साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 10 अगस्त से 16 अगस्त 2020

1287
current affairs in Hindi


राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का लोकार्पण

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा महात्मा गाँधी जी की समाधि राजघाट के पास ‘राष्ट्रीय स्वच्छता केंद्र’ का लोकार्पण किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों के मध्य स्वच्छ भारत मिशन की सफलता और स्‍वच्‍छता के फायदों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।

• 02 अक्टूबर, 2014 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्मदिवस के अवसर पर, केंद्र सरकार द्वारा भारत को कचरा मुक्त एवं स्वच्छ रखने हेतु ‘राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन ‘ का आगाज किया गया था।

• ‘राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन ‘ का स्लोगन ‘स्वच्छता की ओर एक कदम’ है। इस मिशन का उद्देश्य भारत को खुले में शौच से मुक्त करना रखा गया था। इस समस्या से निजात के लिए केंद्र सरकार ने व्यक्तिगत, क्लस्टर तथा सार्वजनिक स्तर पर शौचालयों का निर्माण कराया है।

महिंदा राजपक्षे ने संभाली श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की कमान

• महिंदा राजपक्षे ने चौथी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें राष्ट्रपति गोटाभाया राजपक्षे के द्वारा कोलम्बो के केलानिया ‘राजमहा विहार’ में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।

• महिंदा राजपक्षे 2005 से 2015 तक श्री लंका के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान श्रीलंका ने एक दशक लम्बे गृहयुद्ध अर्थात लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम(एलटीटीई) के खिलाफ सफलता पायी थी।

• श्रीलंका भारत के दक्षिण में हिंदमहासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। इसका प्राचीन नाम सीलोन था, 1972 में इसका नाम लंका किया गया तथा 1978 में इसके आगे श्री जोड़कर इसके नाम को श्रीलंका कर दिया गया था।

1971 के युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के सम्मान में स्मारक का निर्माण करेगा बांग्लादेश

• बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने , बांग्लादेश निर्माण में निर्णायक भारत-पाक युद्ध 1971 में शहीद भारतीय सैनिको के सम्मान में एक स्टैंडअलोन युद्ध स्मारक बनाने का निर्णय किया है।

• वर्ष 2021 में बांग्लादेश अपने निर्माण के 50 वर्ष पूर्ण करेगा, इस दौरान बांग्लादेश उसके निर्माण में शहीद भारतीय सैनिको को एक श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस स्मारक का निर्माण करेगा।

• भारत की आजादी के समय बांग्लादेश को ‘पूर्वी पाकिस्तान’ नाम से पाकिस्तान का हिस्सा बना दिया गया था। किन्तु पाकिस्तान के कुशासन तथा भेदभाव पूर्ण नीति से बांग्लादेश ने बहुत से संघर्ष देखे। अन्तः भारत की मदद से उसने 1971 में पाकिस्तान से आजादी पायी और बांग्लादेश के रूप में अलग देश का निर्माण किया।

अब पिता की सम्पत्ति मे बेटियां भी होंगी समान अधिकारी- सुप्रीम कोर्ट

• 09 सितंबर 2005, हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम 2005 के तहत यह कहा गया था- पुत्रियों का भी अपने पिता की संपत्ति में समान अधिकार होगा। किन्तु उस समय यह स्पष्ट नहीं किया गया यह नियम 2005 से पूर्व भी लागू होगा या नहीं ?

• वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह निर्णय दिया है कि, यह कानून 2005 से पूर्व भी लागू माना जायेगा।यह अधिकार पुत्री के विवाह के बाद भी माना जायेगा।

• इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की किसी व्यक्ति की मृत्यु 2005 से पूर्व हो गयी हो, इस स्थिति में भी इसकी सम्पति में उसकी पुत्री का समान अधिकार रहेगा।

‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ प्लेटफार्म की शुरुआत

• ‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट’ ईमानदारी से कर चुकाने वाले करदाताओं के लिए एक प्लेटफार्म है। जो करदाताओं को फेसलेस असेसमेंट, टैक्स पेयर्स चार्टर, फेसलेस अपील जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है।

• ‘ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट सुविधा का कुछ भाग अभी से लागू हो गया है, जबकि यह पूरी तरह 25 सितंबर 2020 से लागू होगा। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा और आस्ट्रेलिया आदि देशो ने इस सुविधा को लागू किया है।

• टैक्सपेयर्स चार्टर का उद्देश्य करदाताओं और इनकम टैक्स विभाग के बीच विश्वास बढ़ाना, टैक्सपेयर्स की परेशानी कम करना और अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है।

अमेरिका की मध्यस्थता साकार, इजराइल और यूएई के बीच हुआ ऐतिहासिक शांति समझौता करार

• इजराइल और यूएई ने वर्षो से चली आ रही दुश्मनी को विराम करते हुऐ, ऐतिहासिक शांति समझौता स्वीकार किया है। यूएई, इजराइल से राजनियक सम्बन्ध बहाल करने वाला पहला खाड़ी देश बन गया है।

• 1979 में मिस्र ने इजराइल से संबंध बहाल किये थे तथा 1994 मे जॉर्डन ने इजराइल से संबंध बहाल किये थे।

• इस समझौते में अमेरिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिसके फलस्वरूप इजराइल और यूएई निवेश, पर्यटन, सीधी उड़ान, सुरक्षा, दूरसंचार आदि विषयो पर संबंध स्थापित करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का देश के नाम संबोधन के मुख्य बिंदु

• राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने Covid -19 के कारण स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से नहीं मनाये जाने के लिए खेद प्रकट किया। राष्ट्रपति ने उन सभी कोरोना योद्धाओ की सराहना की जिन्होंने इस महामारी से लड़ाई में सराहनीय भूमिका निभाई है जैसे – डॉक्टर्स , नर्स , सफाई कर्मचारी , पुलिस प्रशासन आदि।

• राष्ट्रपति ने उन सभी स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की . जिनके बलिदान के बल पर आज हम सब स्वाधीन देश के निवासी हैं।

• राष्ट्रपति ने गलवान घाटी में शहीद भारतीय जवानो को नमन किया तथा चीन को उसकी विस्तारवादी नीति से हटकर, समूचे विश्व के साथ मिलकर कोरोना से युद्ध करने के लिए नसीहत दी।

• राष्ट्रपति ने भारत सरकार के असाधारण प्रयासों के बल पर, घनी आबादी और विविध परिस्थितियों वाले हमारे विशाल देश में, इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सराहना की।

74वां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भाषण के मुख्य बिंदु

• देश के नाम सम्बोधन का यह भाषण 86 मिनट का रहा। प्रधानमंत्री लाल किले से लगातार 7 वर्षो से देश को सम्बोधित करते आ रहे है। अबतक प्रधानमंत्री कुल 9 घंटे 24 मिनट देश को सम्बोधित कर चुके हैं।

• प्रधानमंत्री ने देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ संकल्प को दोहराते हुए , हर तरीके से देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया है।

• देश अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आत्मनिर्भर बन गया है। वेंटिलेटर , PPE किट , कोरोना जाँच किट, N-95 मास्क सभी वस्तुओ के निर्माण में आत्मनिर्भर बन गया है। अब भारत कोरोना के खिलाफ युद्ध में अन्य देशो की मदद को भी आगे आ रहा है।

• प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए कुछ दिन पहले ही बनाये गये एक लाख करोड़ रुपए का ‘एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड’ की बात का जिक्र किया।

• प्रधानमंत्री जी ने ‘मेक इन इंडिया’ के साथ-साथ ‘मेक फोर वर्ल्ड’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ने की बात को जोर दिया, क्योकि अब विश्व की अनेक कंपनियां भारत को एक इमर्जिंग मनुफेक्चरिंग हब की तरफ देखने लगी हैं।

• प्रधानमंत्री जी ने कोरोना के विरुद्ध देश के डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी आदि के काम को असाधारण मानते हुए उनकी सराहना की।

धोनी की अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा

• सबसे सफलतम एकदिवसीय कप्तान, एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज और उम्दा मैच फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी ने अपना एकदिवसीय पदार्पण 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।

• MSD नाम से मशहूर धोनी का आखरी एकदिवसीय मैच विश्वकप 2019 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ था। धोनी के नाम 350 एकदिवसीय मैच में 10773 रन तथा 50.57 का औसत रहा है।

• धोनी विश्व के ऐसे एकलौते कप्तान है जिन्होंने ICC द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताये अपने नाम की हैं। जिसमे ICC T-20 विश्वकप 2007, ICC एकदिवसीय मैच विश्वकप 2011 तथा ICC चैंपियन ट्रॉफी 2013 प्रमुख है।

सुरेश रैना ने कहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा

• क्रिकेट के मैदान के अंदर तथा बाहर हर अच्छे, बुरे दौर में धोनी के साथ खड़े रहे सुरेश रैना ने क्रिकेट से सन्यास में भी उनका साथ देते हुए उनके साथ ही सन्यास की घोषणा कर दी है।

• सुरेश रैना का भारतीय टीम में डेब्यू 2005 में श्रीलंका के विरुद्ध किया था। सुरेश रैना ने भारत के लिए 226 एकदिवसीय मैच खेले जिसमे उन्होंने 35.31 के औसत से 5615 रन बनाये हैं।

• सुरेश रैना ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 17 जुलाई 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेला। सुरेश रैना ऐसे पहले भारतीय खिलाडी हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनो प्रारूपों में शतक लगाया है।

नहीं रहे चेतन चौहान 

• भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज चेतन चौहान का 73 वर्ष में निधन हो गया है। उनको कोरोना के कारण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहाँ उनका निधन हृदयाघात के कारण हो गया।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.