साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 4 से 10 मई 2020

2663
current affairs in Hindi


भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी

  • भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से जारी किये गए हालिया आंकड़ों के मुताबिक घटकर 479.45 बिलियन डॉलर हो गया है। इसमें 113 मिलियन डॉलर की कमी आई है।
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में आरक्षित निधि 8 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ घटकर 3.57 बिलियन डॉलर हो गई है।

आरबीआई ने रद्द किया सीकेपी सहकारी बैंक का लाइसेंस

  • अस्थिर वित्तीय स्थिति को देखते हुए RBI की ओर से मुंबई स्थित CKP Co-operative Bank के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
  • RBI के मुताबिक, न्यूनतम पूंजी और न्यूनतम संचय जैसी जरूरतों के अतिरिक्त सीकेपी सहकारी बैंक 9 फीसदी की न्यूनतम नियामक पूंजी की जरूरत को भी पूरा कर पाने में समर्थ नहीं है।

कोयला मंत्रालय ने शुरू की ‘परियोजना निगरानी इकाई’

  • केंद्रीय कोयला मंत्रालय की ओर से हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से आवंटित कोयला खानों के परिचालन को सुगम बनाने के लिए एक परियोजना निगरानी इकाई की शुरुआत की गई है।
  • इस ‘परियोजना निगरानी इकाई’ से खानों को संचालित करने के लिए स्वीकृति वक्त रहते प्रदान की जाएगी।

कन्नड़ कवि केएस निसार अहमद का इंतकाल

  • कन्नड़ के मशहूर कवि व प्रोफेसर केएस निसार अहमद ने 84 वर्ष की आयु में हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली हैं।
  • कोकरे होसहल्ली शेख हैदर निसार अहमद उनका पूरा नाम था। अपनी नित्योत्सव कविता से कर्नाटक साहित्य में उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी।

नीदरलैंड और यूनेस्को करेंगे विश्व प्रेस स्वतंत्रता सम्मेलन की मेजबानी

  • इस वर्ष World Press Freedom Conference की मेजबानी नीदरलैंड व यूनेस्को 18 से 20 अक्तूबर तक करने जा रहे हैं।
  • नीदरलैंड के हेग में इसका आयोजन होगा। इस वर्ष के लिए सम्मेलन का विषय ‘भय या पक्षपात के बिना पत्रकारिता’ रखा गया है।

एथलीट संदीप कुमारी पर लगा 4 वर्ष का प्रतिबंध

  • विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (WADA) के एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट की ओर से डिस्कस थ्रोअर एथलीट संदीप कुमारी पर डोपिंग परीक्षण में असफल होने पर 4 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • वर्ष 1999 में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की एक अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी के रूप में स्थापना की गई थी।

2023 तक स्थगित हुआ राष्ट्रमंडल युवा खेल

  • इसका आयोजन वर्ष 2021 में होने वाला था। इसे टालने का फैसला टोक्यो ओलिंपिक के साथ इसकी तारीखों के टकराव को देखते हुए लिया गया है।
  • टोक्यो ओलिंपिक, जिसका आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2020 तक होना था, COVID-19 महामारी के कारण एक साल के लिए इसे स्थगित कर दिया गया था।

5 मई को मनी कार्ल मार्क्स की जयंती

  • प्रख्यात जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और इतिहासकार एवं वैज्ञानिक समाजवाद के जनक कार्ल मार्क्स की बीते 5 मई को 201वीं जयंती मनाई गई।
  • 19वीं शताब्दी में लिखी गई कार्ल मार्क्स की दो कृतियां ‘कम्युनिस्ट घोषणापत्र’ और ‘दास कैपिटल’ बेहद लोकप्रिय रही हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लांच किया ‘गरुड़’ पोर्टल

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, जो कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है, उसकी ओर से गरुड़’ (GARUD) नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है। ‘गरुड़’ का पूर्ण रूप है- गवर्मेंट ऑथोराईज़ेशन फॉर रिलीफ यूज़िंग ड्रोन्स। – COVID-19 से लड़ने के उद्देश्य से ‘गरुड़’ पोर्टल ड्रोन संचालन करने के लिए केंद्र सरकार से छूट हासिल करने की दिशा में राज्य संस्थाओं को मदद प्रदान करेगा।

फोर्ब्स इंडिया बिलियनयर्स लिस्ट 2020 में भारत के मुकेश अंबानी पहले स्थान पर

  • अमेरिकी पत्रिका Forbes की सूची में रिलायंस इंडिया के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 36.8 बिलियन डॉलर की बताई गई है।
  • दूसरे स्थान पर भारतीय व्यवसायी राधाकिशन दमानी हैं, जिनकी संपत्ति 13.8 बिलियन डॉलर की है और मुकेश अंबानी के बाद वे भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष चुने गये कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

  • सदन में अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस के नेता भी हैं। विपक्ष के नेता को ही परंपरा के तौर पर संसद की इस समिति का अध्यक्ष चुना जाता है।
  • गत 1 मई से समिति का कार्यकाल आरंभ हो चुका है और यह 30 अप्रैल, 2021 तक रहेगा। केंद्र सरकार के खर्चों की लेखा परीक्षा या जांच की जिम्मेवारी लोक लेखा समिति की होती है।

RBI के केंद्रीय निदेशक मंडल में निदेशक नियुक्त हुए तरुण बजाज

  • आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज को केंद्र सरकार की ओर से यह जिम्मेवारी सौंपी गई है।
  • अतनु चक्रवर्ती, जो कि बीते 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हैं, तरुण बजाज उन्हीं की जगह लेंगे।

बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद को भी भारतीय मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान सूची में किया शामिल

  • भारतीय मौसम विभाग (IMD) के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र ने हाल ही में ऐसा किया है। दोनों ही इलाके पाकिस्तान के कब्ज़े में हैं।
  • IMD के मुताबिक इसके उत्तर-पश्चिम डिविज़न के तहत PoK के ये शहर पड़ते हैं।

उत्तर प्रदेश में लांच हुआ ‘आयुष कवच’ एप्लीकेशन

  • उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में आयुष विभाग की ओर से विकसित ‘आयुष कवच’ नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन को जारी किया गया है।
  • COVID-19 से लड़ने के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य उपचार व उपाय प्रदान करने का लक्ष्य लेकर इसकी शुरुआत की गई है।

8 मई को मना विश्व थैलेसीमिया दिवस

  • आनुवंशिक विकार थैलेसीमिया के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 8 मई को इसे मनाया जाता है।
  • वर्ष 1994 में पहली बार इसे मनाया गया था।

2 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.