Open Naukri

सुडोकू से भी खुलते हैं समृद्धि के द्वार, पढ़ें कैसे?



अखबारों में अक्सर आपको बॉक्स में बने नंबर गेम वाली पहेलियां या पज्जल देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें हल करके आप दिमागी कसरत करते हैं या फिर खाली समय में इन्हें सुलझा कर टाइम पास भी करते हैं। इसे सुडोकू कहा जाता है। सुडोकू दरअसल केवल टाइम पास की ही चीज नहीं है। इसकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एवं ऑनलाइन भी प्रतियोगिताएं होती रहती हैं, जिनमें भाग लेकर सुडोकू को हल करके आप बहुत सारे पुरस्कार जीत सकते हैं और ढेर सारे पैसे भी कमा सकते हैं। सुडोकू को नंबर गेम की वजह से बहुत से लोग मैथ्स भी समझ लेते हैं, मगर वाकई में ऐसा है नहीं। इसे हर कोई खेल सकता है। यहां हम आपको सुडोकू की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे हैं।

सुडोकू की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

सुडोकू की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

विश्व सुडोकू चैंपियनशिप (WSC) वल्र्ड पजल फाउंडेशन के एक सदस्य द्वारा आयोजित की जाने वाली एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय पहेली प्रतियोगिता है। पहली बार इसका आयोजन 2006 में लुक्का में हुआ था। राष्ट्रीय टीमें वल्र्ड पजल फाउंडेशन से संबद्ध रहती हैं। प्रतियोगिता में आमतौर पर 100 या अधिक पहेलियों को शामिल किया जाता है, जो सभी प्रतियोगियों द्वारा हल की जाती हैं। इसमें भारतीय क्लासिक सुडोकू, विविधताओं वाली और अन्य प्रकार की पहेलियां शामिल होती हैं।

क्या आपके फ़ोन में है यह एप ?

अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर में आप ऑनलाइन गेम्स तो खेलते ही हैं, लेकिन यदि आपको सुडोकू हल करना जरा भी पसंद हैं और आप चुनौती स्वीकार करने के शौकीन हैं, तो आपको सुडोकू मास्टर ऐप को तुरंत अपने फोन में डाउनलोड कर लेना चाहिए, क्योंकि यहां जो आपको सुडोकू हल करने का अनुभव मिलेगा, वह और कहीं नहीं मिलेगा। सुडोकू मास्टर में सुडोकू को अलग-अलग चरणों में बांटा गया है, ताकि आप आसान से कठिन वाले स्तर की ओर धीरे-धीरे बढ़ें और इसे हल करने में पारंगत भी बन जाएं। साथ ही इसे इस तरह से डिजाइन भी किया गया है कि आप इसमें पूरी तरह से डूब जाएंगे और दिमागी कसरत के साथ आपका मनोरंजन भी होगा। ग्राफिक्स का भी इसमें खास ख्याल रखा गया है, जो आंखों को भाता है। रिवॉर्ड प्वाइंट्स भी आपको इसमें मिलते हैं, जिससे आप और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। इसे डाउनलोड करने वाले अधिकतर यूजर्स को ये ऐप बहुत भा रहा है। सुडोकू मास्टर को आप यहां क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैंः http://bit.ly/2YqgiJI

निष्कर्ष

सुडोकू की जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है, उसमें अभी भी प्रतिभागियों की संख्या कम है। आप यदि सुडोकू हल करना शुरू करते हैं और इसमें निपुण होते चले जाते हैं तो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुडोकू के क्षेत्र में आप अपनी विशेष पहचान बनाने के साथ पुरस्कार के रूप में बड़ी राशि भी कमा सकते हैं। तो बताएं, आप हल करते हैं सुडोकू?