Open Naukri

अकबर की राजपूति नीति को ऐसे समझिए



राजपूतों का भारतीय समाज और इतिहास के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वीरता व स्वाभिमान की बात हो या फिर स्वतंत्रता की, राजपूत हमेशा इनमें आगे रहे। यही वजह रही कि राजपूतों के साथ अकबर ने प्रेमपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण संबंध बनाये थे। अकबर ने ऐसा इसलिए किया था, ताकि जरूरत पड़ने पर वे अकबर के लिए स्वयं का बलिदान करने से भी न हिचकें। राजपूतों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जो अकबर ने नीति अपनाई, उसे ही हम अकबर की राजपूत नीति के नाम से जानते हैं। UPSC में भी अकबर की नीति से जुड़े सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। UPSC Exam के लिए यह Important है, इसलिए यहां हम आपको अकबर की राजपूत नीति के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया करा रहे हैं।

अकबर की राजपूत नीति की विशेषताएं

अकबर की राजपूत नीति की समीक्षा

अकबर साम्राज्यवादी था, इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती, क्योंकि भारत के अधिकतर छोटे-बड़े राज्यों पर वह अधिकार करके मुगल साम्राज्य का अधिक-से-अधिक विस्तार करना चाहता था। उस वक्त भारत में हिंदुओं की तादाद अधिक थी और हिंदुओं में राजपूत अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाते थे। ऐसे में राजपूतों को नाखुश करके चलना अकबर के लिए महंगा साबित हो सकता था। इस तरह से अफगानी ताकत को खत्म करके लड़ाकू राजपूतों के साथ अकबर ने जिस तरह से उदारता और सहिष्णुता की नीति अपनाई, वह उसकी साम्राज्यवादी सोच का ही नतीजा था। अकबर की भी चाहत हर राज्य को मुगलों की दासता स्वीकार करने के लिए मजबूर कर देने की थी, लेकिन अपने पूर्वजों की तरह अकबर धर्मान्ध नहीं था। यह वजह रही कि राजपूतों के साथ वैवाहिक संबंध बनाकर उसने मुगल साम्राज्य के स्तंभ के तौर पर राजपूतों को अपने साथ खड़ा कर लिया। राजपूतों के वचन के पक्के होने और उनके स्वामीभक्त होने का अकबर को पूरा फायदा मिला, क्योंकि इससे एक तो अन्य राजाओं पर जीत हासिल करने में उसे कामयाबी मिली और तुर्क सेना के साथ सरदारों का एकाधिपत्य भी इससे खत्म हो गया।

अकबर की राजपूत नीति के प्रभाव

अकबर की राजपूत नीति का सबसे प्रभाव यह रहा कि राजपूतों की मदद से अकबर को अपना साम्राज्य फैलाने में बहुत मदद मिली, क्योंकि राजपूतों को अकबर पर पूरा भरोसा हो गया था और उसके लिए युद्ध में मर-मिटने तक को तैयार रहते थे। अपनी राजपूत नीति की ही वजह से अकबर ने तुर्कों को इस तरह से पटका कि वे उसके खिलाफ षड्यंत्र रचने के काबिल ही नहीं रह गये। शासन में महत्वपूर्ण पदों पर राजपूतों को नियुक्त करके अकबर ने अपने शासन की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर ली थी।

निष्कर्ष

UPSC Exam के लिए Important topics में से एक अकबर की राजपूत नीति भी है। यहां UPSC के लिए अकबर की नीतियों में से एक राजपूत नीति के बारे में जो आपने पढ़ा है, Exam में यह आपके बहुत काम आने वाली है।