Open Naukri

Point Four Program: जब अमेरिकी सरकार ने जीतना चाहा था विकासशील देशों का दिल



तारीख थी 20 जनवरी 1949 यूनाइटेड स्टेट्स के तब के तत्कालीन राष्ट्रपति हैरी एस.ट्रूमैन (Harry S. Truman) अपने दूसरे भाषण में एक प्रोग्राम की घोषणा की  थी। इस प्रोग्राम के तहत विकाशशील देशों को तकनीकी सहायता पहुँचाने का मिशन सामने रखा गया था। तब इस प्रोग्राम को पॉइंट फोर प्रोग्राम (Point Four Program) का नाम दिया गया था।

राष्ट्रपति हैरी एस.ट्रूमैन (Harry S. Truman)  के भाषण में चौथी फॉरेन पालिसी के तहत इस प्रोग्राम की घोषणा की गई  थी।

इस लेख के मुख्य बिंदु-

क्या था पॉइंट फोर प्रोग्राम (Point Four Program)?

Point Four Program विकाशशील देशों में गरीबों की सहायता करने के लिए एक विदेशी सहायता प्रोग्राम था। 1949 में अपने दूसरे उद्घाटन भाषण में, राष्ट्रपति हैरी एस.ट्रूमैन (Harry S. Truman) ने इस “साहसिक नए कार्यक्रम” को शांति और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए एक साहसिक और सम्पूर्ण प्रयास का हिस्सा बताया था।

एक नज़र में इस प्रोग्राम का बैक ग्राउंड

आपको बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका और  यूएसएसआर के बीच शीत युद्ध के संघर्ष जैसे माहौल बन गये थे। हैरी एस.ट्रूमैन प्रशासन, मध्य पूर्व, लैटिन अमेरिका, एशिया और अफ्रीका जैसे देशों का दिल और दिमाग जीतना चाहता था। इसलिए उन्होंने विकासशील देशों के “दिल और दिमाग” को जीतने के लिए एक तकनीकी सहायता प्रोग्राम की घोषणा करने का फैसला किया था।

राष्ट्रपति हैरी एस.ट्रूमैन (Harry S. Truman)  के भाषण की झलक

20 जनवरी 1949 को राष्ट्रपति हैरी एस.ट्रूमैन ने अपने भाषण में इस प्रोग्राम का जिक्र करते हुए कहा था कि

“हमें विकासशील क्षेत्रों के सुधार और विकास के लिए अपनी वैज्ञानिक प्रगति और औद्योगिक प्रगति के लाभों को उपलब्ध कराने के लिए एक साहसिक नए प्रोग्राम को अपनाना चाहिए। दुनिया के आधे से अधिक लोग दुख की स्थिति में रह रहे हैं। उनका भोजन अपर्याप्त है।

वे बीमारी के शिकार हैं। उनका आर्थिक जीवन आदिम और स्थिर है। उनकी गरीबी एक बाधा और उनके लिए और अधिक समृद्ध क्षेत्रों के लिए खतरा है। इतिहास में पहली बार, मानवता के पास इन लोगों के दुख को दूर करने के लिए ज्ञान और कौशल है।

संयुक्त राज्य अमेरिका अब विकासशील देशों की मदद करने जा रहा है। तकनीकी ज्ञान में हमारे असंभव संसाधन लगातार बढ़ रहे हैं, इसलिए हमने फैसला किया है कि डिजिटल क्रान्ति की मदद से ही दुनिया को जीने का तरीका सिखाया जायेगा ”

आखिर कैसे किया गया था Point Four Program को इम्प्लीमेंट?

आपको अवगत करा दें कि इस प्रोग्राम को लागू करने के लिए 9 फरवरी, 1949 को यूएस के राज्य विभाग के भीतर एक नई समिति की स्थापना की गई थी।

 जिसे सैमुअल हेस की अध्यक्षता में देखा जा रहा था।

 इसी को टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप के रूप में जाना जाता है।

एक सवाल ये भी पूछा जाता है कि कौन से देश की सरकार ने यूएस के Point Four Program को सबसे पहले माना था?

यूएस का  Point Four Program बाकी प्रोग्राम से अलग क्यों था?

सरांश

प्वाइंट फोर प्रोग्राम विकासशील देशों में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थितियों में सुधार करने के लिए डिज़ाइन की गई पहली अमेरिकी योजना थी। इसने अमेरिकी विकास नीति को दुनियाभर में पहुंचाने का काम किया था। इस प्रोग्राम ने अंतर्राष्ट्रीय विकास नीति के प्रचार को लेकर भी काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया था।