Open Naukri

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 09 नवम्बर से 15 नवम्बर 2020



डेनमार्क में मिंक को मारने के आदेश जारी

• कोरोना वायरस के दूसरे संक्रमण के चलते डेनमार्क सरकार ने देश में पाले जा रहे लगभग 1.5 करोड़ मिंक को मारने के आदेश जारी किये हैं।

• इस निर्णय के पीछे वजह है, मिंक पालने वाले फार्म में ऐसे वायरस मिले हैं जो बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कम कर देते हैं।

• डेनमार्क के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसेन के अनुसार, कोरोना वायरस मिंक में उत्परिवर्तित कर गया है, जिससे वायरस का म्युटेड फॉर्म मनुष्यों में फैल गया है।

• मिंक ऊदबिलाव की एक प्रजाति होती है। जिसका वैज्ञानिक नाम Neovison vison होता है। नीदरलैंड्स और स्पेन की सरकार भी इससे पहले मिंक को मारने का फैसला ले चुकी हैं।

कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनी

• कमला हैरिस संयुक्त राज्य अमेरिका की पहली महिला, अश्वेत और एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं।

• हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को कैलिफोर्निया के ओकलैंड में हुआ था। इनकी माता श्यामला गोपालन तथा पिता प्रोफेसर डोनाल्ड जे हैरिस हैं।

• कमला हैरिस का जन्म तमिलनाडु, भारत में हुआ है , इनकी माता एक भारतीय जीववैज्ञानिक तथा पिता जमैका के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

• कमला हैरिस ने हावर्ड विश्वविद्यालय और हेस्टिंग्स कॉलेज ऑफ लॉ, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूर्ण की है। वर्ष 1990 में कैलिफोर्निया के अल्मेडा काउंटी में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर अपना करियर शुरू किया।

देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त बने यशवर्धन कुमार सिन्हा

• 07 नवंबर 2020 को यशवर्धन कुमार सिन्हा ने देश के नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) के रूप में शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इस पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

• इससे पूर्व इस पद पर बिमल जुल्का सेवारत थे , उनका कार्यकाल 26 अगस्त 2020 को समाप्त हो गया था।

• यशवर्धन कुमार सिन्हा का इस पद पर कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। वे इससे पूर्व ब्रिटेन और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

11 नवंबर -राष्ट्रीय शिक्षा दिवस

• स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की जन्म तिथि 11 नवंबर को सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप मे मनाया जाता है।

• 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस में मनाये जाने की शुरुआत 2008 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के द्वारा की गयी थी। मौलाना अबुल कलाम का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।

• मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे. वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।

• मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को देश में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की स्थापना, उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना तथा मुफ्त शिक्षा के लिए किये गए कार्यों के लिए जाना जाता है।

अज़ीम प्रेमजी

• हारून इंडिया और एडेलगिव फाउंडेशन के द्वारा जारी एक रिपोर्ट से यह बात सामने आयी है , IT कंपनी विप्रो के संस्थापक अज़ीम प्रेमजी ने दानवीरो की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

• अज़ीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2019-20 में लगभग 7,904 करोड़ रुपये तक दान किये हैं। अज़ीम प्रेमजी ने 22 करोड़ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वर्षभर में 7,904 करोड़ रूपये दान किये हैं।

• एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नाडर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी तीसरे स्थान पर हैं।

डिजिटल मीडिया तथा ऑनलाइन कंटेंट प्रोग्राम पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की लगाम

• 11 नवंबर 2020 को केंद्र सरकार ने अहम् फैसले के तहत डिजिटल मीडिया, ऑनलाइन फिल्मों, ऑडियो-विजुअल कार्यक्रमों ऑनलाइन समाचार और करेंट अफेयर्स (समय सामयिकी) के कंटेंट आदि को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतगर्त ला दिया है।

• प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक देश में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के लिए दिशा-निर्देश तथा मानक बनाये गए है किन्तु डिजिटल मिडिया अभी तक मानको के दायरे में नहीं था। अब सरकार डिजिटल मिडिया के लिए भी दिशा-निर्देश तथा मानक तय करेगी।

• ज्ञात हो समय -समय पर डिजिटल मिडिया पर जनता को अश्लील तथा अन्य विवादस्पद कंटेंट परोसने के आरोप लगते रहें हैं। इस स्थिति से निपटने हेतु सरकार को इन्हे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतगर्त लाने की जरुरत महसूस हुई है।

IPL -2020 का खिताब मुंबई इंडियंस के नाम

• मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर इस लीग का खिताब अपने नाम किया।

• मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जीता IPL का खिताब अपने नाम किया है , इससे पूर्व साल 2013, 2015, 2017, 2019 में भी मुंबई विजेता रही है।

• मुंबई इंडियंस मुकेश अम्बानी के मालिकाना हक़ वाली टीम है जिसकी बागडोर उनकी पत्नी नीता अम्बानी के हाथों में हैं।

• अभी तक दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही ऐसी टीम हैं, जो IPL के ख़िताब से वंचित हैं।

• ज्ञात हो इस साल कोरोना संक्रमण के चलते आईपीएल देश से बाहर संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था।

बहरीन के प्रधानमंत्री का निधन

• 11 नवंबर 2020 को बहरीन के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

• शेख खलीफा बिन सलमान का जन्म 24 नवंबर 1935 को बहरीन के शाही परिवार में हुआ था। उन्होंने साल 1970 – 2011 तक देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी।

• शेख खलीफा बिन सलमान दुनिया में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। शेख खलीफा बिन सलमान खाड़ी की राजनीति का बहुत बड़ा चेहरा थे।

• उनके अमेरिका और पड़ोसी मुल्क सउदी अरब से काफी मजबूत रिश्ते रहे हैं। खलीफा का अपना एक निजी द्वीप था जहां वह विदेशी मेहमानों से मुलाकात करते थे।

दुनिया का पहला 6G प्रायोगिक उपग्रह लॉन्च

• 6 नवंबर, 2020 को चीन ने दुनिया का पहला 6G प्रायोगिक उपग्रह,12 अन्य उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इस 6G उपग्रह का वजन लगभग 70 किलोग्राम है।

• 6G उपग्रह अंतरिक्ष में टेराहर्ट्ज़ तरंगों की तकनीक का परीक्षण करेगा। टेराहर्ट्ज़ तरंगें उच्च-आवृत्ति तरंग हैं, जो डाटा को एक सेकंड में 50 गीगाबिट्स की गति से ट्रांसफर करने में सक्षम है।

• चीन ने नवंबर, 2019 में 6G तकनीक का अनुसंधान और विकास कार्य करना शुरू कर दिया था। चीनी प्रौद्योगिकी ब्यूरो ने संस्थानों, विश्वविद्यालयों, संस्थानों और निगमों के 37 दूरसंचार विशेषज्ञों के एक पैनल का गठन किया था। श्याओमी, हुआवेई, जेडटीई और चाइना टेलीकॉम ये सब इस पैनल के सदस्य हैं।

भारतीय नौसेना ने बढ़ायी ताकत , पांचवी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वागीर’ लॉन्च

• 12 नवंबर 2020 को भारतीय नौसेना ने मझगांव डॉक से पांचवीं स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वागीर’ लॉन्च की, यह एक एंटी-सरफेस वारफेयर, माइन बिछाने, खुफिया जानकारी जुटाने और क्षेत्र की निगरानी आदि कार्यो को करने में सक्षम पनडुब्बी है।

• पहली वागीर 03 दिसंबर 1973 को रूस से आयात कर नौसेना में शामिल किया गया था और 07 जून 2001 को सेवामुक्त कर दिया गया। वागीर हिंद महासागर में पाई जाने वाली एक बेहद खतरनाक शिकारी मछली है।

• वागीर कलवरी श्रेणी की छह पनडुब्बियों का हिस्सा है, जिनका निर्माण भारत में किया जा रहा है। इसमें से भारत को तीन पनडुब्बी आईएनएस कलवारी, खांडेरी और करंज पहले ही मिल चुकी हैं।