Open Naukri

फोटोशॉप में 5 टॉप कैरियर

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


कला जगत में चित्रकार अपने रंग और ब्रुश की सहायता से एक चित्र में जान डाल देता है। लेकिन अगर आप चाहें तो बिना चित्रकारी के भी इस काम को अपने कंप्यूटर के स्क्रीन पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सॉफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए, जिसे फोटोशॉप कहते हैं। फोटोशॉप के जरिये एक व्यक्ति किसी चित्र में अपनी कल्पना के आधार पर कोई भी परिवर्तन कर सकता है। हवा में उड़ता व्यक्ति, ज़मीन पर चलती मछ्ली, घर के किचन में सिर झुकाकर खाना खाता शेर, इन सभी कल्पनाओं को फोटोशॉप के माध्यम से साकार किया जा सकता है।

फोटोशॉप क्या है :

कंप्यूटर पर चित्रो को विभिन्न प्रकार से संपादित करने के लिए अडोब कंपनी ने 1988 में एक सॉफ्टवेयर की शुरुआत करी थी। इसका नाम फोटोशॉप रखा गया। इस सॉफ्टवेयर की सहायता से चित्रों को कई परतों में विभक्त करके और हर परत को इच्छानुसार संपादित किया जाता है। अब तक इस सॉफ्टवेयर के अनेक संस्कारण आ चुके हैं।

फोटोशॉप में कैरियर:

फोटोशॉप के जानकार के लिए प्रकाशन और इन्टरनेट की दुनिया में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं। फोटोशॉप में 5 टॉप कैरियर इस प्रकार हैं :

  1. पेशेवर या शौकीन फोटोग्राफर :

अगर आपके पास कैमरे के लैंस से दुनिया को देखने वाली आँख है तो आप फोटोशॉप की सहायता से अपने चित्रों को नए आयाम दे सकते हैं। एक शौकिया फोटोग्राफर के रूप में हों या किसी प्रकाशन या दूरसंचार संस्थान में हों, प्रक्षीक्षित फोटोग्राफर की मांग हमेशा बनी रहती है।

  1. ग्राफिक डिजाइनर:

चित्रों को कंप्यूटर पर मनचाहे आकार में संपादित करके नया अर्थ देने का कार्य मुख्य रूप से ग्राफिक डिजाइनर ही करता है। यह पद किसी भी अच्छे विज्ञापन कंपनी, उत्पाद निर्माण और डिजाइन कंपनी में सरलता से मिल जाता है।

  1. डेस्कटॉप पब्लिशर:

कहते हैं किताब का कवर उसके लेख की पहचान होता है। इस कवर को डिजाइन करने का काम करने के लिए आपको प्रकाशन संस्थान में जाना होगा जहां किताबें, पत्रिकाएँ, ग्रीटिंग कार्ड और दूसरे प्रकाशन सामग्री का बड़े पैमाने पर प्रकाशन होता है।

  1. वेब डिजाइनर :

वर्ष 1990 के बाद इंटरनेट ने एक अलग ही आभासी दुनिया का निर्माण कर दिया था। यह तो दुनिया हैं जहां आपके सामने एक वेब पेज पर वो सारी सूचना उपलब्ध है जो आप कहीं देखना चाहते हैं। वेबपेज के निर्माण में फोटोशॉप जानने वालों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। एक वेब पेज पर किसी लेख या चित्र को सही और इच्छित रूप में दिखाने का उत्तरदायित्व उसी व्यक्ति का होता है जिसे फोटोशॉप की जानकारी हो।

  1. मल्टीमीडिया आर्टिस्ट:

वो लोग जो एक से अधिक मीडिया का प्रयोग करते हैं, उन्हें मल्टीमीडिया आर्टिस्ट कहा जाता है। ध्वनि और वीडियो के मेल को जब लेख से मिला दिया जाता है तब यह कला मल्टीमीडिया कहलाती है। इस काम में फोटोशॉप की जानकारी बहुत काम आती है। वेब डिजाइनिंग और यू ट्यूब, मोबाइलएप आदि में इस जानकारी का बहुत उपयोग होता है।