Open Naukri

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 29 जून से 5 जुलाई 2020



चीन के साथ युद्धजनक स्तिथि के बीच,भारतीय नौसेना ने किया जापान सेल्फ फ़ोर्स के साथ युद्धाभ्यास

• चीन के साथ बढ़ते युद्ध के खतरे के बीच , भारतीय नौसेना तथा जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच 15वां नौसेना युद्धाभ्यास हिंदमहासागर में सम्पन्न हुआ।

• भारतीय नौसेना से युद्धपोत आईएनएस कुलिश , आईएनएस राणा तथा जापानी नौसेना की ओर से युद्धपोत जेएस करिश्मा, जेएस शिमायुकी ने इस युद्धाभ्यास में भाग लिया था।

• यह एक नियमित युद्धाभ्यास था , जिसका उद्देश्य दोनों देशो की नौसेनाओ के मध्य आपसी सहयोग तथा समझ को बढ़ाना है।

बढ़ते कोरोना मामलो के बीच UAE ने उड़ान सम्बन्धी नियमो में किये जरुरी बदलाव

• पाकिस्तान में बढ़ते कोरोना मामलो को देखते हुए, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने वहां से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है।

• जब तक UAE एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं हो जाती है। तक तक यह रोक जारी रहेगी। यदि किसी यात्री के पास पिछले 3 दिनों की कोरोना रिपोर्ट है और उसमे वह नेगेटिव पाया गया है। इस स्तिथि में उस यात्री को उड़ान की अनुमति दी जा सकती है।

• फ़िलहाल यह रोक ट्रांजिशनल फ्लाइट पर है। यदि किसी यात्री को फ्लाइट चेंज करके आगे जाना है, तो वह आगे जा सकता है।

साइबर सुरक्षा के मद्देनजर भारत में बैन हुए 59 चाइनीज़ मोबाइल ऍप्लिकेशन्स

•देश की अखंडता, सम्प्रभुत्ता , रक्षा तथा सार्वजानिक सुरक्षा में साइबर सेंध के मद्देनजर, भारत सरकार ने 59 चाइनीज़ एप्प्स में पूरी तरह से रोक लगा दी है।

• बैन किये गए 59 ऍप्लिकेशन्स में TikTok , Shareit ,Wechat ,CS scanner , Beautiplus आदि प्रमुख हैं। टेलीकॉम प्रदाता कंपनियों ने इन एप्प्स का इंटरनेट ट्रैफिक बंद कर दिया है। यदि आपके मोबाइल में ये एप्प्स इनस्टॉल है तो उनका उपयोग आप नहीं कर पाएंगे।

अब पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज हुआ आतंकवाद का शिकार

• बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) समर्थित माजिद ब्रिगेड ने कराची स्थित पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में हुए आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला 4 आतंकदियो द्वारा किया गया था।

• इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत, 11 लोगो की मौत हुई तथा 7 लोग घायल हुए। जवाबी कार्यवाही में सुरक्षा बलों ने चारो आतंकियों को मार गिराया।

उत्तर-प्रदेश करेगा विशेष सुरक्षा बल का गठन

• मेट्रो, एयरपोर्ट, औद्योगिक इकाइयों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, ऐतिहासिक, धार्मिक स्थानों और जिला अदालतों की सुरक्षा के मद्देनजर , उत्तर-प्रदेश सरकार ने CISF की तर्ज पर उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSSF) के गठन का फैसला लिया है।

• इसका मुख्यालय लखनऊ में बनाया जायेगा तथा UPSSSF की शुरुआत 5 बटालियनों के साथ की जाएगी।

उत्तराखण्ड में विकसित गया भारत का पहला कवक पार्क

• उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में भारत का पहला “कवक पार्क” स्थापित किया गया है। इसे उत्तराखण्ड वन विभाग के द्वारा तैयार किया गया है।

• कवक धरती में मौजूद सबसे प्राचीन जैव -वनस्पतियों में से एक है। इसे जुरासिक काल का माना जाता रहा है। हिमालयी क्षेत्र में कवक 5000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में पायी जाती है।

• भारत में कवक की 2700 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं। उत्तराखण्ड में कवक की लगभग 600 प्रजाति पायी जाती हैं। कवक को प्रदूषण का सबसे अच्छा जैवइंडाइटर माना जाता है।

क्षुद्र ग्रहो के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मनाया गया “विश्व क्षुद्रग्रह दिवस ((International Asteroid Day)

• 30 जून, 2017 से प्रत्येक वर्ष इस दिन को “विश्व क्षुद्रग्रह दिवस ((International Asteroid Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य क्षुद्र ग्रहो के कारण मानव जीवन में होने वाली हलचलो के प्रति विश्व का ध्यान खींचना है।

• 30 जून, 1908 को रसिया की तुंगुस्का नदी के क्षुद्र ग्रह के कारण काफी नुकसान हुआ था। जिस वजह से 30 जून को “विश्व क्षुद्रग्रह दिवस ((International Asteroid Day) के रूप में मनाया जाता है।

डॉक्टर्स की कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित है “राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस”

• भारत में “राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस” 1 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 1991 से की गयी थी। डॉ. बिधानचंद्र रॉय की याद में “राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस” मनाया जाता है।

• डॉ. बिधानचंद्र रॉय को 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1 जुलाई 1962 में इनकी मृत्यु हो गयी थी, डॉ. रॉय की जन्मतिथि एवं मरण तिथि दोनों 1 जुलाई ही थी।

• डॉक्टर्स को भगवान का रूप कहा जाता है। इस कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अपनी सेवा भावना से इस बात को सत्य सिद्ध कर दिखाया है।

चीन से लगी सीमाओं की संवेदनशीलता को देखते हुए , उत्तराखण्ड सरकार ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी

• उत्तराखण्ड राज्य के गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान (Gangotri National Park) की सीमाएं चीन से लगती है। राज्य सरकार ने सीमाओं तक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की आवाजाही के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी प्रदान कर दी है।

• गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान एक जैव संरक्षित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में वन्य जीवो की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए , किसी भी प्रकार की मानव गतिविधियों की अनुमति नहीं है। किन्तु देश की सुरक्षा के मद्देनजर राज्य सरकार का यह फैसला सराहनीय है।

15 अगस्त तक उपलब्ध हो सकती है , पहली स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ‘COVAXIN’-ICMR

• ICMR तथा भारत बायोटेक के संयुक्त प्रयास से विकसित की जा रही , स्वदेशी दवा ‘COVAXIN’ के ह्यूमन ट्रायल को मंजूरी मिल चुकी है। सब कुछ सकारात्मक दिशा में चलता रहा तो भारत 15 अगस्त तक कोरोना वैक्सीन लॉन्च कर सकता है।

• भारत समेत विश्व के लगभग 140 से अधिक देश कोरोना वैक्सीन बनाने में जुटे हुए है। अमेरिका तथा इंग्लैंड ह्यूमन ट्रायल के तीसरे चरण में पहुंच चुके हैं।

‘2020 ग्रेट इमिग्रेंट्स’से सम्मानित किये गए भारतीय-अमेरिकी मूल के सिद्धार्थ मुखर्जी और प्रोफेसर राज चेट्टी

• ‘ग्रेट इमिग्रेंट्स’ पुरस्कार कार्नेगी कोरपोरेशन ऑफ न्यूयॉर्क के द्वारा प्रदान किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार COVID-19 महामारी को रोकने तथा उसके प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए कार्यो के लिए दिया गया है।

• सिद्धार्थ मुखर्जी पेशे से ऑन्कोलॉजिस्ट तथा लेखक हैं। वर्ष 2011 में इनकी किताब ‘The Emperor of All Maladies: A Biography of Cancer’ के लिए इन्हे पुलित्जर पुरस्कार मिला था। 2014 में सिद्धार्थ मुखर्जी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

• राज चेट्टी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। महामारी से पड़ने वाले आर्थिक प्रभाव को मापने तथा रियल-टाइम डेटा ट्रैकर लॉन्च करने और उनकी सूची तैयार में किये गए योगदान के लिए इन्हे यह पुरस्कार दिया गया है। इन्हे 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

ख़ामोश हो गयी वो अंगुलियां , जिनके इशारो पर धक्-धक् करती थी बॉलीवुड की हीरोइने

• मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का ह्रदय गति रुकने से 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। सरोज खान पिछले काफी समय से डायबिटीज की मरीज थी।

• सरोज खान का वास्तविक नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। बतौर कोरियोग्राफर उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ तथा आखरी फिल्म कंगना रनौत अभिनीत ‘मणिकर्णिकाः’ थी।

• सरोज खान को विशेष रूप से माधुरी दीक्षित एवं श्रीदेवी के डांस सांग्स की कोरियोग्राफी के लिए जाना जाता है। माधुरी दीक्षित के धक् -धक् गर्ल टाइटल के पीछे सरोज खान का भी बड़ा योगदान रहा था।

बढ़ाया गया अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल तथा ICC चेयरमैन पद से शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा

• राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वर्तमान अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (SG) तथा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) के कार्यकालों में भी 3 वर्ष की वृद्धि की गयी है।

• शशांक मनोहर ने अपने 2-2 वर्ष के दो कार्यकालों के बाद स्वैच्छा से ICC चेयरमैन पद का त्याग किया है। जब तक चेयरमैन पद पर नयी नियुक्ति नहीं हो जाती , डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चेयरमैन पद संभालेंगे। शशांक मनोहर 2 बार BCCI अध्यक्ष भी रह चुके हैं।