Open Naukri

The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu (Merger of Union Territories) Bill, 2019 संसद से हुआ पारित



भारत के 2 केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली एवं दमन व दीव का विलय कर के एक केंद्र शासित प्रदेश बना दिए जाने वाला विधेयक The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu (Merger of Union Territories) Bill, 2019 भारतीय संसद से पारित हो गया है। इस तरह से अब दोनों केंद्र शासित प्रदेश मिलकर एक हो जाएंगे। जम्मू कश्मीर का विभाजन करके दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख बनाए जाने के बाद केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या बढ़कर 9 हो गई थी, जो कि दादरा और नगर हवेली एवं दमन व दीव के आपस में विलय के बाद घटकर 8 हो जाएगी। राज्यसभा में इस विधेयक को पेश करने के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के इस विलय से ना केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक व्यय को कम करने के साथ-साथ बेहतर ढंग से सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी और सभी योजनाओं की निगरानी भी बेहतर तरीके से होगी। कर्मचारियों का बेहतर कैडर प्रबंधन भी इसके माध्यम से सुनिश्चित किया जा सकेगा और अधिकारियों व कर्मचारियों का सार्थक तरीके से उपयोग भी संभव होगा।

The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu (Merger of Union Territories) Bill, 2019 की प्रमुख बातें

Dadra and Nagar Haveli और Daman and Diu के विलय का उद्देश्

Dadra and Nagar Haveli को जानें

भारत का केंद्र शासित प्रदेश दादरा व नगर हवेली 491 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। उत्तर में इसके गुजरात है तो दक्षिण में महाराष्ट्र। यहां गांव की संख्या 70 है और इसकी राजधानी सिलवासा है। दादरा व नगर हवेली को पुर्तगाली शासकों से आजादी 1954 में मिली थी। सबसे पहले तो जनता ने यहां अपना शासन चलाया, मगर 1961 में यह केंद्र शासित प्रदेश के रूप में भारत में शामिल हो गया। इस केंद्र शासित प्रदेश के 40 फ़ीसदी इलाके में जंगल और पहाड़ हैं। दमनगंगा यहां की सिंचाई का सबसे प्रमुख स्रोत है।

Daman and Diu की ऐतिहासिक स्थिति

गुजरात के दक्षिण और महाराष्ट्र के ठीक उत्तर में दमन व दीव नामक केंद्र शासित प्रदेश स्थित है, जहां दमन और दीव दो अलग-अलग जिलों के नाम हैं। दमन व दीव 40 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है और यहां करीब 52 हजार लोग निवास करते हैं। राजधानी इसकी दमन है। माना जाता है कि सम्राट अशोक के पोते संप्रान्ति ने जब यहां शासन किया था तो उस वक्त उसने कई जैन मंदिरों का निर्माण कराया था। 1546 से 1961 तक दीव में पुर्तगालियों का शासन रहा था। पुर्तगाली शासन से आजादी के बाद दमन व दीव भारत में केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल हो गया।

निष्कर्ष

The Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu (Merger of Union Territories) Bill, 2019 के संसद से पारित हो जाने के बाद दादरा व नगर हवेली एवं दमन व दीव का विलय होने के फलस्वरूप अब इसका शासन अधिक मितव्ययिता से बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा।