होता है।

SATA

Serial Advanced Technology Attachment यानि SATA, वर्तमान में मौजूद सभी कंप्यूटर इकाइयों में SATA प्रकार की HDD प्रयोग की जाती है। इसका डाटा ट्रांसफर रेट 150MB/s से 500MB/s तक हो सकता है।

HDD कैसे कार्य करती है?

SSD

SATA SSD

इस प्रकार की SSD साइज में किसी सामान्य HDD के समान ही होती है। SATA SSD को आसानी से HDD के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है। इसका कनेक्टर टाइप एक HDD के समान ही होता है किन्तु यह हल्की, हाई स्पीड तथा low power consuming होती है। SATA SSD का प्रचलन काफी अधिक है क्यूंकि ये आसानी से HDD को replace कर देती है। इसके बाजार में आने से पुराने स्लो हो चुके कंप्यूटर और लैपटॉप में भी नयी जान आ गयी है।

mSATA SSD

mSATA SSD यानि micro SSD , यह SSD का विकसित या updated रूप है। इसका इस्तेमाल लैपटॉप में ज्यादा किया जाता है। यह RAM के जैसे दिखाई देती है और आम SSD से आकर में छोटी होती है तथा इसका फॉर्म फेक्टर भी SSD से अलग होता है। इसे केवल इसे उन्ही कंप्यूटर सिस्टम में लगाया जा सकता है जो mSSD सपोर्ट करते हों क्यूंकि इसकी कनेक्टिविटी के लिए कंप्यूटर सिस्टम में RAM एवं ग्राफ़िक कार्ड के जैसे jack होना ज़रूरी है।े है।

M.2 SSD

इस तरह की SSDs दिखने में तो mSATA की तरह ही होती हैं लेकिन यह इसका updated version है जो mSATA से फ़ास्ट तो है लेकिन छोटी होने के बावजूद भी यह दोनों तरह की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसका मतलब हुआ कि इसे आप नार्मल SATA केबल से भी कनेक्ट कर सकते हैं और mSATA से भी। mSATA एक PCI-E एक्सप्रेस पोर्ट की तरह ही होता है लेकिन यह थोड़े छोटे और specially इस तरह की SSDs को कनेक्ट करने में ही काम में लिए जाता है।

SSHD

SSD का सबसे updated वर्जन है SSHD, इसमें SSD और HDD की खूबियां होती है तथा इसे लैपटॉप एवं कंप्यूटर दोनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके कुछ हिस्से HARD DISK के बने होते हैं और कुछ SSD के बने होते हैं। इसमें कुछ मेमोरी SSD की होती है और कुछ Hard Disk की यानी यह Hard Disk और SSD दोनों की तरह होती है जिसे आजकल के Laptops में इस्तेमाल किया जाता है।

SSD कैसे काम करती है?

Hard Disk में एक मैग्नेटिक disk होती है जिसके घुमने की बजह से Hard Disk में डाटा ट्रान्सफर और एक्‍सेस होता है। SSD के अंदर सेमीकंडक्टर चिप्स होती है। इन सेमीकंडक्टर चिप्स में बहुत छोटे-छोटे माइक्रोप्रोसेसर होते हैं जो मेग्नेटिक चिप्स के मुकाबले डाटा स्टोर, रीड और राइट का कार्य बहुत स्पीड से करने की क्षमता रखते हैं। इन माइक्रोचिप के अंदर कंट्रोलर्स होते है है जो डाटा के रीड और राइट की प्रोसेस को नियंत्रित और क्रियान्वित करते है। एक अच्छा कंट्रोलर ही एक अच्छे SSD की असली पहचान है, जिस SSD का कंट्रोलर जितना अच्छा होगा वो उतनी ही कुशलता से कार्य कर पायेगी।

ऑप्टिकल डिस्क

मार्किट में उपलब्ध CD, DVD तथा Buleray disk ऑप्टिकल डिस्क के ही उदाहरण है। चूँकि इन पर डेटा लिखने-पढ़ने के लिए लेजर (Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation- LASER) तकनीक का प्रयोग किया जाता है इसलिए इन्हें ऑप्टिकल डिस्क भी कहा जाता है। यह प्लास्टिक की बनी हुई डिस्क होती हैं जिन में दोनों ओर एल्यूमीनियम की पतली परत लगी होती है। आईये इन डिस्क के बारे मे थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

CD (Compact Disc)

ऑप्टिकल डिस्क का सबसे प्राथमिक एवं प्रचलित वर्जन है CD। इसमें केवल एक बार ही डाटा को राइट किया जा सकता है तथा बार-बार पढ़ा जा सकता है। इसका आकर गोल तथा इसकी स्टोरेज क्षमता 700 MB होती है। CD में Data को डॉट के फॉर्म में Save किया जाता है। CD Drive में लगा सेंसर CD के डॉट से Reflect लाइट को पढ़ता है और हमारे Device में Image को Create करता है।

DVD (Digital Versatile Disc)

DVD, CD का updated फॉर्म है, इसकी स्टोरेज क्षमता 4GB से 20GB तक हो सकती है। DVD तीन प्रकार की होती है – DVD-ROM , DVD-R तथा DVD-RW।

DVD-ROM में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता। DVD-R में डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद यह DVD-ROM तरह हे कार्य करती है। DVD- RW में डेटा को कई बार रिकॉर्ड किया जा सकता है और मिटाया जा सकता है।

Blue-ray Disc

यह DVD का सबसे आधुनिक रूप है तथा इसकी स्टोरेज 128GB तक हो सकती है। इसका प्रयोग उत्तम क्वालिटी की वीडियो तथा ऑडियो प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें डाटा रीड करने के लिए blue लेज़र का प्रयोग किया जाता है जिस कारण से इसे bLue ray डिस्क कहते है।

ऑप्टिकल डिवाइस कार्य कैसे करता है ?

ऑप्टिकल डिस्क, सिल्वर और मेटेलिक कोटिंग की एक चमकदार परत से बनी होती है। इसके ऊपर पॉलीकार्बोनेट की परत चढ़ी होती है। इसमें ट्रैक बने होते हैं जिसमे 0 तथा 1 के रूप में डाटा स्टोर होता है। सरल शब्दों में कहा जाये तो ऑप्टिकल डिस्क की सतह में छोटे छोटे स्पॉट्स या गड्ढे बनाकर उसमे डाटा स्टोर किया जाता है। जब लेज़र बीम इन स्पॉट्स पर पड़ती है और रिफ्लेक्ट होती है तब ऑप्टिकल लेंस द्वारा डाटा रीड किया जाता है।

पेन ड्राइव या फ़्लैश ड्राइव

पेन ड्राइव कैसे काम करती है?

पेन ड्राइव टेक्निकली गेट-स्टाइल में डाटा को ब्लॉक्स के रूप में स्टोर करती है। पेन ड्राइव में छोटे छोटे प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) होते है,जो microchips से जुड़े होते हैं। इन माइक्रो चिप्स में डाटा स्टोर होता है, microchips में डाटा को कट्रोलर द्वारा प्रोसेस किया जाता है। इस प्रकार से कम कीमत में अधिक से अधिक डाटा को स्टोर पेन drive द्वारा किया जाता है।

फ्लॉपी डिस्क

यह कंप्यूटर में Data डालने और उसे Secure रखने के लिए बनाया गया सबसे पहला Device है। लेकिन इसमे बहुत कम Data को Store किया जा सकता है, इसकी स्टोरेज क्षमता 1.44 MB से 2.88 MB तक होती है। कम स्टोरेज कि वजह से floppy का प्रचलन बंद हो गया है। Floppy Disk में Data गोलाकार चुम्बकीय प्लेट में Store होता है और यहीं से Floppy सारी जानकारी को लेकर पढ़ती और दिखाती है। यह प्लास्टिक की छोटी सी Audio कैसेट टेप होती है जिस पर धातु की परत चढ़ी होती है और इसमे Store Data को सिर्फ Floppy Disk Drive ही दिखा और पढ़ सकता है। ऑप्टिकल डिवाइस इसी के विकल्प के तौर पर मार्किट में आयी थी।

क्लाउड स्टोरेज

दोस्तों, आजकल डाटा स्टोर करने का एक नया कांसेप्ट मार्किट में आया है जिसे Cloud Storage कहते हैं। यह एक पारम्परिक स्टोरेज डिवाइस तो नहीं है, लेकिन आप इंटरनेट के माध्यम से क्लाउड मे अपना डाटा स्टोर कर सकते हैं, इस डाटा को आप कहीं से भी एक्सेस कर सकते है। इस जानकारी को यहाँ पर देना का उदेश्य केवल आपकी जानकरी बढ़ाना है। AMAZON S3 , Google Drive, ONE Drive आदि इसके उदाहरण हैं। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आपको कोई स्टोरेज डिवाइस अपने साथ रखने कि ज़रूरत नहीं। इसके साथ-साथ किसी भी प्रकार के नुकसान, डाटा खो जाने, डिवाइस ख़राब हो जाने आदि समस्यों से भी छुटकारा मिल जाता है। एक सीमित स्पेस आपको फ्री ऑफ़ कॉस्ट मिल जाता है, अधिक स्पेस के लिए आपको सर्विस purchase करनी पड़ती है।ै।

चलते चलते

दोस्तों, आज के इस लेख में हमने आपको रिमूवेबल स्टोरेज devices के बारे में पूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है। इसके साथ-साथ हमने आपको अवगत कराया है क्लाउड स्टोरेज से। हम आगे भी टेक्नोलॉजी से सम्बंधित उपयोगी जानकारी आपके के लिए लाते रहेंगे , धन्यवाद्।