Open Naukri

USA का Apollo 11 Mission, चांद पर जब मानव ने रखा पहला कदम



Neil Armstrong का पहला कदम पड़ा और इतिहास बन गया। Apollo 11 Mission कामयाब हुआ। यह हुआ आज से 51 साल पहले। तारीख थी 21 जुलाई। साल था 1969। समय था रात के 8 बजकर 17 मिनट और 39 सेकेंड। जगह थी चंदा मामा की। वही चंदा मामा, जिसकी कविताएं सुनकर हम बड़े हुए हैं। जिसके बारे में भूगोल ओर खगोलशास्त्र में हम पढ़ते आये हैं।

इस लेख में आप जानेंगे

बज आल्ड्रिन और माइक काॅलिंस भी first man to Moon नील आर्मस्ट्रांग के साथ USA के इस Lunar Mission पर गये थे। अपोलो 11 मिशन को लांच किया गया था 16 जुलाई, 1969 को। हालांकि, शुरुआत तो इस मिशन की 1961 में ही हो गई थी।

क्या हुआ था 1961 में?

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति बनने का श्रेय रुसी अंतरिक्ष यात्री यूरी गगारिन को हासिल हुआ है। पृथ्वी की कक्षा में यूरी गगारिन 1961 में वोस्टोक अंतरिक्ष यान में बैठकर गये थे। इसे तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा लांच किया गया था। जब गगारिन सुरक्षित धरती पर लौट आये तो सोवियत संघ की इस कामयाबी ने अमेरिका को भी कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित कर दिया। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅन एफ केनेडी की ओर से 10 वर्षों के अंदर चांद पर इंसानों को सुरक्षित पहुंचाने और सुरक्षित वापस लाने की भी घोषणा कर दी गई।

5 लाख वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत

नासा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई इस घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध था। दिन-रात एक कर दिये 5 लाख वैज्ञानिकों ने चांद पर इंसानों को उतारने वाले इस अपोलो 11 मिशन को जीवंत रूप देने के लिए।

ईगल लूनर माॅड्यूल

प्रोजेक्ट जेमिनी ने खोले कामयाबी के दरवाजे

दुर्घटना का शिकार हुए थे 3 अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री

Neil Armstrong एवं दो साथियों का चयन

मिशन में लोगों को शामिल करने को लेकर नासा बड़ी उधेड़बुन में था। उसने वायुसेना के साथ कई विभागों में काम कर रहे पायलटों व विशेषज्ञों के बारे में जानकारी जुटाते हुए एवं नये विमानों का परीक्षण करने वाले पायलटों पर भी गौर फरमाते हुए 15 टेस्ट पायलटों को छांट लिया। कई तरह के परीक्षण के बाद नासा की ओर से Lunar Mission के लिए नील आर्मस्ट्रांग, बज आल्ड्रिन और माइक कॉलिंस का चुनाव किया गया।

Launch हुआ Apollo 11

चलते-चलते

USA के Apollo 11 Mission की कामयाबी को मानव सभ्यता की सबसे महान तकनीकी उपलब्धि माना गया है। चांद पर पहला कदम रखने वाले इंसान Neil Armstrong ने 82 वर्ष की उम्र में 25 अगस्त, 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस सफल Lunar Mission के बाद से दुनियाभर के वैज्ञानिकों को इस दिशा में काम करने की प्रेरणा मिली।

तीनों अंतरिक्षयात्रियों की 24 जुलाई, 1969 को धरती पर सुरक्षित वापसी हो गई थी। चांद की सतह पर नील आर्मस्ट्रांग और आल्ड्रिन ने 21 घंटे 31 मिनट का वक्त बिताया था।