Open Naukri

जब Soviet Union से Kyrgyzstan को मिली आज़ादी



आज यानी कि 31 अगस्त को Kyrgyzstan Independence Day मना रहा है। आज के दिन ही 1991 में सोवियत संघ से इसे पूरी तरह आज़ादी मिली थी। किर्ग़िज़स्तान 31 अगस्त, 1991 को पूरी तरीके से एक अलग देश के रूप में सामने आया था। उसी वक्त इसकी राजधानी फ़्रंजे का भी नाम बदल दिया गया। इसका नया नाम बिश्केक दे दिया गया। किर्ग़िज़स्तानके पश्चिम में उज्बेकिस्तान और उत्तर में कज़ाक़स्तान हैं। वहीं इसके पूर्व में चीन और दक्षिण में ताजिकस्तान हैं।

इस लेख में आपके लिए है:-

Kyrgyzstan को जानें

किर्ग़िज़स्तान का इतिहास (History of Kyrgyzstan)

आधुनिक दौर में Kyrgyzstan

Independence of Kyrgyzstan

चलते-चलते

Kyrgyzstan को Independence तो मिल गया, मगर यह कोई बहुत बड़ा देश नहीं है। मुश्किल से इसकी आबादी 54 लाख के आसपास है। किर्ग़िज़स्तान आजाद तो जरूर हो गया और यह एक गणराज्य भी बन गया, लेकिन यहां संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। उजबेक लोग इस देश में अल्पसंख्यक हैं। देश में लगातार चल रहे संघर्ष के कारण लगभग 30 हजार उज्बेकों को अन्य देशों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अमेरिका, रूस और चीन जैसे देश जिस तरीके से यहां हस्तक्षेप करने में लगे हैं, वैसे में किर्ग़िज़स्तान के लिए अपनी संप्रभुता को बरकरार रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।