Open Naukri

भारत की मशहूर गायिका- आशा भोंसले का जीवन परिचय



वैसे तो भारत देश में बहुत सी महिलाएं प्लेबैक सिंगर हुई हैं लेकिन कुछ ही ऐसी महिलाएं प्लेबैक सिंगर हुई हैं जिन्होंने देश और विदेश में खूब नाम कमाया है। जो कई दशक तक अपने टैलेंट का लोहा मनवा पाई हों। उन्ही में से एक महिला सिंगर हैं श्रीमति आशा भोंसले जी। इन्होने बहुत-सी भाषाओँ में काफी लोकप्रिय गाने, गजलें, भजन, पॉप, शास्त्रीय और कुछ लोक गीत गाए हैं। इन्होने अपने गानों से सिंगिंग इंडस्ट्री पर करीबन 6 दशक तक राज किया हैं और करोड़ो लोगो के दिल जीते हैं। जिसकी वजह से कई उपलब्धियां भी आशा जी अपने नाम की हैं। इसी के साथ-साथ इस मशहूर गायिका के बारे में बहुत-सी दिलचस्प बाते हैं जो आप लोगो को बेहद पसंद आएँगी। यही जानकारी आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपके साथ साझा कर रहे हैं।

तो आइए जानते है इस लेख में आप क्या-क्या जानेंगे :

आशा भोसले जी का प्रारंभिक जीवन (Early Life of Asha Bhosle)

आशा भोंसले जी का जन्म 8 सितंबर 1933 को  महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। इनके पिता दीनानाथ मंगेसकर प्रसिद्ध गायक एवं नायक थे। इनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर जी हैं जिन्हें किसी परिचय की आवश्यकता नहीं हैं। यह हिंदी सिनेमा में स्वर कोकिला के नाम से जानी जातीं हैं। लेकिन जब आशा भोंसले महज़ 9 वर्ष की थी तभी इनके पिता की मृत्यु होने के कारण घर की जिम्मेदारी इन बहनों पर आ गयी। जिसकी वजह से इनके परिवार में मुम्बई जाकर रहना शुरू किया।

आशा भोंसले जी की शादी

आशा भोंसले की पहली शादी महज़ 16 साल की उम्र में हो गई थी जो इन्होने अपने परिवार के विरुद्ध जाकर की थी। जिसकी वजह से लता मंगेशकर और आशा भोंसले के रिश्ते भी खराब हुए थे। लेकिन यह शादी केवल 1 साल में टूट गयी थी। उसके बाद आशा भोंसले जी ने अपने से 4 साल छोटे ‘आरडी बर्मन’ से शादी की। जो इन्होने आरडी बर्मन की अंतिम सांस तक निभाई भी। आशा भोंसले के पति का नाम राहुल देव बर्मन भी हैं। पहली शादी से इनके 3 बच्चे हैं। आशा भोंसले की बेटी का नाम वर्षा भोसले है और बेटो के नाम हेमंत भोसले एवं आनंद भोसले हैं।

आशा भोसले का संगीत में करियर

आशा भोसले को मिले अवार्ड्स एवं उपलब्धियां

आशा जी ने अनेक अवार्ड्स और उपलब्धियां अपने नाम की हैं:

आशा भोसले के बारे में कुछ रोचक जानकारी

निष्कर्ष

आशा भोंसले जी उन गायकों में से हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेहद संघर्ष से की। लेकिन वह फिर भी हताश ना होकर कड़ी मेहनत के साथ काम करती रही और उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। वैसे तो कहते हैं कि बरगद के पेड़ के निचे कोई भी पौधा प्रयाप्त पानी और धूप ना मिलने के कारण पनप नहीं पाता। लेकिन आशा भोंसले जी ने यह बात भी गलत साबित की है। लता मंगेशकर जैसी महान गायिका की छोटी बहन होने के बावजूद उन्होंने गायकी के क्षेत्र में अपना एक अलग नाम और पहचान बनाई। आशा जी का संघर्ष, म्हणत और मुकाम उन्हें महिलाओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनता है।

आशा जी के गाने किसी ने ना सुने हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता, आशा जी का कोनसा गाना आपको पसंद है, हमे कमेंट बॉक्स में बताएं।