Open Naukri

First Meeting of G-20 Anti-Corruption Working Group: एक अवलोकन



G-20 Anti-Corruption Working Group की पहली बैठक हाल ही में आयोजित हुई है, जिसमें कि केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने भी प्रतिभाग किया। भ्रष्टाचार के उन्मूलन की दिशा में भारत कितनी तत्परता के साथ आगे बढ़ रहा है, इस बैठक में उन्होंने इसे बड़े ही प्रभावी तरीके से रेखांकित किया। इसके लिए भारत की सराहना भी हुई। इस लेख में हम आपको इस बैठक से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

इस लेख में आपके लिए है:

क्या है G-20 Anti-Corruption Working Group?

भ्रष्टाचार से कैसे निपट रहा G-20?

G-20 Group के बारे में

भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम कस रही सरकार?

निष्कर्ष

G-20 की First Meeting में यही चर्चा हुई कि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियां तेजी से विकसित हों और विकास भी तेजी से होता रहे, इसके लिए भ्रष्टाचार मुक्त माहौल का होना बहुत ही जरूरी है। सदस्य देशों ने अपने यहां इसे लेकर हो रहे प्रयासों से एक-दूसरे को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने इस दिशा में और तत्परता से काम करने का आश्वासन भी दिया। उम्मीद की जा सकती है कि इससे जी-20 समूह के देशों में भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी।