Open Naukri

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे आप

पंडित जवाहर लाल नेहरू, ये वो नाम है जो भारत के स्वतंत्रता के पहले और बाद की राजनीति में हमेशा केंद्र में रहा। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में नेहरू जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का साथ दिया था। नेहरू जी में देश प्रेम की ललक साफ दिखाई देती थी। १४ नवंबर १८८९ में जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू जी को बच्चों से काफी लगाव था, इसलिए हर साल १४ नवंबर को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम किसी परिचय का मोहताज तो बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी रोचक बातें हैं, जो शायद ही आपको मालूम हो। तो चलिए बाल दिवस के इस विशेष मौके पर जानते हैं चाचा नेहरू से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें।

जवाहर लाल नेहरू से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में

जन्म- १४ नवंबर १८८९

जन्म स्थान- इलाहाबाद

माता- पिता का नाम- स्वरुप रानी और मोतीलाल नेहरू

पत्नी का नाम- कमला नेहरू

बच्चे- इंदिरा गांधी

प्रधानमंत्री बनने की तारीख- १५ अगस्त १९४७

निर्वाचित क्षेत्र- फूलपुर, इलाहाबाद

मृत्यु की तारीख- २७ मई १९६४

अंतिम संस्कार का स्थान- शांति वन, दरियागंज, दिल्ली

निष्कर्ष

नेहरू जी बच्चों को देश का सुनहरा भविष्य मानते थे। बच्चे नेहरू जी को चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। इसलिए आज भी लोग उन्हें प्यार से चाचा नेहरू के नाम से ही जानते हैं। नेहरू जी वो शख्स थे, जिसने भारत में गुट निरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी। जिसने देश को न्यूक्लियर तौर-तरीकों में बढ़ाने की शुरुआत की। यही वजह से की उन्हें आधुनिक भारत का रचयिता भी कहा जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को महज चंद शब्दों में समेट पाना नामुमकिन है।