Open Naukri

नागोजी ओकोनजो इवेला: WTO का नेतृत्व करने वालीं पहली महिला

Ngozi Okonjo Iweala विश्व व्यापार संगठन (WTO) की पहली महिला प्रमुख नियुक्त की गई हैं। यही नहीं, विश्व व्यापार संगठन का नेतृत्व करने वालीं वे पहली अफ्रीकी महिला भी बन गई हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने समूची दुनिया के कोरोनावायरस से उबरने के लिए WTO को मजबूत बनाने की वकालत की है। डब्ल्यूटीओ की महापरिषद की एक वर्चुअल बैठक हुई, जिसमें कि इसके सदस्य देशों ने आधिकारिक रूप से नाइजीरिया की पूर्व वित्त मंत्री और विश्व बैंक में भी सेवा दे चुकीं नागोजी ओकोनजो इवेला को अपना नया महानिदेशक चुन लिया।

इस लेख में आप पढ़ेंगे:

Ngozi Okonjo Iweala का पहला संबोधन

First women to lead WTO का गौरव हासिल करने के बाद 66-वर्षीया Ngozi Okonjo Iweala ने अपने संबोधन में विश्व व्यापार संगठन के लगभग निष्क्रिय होने की बात कही और कहा कि इसे फिर से खड़ा करने की शीघ्र जरूरत है। कोरोना महामारी की वजह से दुनिया को जितने बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है, उसे पूरी तरह से और तेजी से उबारने के लिए एक मजबूत WTO का होना बहुत ही जरूरी है।

नागोजी ने यह भी कहा कि अपने सदस्यों के साथ मिलकर मैं सभी योजनाओं को फिर से आकार देने और इन्हें लागू करने के लिए तैयार हूं, ताकि एक बार फिर से वैश्विक अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आए। इस वक्त हमारा संगठन बहुत सी चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन साथ में काम करके हम न केवल डब्ल्यूटीओ को और मजबूत बना सकते हैं, बल्कि वास्तविकता को स्वीकार करते हुए इसके मुताबिक उचित कदम भी उठा सकते हैं।

Ngozi Okonjo Iweala का कार्यकाल

Ngozi Okonjo Iweala आगामी 1 मार्च को कार्यभार ग्रहण करने जा रही हैं। उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2025 तक रहेगा।

नागोजी के चयन को लेकर समाचार एजेंसी AFP ने एक पश्चिमी राजनेता का बयान भी प्रकाशित किया। अपने इस बयान में इस राजनेता ने कहा कि नागोजी का चयन इसलिए नहीं हुआ कि वे एक महिला हैं और वे अफ्रीका से नाता रखती हैं, बल्कि उनका चयन इसलिए हुआ है, क्योंकि वे एक ऐसी उम्मीदवार के तौर पर सामने आईं, जिनके पास सबसे उत्तम योग्यताएं, अनुभव और काम करने के लिए जरूरी गुण हैं।

नागोजी ओकोनजो इवेला के पीछे खड़ा है अमेरिका

Ngozi Okonjo Iweala के first African head of the World Trade Organisation चुने जाने के पीछे एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कौन हैं Ngozi Okonjo Iweala?

Ngozi Okonjo Iweala एक नाइजीरियाई अर्थशास्त्री हैं, जो कि पिछले 4 दशकों से वित्त और विकास के क्षेत्र में काम करती आई हैं।

चलते-चलते

Ngozi Okonjo Iweala को First women to lead WTO का बड़ा मौका तो मिला है, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से दुनिया की अर्थव्यवस्था को जो जबरदस्त नुकसान पहुंचा है, उससे उबरने में दुनिया की WTO के माध्यम से मदद करना नागोजी की सबसे चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होगी। नागोजी के पास अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव है। साथ ही उनके अंदर नेतृत्व क्षमता भी है। इसके अलावा वे खुद डब्ल्यूटीओ को एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने की बात कर चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि नागोजी के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन अपनी खोई जमीन को दोबारा हासिल कर पाएगा।