Open Naukri

Kishore Kumar: व्यक्ति एक, व्यक्तित्व अनेक



Kishore Kumar कौन थे? यह सवाल यदि सामने आए तो इसके जवाब बहुत से हैं। जी हां, किशोर कुमार अभिनेता थे। किशोर कुमार गीतकार थे। किशोर कुमार संगीतकार थे। किशोर कुमार निर्माता थे। किशोर कुमार निर्देशक थे। किशोर कुमार पटकथा लेखक भी थे। किशोर कुमार एक ही थे, मगर व्यक्तित्व अनेक थे।

इस लेख में आप पढ़ेंगे:

Kishore Kumar का प्रारंभिक जीवन

मध्यप्रदेश में खंडवा में जाने-माने वकील कुंजीलाल के घर में 4 अगस्त, 1929 को किशोर कुमार का जन्म हुआ था। वास्तविक नाम किशोर कुमार का आभास कुमार गांगुली था। अपनी जन्मभूमि खंडवा से उन्हें अथाह प्रेम था। यही वजह थी कि जब भी किसी समारोह में वे प्रस्तुति देते थे तो शान से खुद को किशोर कुमार खंडवा वाले बताते थे।

कॉलेज के दिनों में छुपा एक गाने का राज

इंदौर के क्रिश्चियन कॉलेज से किशोर कुमार ने पढ़ाई की थी। यहां कैंटीन में वे उधार लेकर खुद भी खाते थे और दोस्तों को भी खिलाते थे। इस तरह से उनका पांच रुपया बारह आना का उधार हो गया था। कैंटीन वाले जब इसकी याद दिलाते थे तो टेबल पर रखे गिलास और चम्मच को बजाकर किशोर कुमार पांच रुपया बारह आना गाते हुए कई तरह के धुन निकाल देते थे और कैंटीन वाले की बात आई-गई कर देते थे।

बाद में किशोर कुमार ने बहुत ही खूबसूरती से इस पांच रुपया बारह आना को अपनी गीत में जगह दी थी।

किशोर कुमार का परिवार

पिता कुंजीलाल गंगोपाध्याय और माता गौरी देवी के अलावा किशोर कुमार के परिवार में उनके दो भाई अशोक कुमार व अनूप कुमार एवं एक बहन सती देवी शामिल थीं।

अशोक कुमार तो कई हिंदी फिल्मों में दिखे ही, साथ में भाई अनूप कुमार ने भी उनकी सहायता से कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर लिया। किशोर कुमार ने एलएल सहगल को अपना गुरु माना और उन्हीं की गायन शैली को उन्होंने अपनाने की कोशिश भी की।

किशोर कुमार का वैवाहिक जीवन

किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं। इनकी चारों पत्नियों का संबंध किसी-न-किसी तरह से फिल्मी जगत से रहा था।

करियर की पहली सीढ़ी पर किशोर कुमार

फिल्मों में किशोर कुमार

बतौर निर्देशक Kishore Kumar की फिल्में

किशोर कुमार के गीत

Kishore Kumar ke geet हिंदी में हैं। बंगाली में हैं। मराठी में हैं। असमिया में हैं। गुजराती में हैं तो कन्नड़ में भी हैं। भोजपुरी में हैं। मलयालम में हैं। उड़िया में हैं और उर्दू में भी हैं।

Kishore Kumar ke geet जो अमर हो गए हैं और जिन्हें सुनना आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं उनमें

राजनीति एवं उपलब्धियां

चलते-चलते

Kishore Kumar के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि किशोर कुमार एक मस्तमौला इंसान थे। उन्हें जो सही लगा उन्होंने अपने जीवन में किया। किशोर कुमार के लिए इसलिए यह कहना पूरी तरह से उचित होगा कि किशोर कुमार व्यक्ति एक थे, मगर व्यक्तित्व अनेक।