Open Naukri

DRDO की एडवांस चैफ टेक्नोलॉजी क्या है?

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


दोस्तों, भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की मदद से भारत ने एक ऐसी टेक्नोलॉजी का विकास कर लिया है, जो भारतीय विमानों को दुश्मन देश की मिसाइल से बचाने और उनके रडारों से छुपाने मे सक्षम है। DRDO की जोधपुर प्रयोगशाला द्वारा यह तकनीक विकसित की गयी है। DRDO ने इस तकनीक को नाम दिया है – Advanced Chaff Technology या एडवांस चैफ टेक्नोलॉजी, इस तकनीक की मदद से हम दुश्मन देश की मिसाइलों को आसानी से भटका सकते हैं। देश के रक्षा मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा मे एक और कदम बताया है। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि अब देश इस तकनीक मे आत्मनिर्भर बन गया है साथ ही इस तकनीक मे होने वाले भारी खर्चे से भी निजात मिलेगी। आज के इस लेख मे हम एडवांस्ड चैफ टेक्नोलॉजी के बारे में सभी आवश्यक जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं- DRDO की एडवांस चैफ टेक्नोलॉजी

क्या होती है चैफ टेक्नोलॉजी

DRDO की एडवांस चैफ टेक्नोलॉजी

भारतीय रक्षा एवं अनुसंधान संगठन या DRDO

चलते चलते

DRDO ने रक्षा उपकरणों के अतिरिक्त कोरोना काल में भी देश के लिए वेंटिलेटर, PPE किट, मास्क, ऑक्सीजन प्लांट, Covid हॉस्पिटल, दवा आदि का निर्माण करके अपनी उपयोगिता को और अधिक बढ़ा दिया है। DRDO Centre for Personnel Talent Management (CEPTAM) के द्वारा विभिन्न  तकनीकी पदों पर आवेदन आमंत्रित करता है। देश के युवाओं के पास DRDO में कार्य करके देश सेवा करने का सुनहरा मौका रहता है। DRDO ने देश की सीमओं की रक्षा के लिए मानव रहित विमान संजय-नेत्र का विकास किया है , इसके अतिरिक्त युद्धक टैंक, रोबोट आर्म्स, लेजर चेतावनी प्रणाली, वायु रक्षा फायर नियंत्रण रडार जैसी अनेक तकनीकों का विकास भी किया है। भारत की आंतरिक एवं बाह्य रक्षा प्रणाली में DRDO का अविस्मरणीय योगदान रहा है। DRDO अपनी तकनीक और क्षमताओं में दिन-प्रतिदिन वृद्धि करता जा रहा है। हम आशा करते हैं की DRDO ऐसे ही नये कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाते रहे। इसी उम्मीद के साथ हम आज का यह लेख समाप्त करते हैं। जय हिन्द।