साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 30 अगस्त से 5 सितंबर 2021

1106
current affairs in Hindi

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


ब्रिक्स बैंक के सदस्य बने यूएई,उरुग्वे और बांग्लादेश

  • 02 सितंबर, 2021 को संयुक्त अरब अमीरात, उरुग्वे और बांग्लादेश ब्रिक्स बैंक यानि न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) में शामिल हो गए हैं।
  • ब्रिक्स समूह विश्व में तेजी से उभरती अर्तव्यवस्थाओं का संगठन है इसमें ब्राज़ील, रूस ,भारत, चीन तथा साउथ अफ्रीका आदि देश शामिल हैं।
  • ब्रिक्स समूह की स्थापना साल 2006 में हुई थी। शुरुआत मे इसमें केवल 4 देश ब्राज़ील, रूस ,भारत, चीन ही शामिल थे, साल 2011 में इसमें साउथ अफ्रीका जुड़ गया और इस प्रकार से इसका नाम BRICS हो गया।
  • साल 2015 में ब्रिक्स देशों ने मिलकर न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की स्थापना की थी। इसका मुख्यालय चीन के शंघाई में ब्रिक्स टॉवर में स्थित है।

भारतीय सेना कास्काईस्ट्राइकरड्रोन के लिए हुआ करार

  • भारतीय सेना में जल्द ही ‘सूसाइड ड्रोन’ अथवा ‘कैमिकेज ड्रोन’ नाम से प्रसिद्ध ‘स्काईस्ट्राइकर’ ड्रोन शामिल होंगे। भारतीय सेना का 100 ‘स्काईस्ट्राइकर’ ड्रोन के लिए करार हुआ है।
  • ‘स्काईस्ट्राइकर’ ड्रोनका निर्माण भारतीय सेना और बेंगलुरु स्थित अल्फा डिजायन नामक कंपनी,  इजरायल की फर्म एल्बीट सेक्युरिटी सिस्टम नामक कंपनी की मदद से करेगी।
  • ‘स्काईस्ट्राइकर’ ड्रोन एक मानव रहित स्वचालित ड्रोन है, जिसकी अधिकतम उड़ान क्षेत्र 100 किलोमीटर तक है। यह अपने साथ में 5 -10 किलोग्राम  तक विस्फोटक सामग्री ले जा सकता है।

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान

  • 01 सितंबर 2021 को असम सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राजीव गांधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर केवल ओरंग राष्ट्रीय उद्यान रखने का फैसला किया है।
  • असम सरकार द्वारा यह फैसला स्थानीय टी ट्राइब्स कम्युनिटी और कई संगठनों के द्वारा उठायी गयी मांग के अनुरूप लिया गया है।
  • ओरंग राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना साल 1985 में एक अभ्यारण्य के रूप में की गयी थी। 13 अप्रैल 1999 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • ओरंग राष्ट्रीय उद्यान 78.81 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है तथा यह असम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी ओर उदलगुड़ी और शोणितपुर जिलों में स्थित है।
  • ओरंग राष्ट्रीय उद्यान समृद्ध वानस्पतिक क्षेत्र है यहाँ एक सिंग वाला गेंडा, बंगाल टाइगर, हाथी, जंगली भैंस, हिरण, जंगली सूअर आदि जानवर पाए जाते हैं।

क्या है नया BH सीरीज?

  • भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने BH सीरीज की नयी वाहन प्लेट की घोषणा की है। यह सीरीज और इसके दिशा-निर्देश और नियम 15 सितम्बर से लागू होंगे।
  • BH सीरीज को खास उन लोगों के लिए लागू किया जा रहा है जिनके ऑफिस देश के विभिन्न शहरों में हैं या जिनके तबादले देश में विभिन्न राज्यों में होते रहते हैं।
  • BH सीरीज के वाहनों के ट्रांसफर को किसी भी राज्य में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं रहेगी। BH सीरीज के वाहनों का इस्तेमाल देश के किसी भी राज्य में बिना ट्रांसफर पंजीकरण के किया जा सकेगा।
  • BH सीरीज के लिए केवल वही लोग अप्लाई कर सकते हैं जिनके ऑफिस देश के चार या उससे अधिक राज्यों में हैं। BH सीरीज एक सुविधा सेवा है, इसका इस्तेमाल किया जाना अनिवार्यता नहीं है।

विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क

  • 31 अगस्त 2021 को लद्दाख से सांसद जम्यांग त्सेरिंग नामग्याल ने लेह में विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क का उद्घाटन किया है।
  • विश्व की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क केंद्र शासित प्रदेश तथा भारत के सीमांत प्रदेश लद्दाख में 18,600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह सड़क लेह से केला दर्रा पार करते हुए पैंगोंग झील तक जाती है।
  • भारतीय सेना की 58 इंजीनियर रेजिमेंट ने शक्ति ऑपरेशनल ट्रैक मिशन के तहत इस सड़क को तैयार किया है।
  • इस नए मार्ग के बन जाने से लेह से पैंगोंग झील की दूरी 41 किलोमीटर कम हो गयी है। इससे पहले तक लेह से पैंगोंग झील का सफर लगभग 223 किलोमीटर का था। यह मार्ग चांगला दर्रे से होते हुए गुजरता है।

पैरालम्पिक खेल 2020

  • पैरालम्पिक खेल 2020 का आयोजन जापान के टोक्यो शहर में 24 Aug 2021 से 5 Sep 2021 तक किया गया था।
  • पैरालम्पिक खेल 2020 में कुल 162 देशों के 4,403 एथलीटों ने भाग लिया था। चीन 96 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 207 पदक जीतकर तालिका में प्रथम स्थान पर रहा। ग्रेट ब्रिटेन तथा USA ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • भारत ने टोक्यो में 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 19 मेडल अपने नाम किये हैं। भारत को टोक्यो पैरालंपिक की पदक तालिका में 24वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • भारत की ओर से 9 अलग अलग स्पोर्ट्स इवेंट्स में 54 पैरा-एथलीटों ने यहां हिस्सा लिया। पैरालंपिक खेलों में ये अब तक का भारत का सबसे बड़ा दल तथा प्रदर्शन है।

भारत का पैरालम्पिक में ऐतिहासिक प्रदर्शन

  • जापान में चल रहे पैरालम्पिक खेलों में भारतीय पैरालम्पिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्होंने अद्भुद, अकल्पनीय, अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत का नया इतिहास लिख दिया है।
  • इस पैरालम्पिक खेलों में भारत ने 5 गोल्ड, 8 सिल्वर तथा 6 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 19 पदक अपने नाम किये है। यह भारत का ओलम्पिक इतिहास (ओलम्पिक+पैरालम्पिक) में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • भारत की तरफ से अवनि लेखरा ने गोल्ड के साथ खाता खोला था इसी लय को बरकरार रखते हुए कृष्णा नागर ने अंतिम दिन भारत को बैडमिंटन में गोल्ड दिला कर इस पैरालम्पिक खेलों का स्वर्णिम समापन किया है।
  • भारत की तरफ से अवनि लेखरा(शूटिंग),सुमित अंतिल (भालाफेंक), मनीष नरवाल (शूटिंग), प्रमोद भगत (बैडमिंटन) तथा कृष्णा नागर (बैडमिंटन) ने भारत को गोल्ड पदक दिलाया है।
  • भारत को देवेंद्र झांझरिया (भालाफेंक), भाविना पटेल (टेबल टेनिस), निषाद कुमार (ऊँची कूद), योगेश कथुनिया (डिस्कस थ्रो), मरियप्पन थंगावेलु (ऊँची कूद), प्रवीण कुमार (ऊँची कूद), सुहास यथिराज (बैडमिंटन) तथा सिंहराज अधाना(शूटिंग) ने रजत पदक दिलाया है।
  • सुंदर सिंह गुर्जर (भालाफेंक), अवनि लेखरा (50M शूटिंग), सिंहराज(10M शूटिंग), शरद कुमार(ऊँची कूद), हरविंदर सिंह (तीरंदाजी) तथा मनोज सरकार(बैडमिंटन) ने भारत को ब्रॉन्ज़ मेडल दिलाये हैं।
  • पैरालम्पिक खेलों में खिलाड़ियों को डिसेबिलिटी लेवल के आधार पर अलग अलग केटेगरी में प्रतिस्पर्धा करनी होती है।

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021

  • 31 अगस्त को फिलीपींस की राजधानी ‘मनीला’ में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 पुरस्कारों की घोषणा की गयी। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार को एशिया के ‘नोबेल पुरस्कार’ के रूप मे जाना जाता है।
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2021 के विजेताओं मे फिलिपीन से रॉबर्टो बैलोन (फिशर और सामुदायिक पर्यावरणविद्), पाकिस्तान से मुहम्मद अमजद साकिब (माइक्रोफाइनेंस में अग्रणी), बांग्लादेश से डॉ. फिरदौसी कादरी (वैक्सीन वैज्ञानिक), संयुक्त राज्य अमेरिका से स्टीवन मुंसी (मानव अधिकार कार्यकर्त्ता) और ‘वॉचडॉक (खोजी पत्रकारिता संबंधी इंडोनेशियाई समूह) आदि शामिल हैं।
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की स्थापना साल 1957 मे न्यूयॉर्क स्थित “रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड” के ट्रस्टियों द्वारा की गयी थी। यह एशिया का सर्वोच्च सम्मान है।
  • यह पुरस्कार सरकारी सेवा, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य एव सृजनात्मक संचार कलाएँ, शान्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सद्भावना तथा उभरता हुआ नेतृत्व आदि क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है।
  • रेमन मैग्सेसे पुरस्कार फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति ‘रेमन मैग्सेसे’ की स्मृति मे दिया जाता है। साल 2019 मे भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को यह पुरस्कार दिया गया था।

सोनू सूद बने ‘देश का मेंटर कार्यक्रम के ब्रांड अंबेसडर

  • हाल ही में दिल्ली सरकार ने बॉलीवुड अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद को ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया  है।
  • ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को उनकी पसंद का करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा तथा  विद्यार्थियों को  उनकी प्रतिभाओं से वाकिफ कराने में मदद की जाएगी।
  • ‘देश के मेंटर’ कार्यक्रम मे हिस्सा लेने वाले नागरिक दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अधिकतम 10 छात्रों को ‘अडॉप्ट’ करेंगे और उन्हें संबंधित क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
  • ‘देश का मेंटर’ कार्यक्रम के तहत एक ‘मेंटर’ हर सप्ताह विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए 10 मिनट का समय देंगे।

नॉलेज बूस्टर

  • वर्तमान में अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर किस चक्रवाती तूफान की चपेट में है ?- इडा
  • हाल ही में, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23 हजार रन किस खिलाड़ी ने पूरे किये हैं?- विराट कोहली
  • 01 सितंबर 2021 को किस पूर्व राजयसभा सांसद और पत्रकार का निधन हो गया है?- चंदन मित्रा
  • यूनाइटेड नेशनल एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) के अनुसार विश्व से किस प्रकार के जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल अब खत्म हो गया है?- लेडेड ईंधन
  • किस लोकप्रिय टेलीविज़न अभिनेता का हाल ही में निधन हो गया है?- सिद्धार्थ शुक्ला
  • जम्मू-कश्मीर के किस अलगाववादी नेता का हाल ही में निधन हो गया है?- सैयद अली शाह गिलानी
  • ‘राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 30 अगस्त
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने किस भारतीय खेल को गोद लेने का फैसला लिया है?- कुश्ती
  • भारतीय हॉकी (पुरुष और महिला) को किस राज्य द्वारा गोद लिया गया है?- उड़ीसा
  • ‘परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ किस तिथि को मनाया जाता है?- 29 अगस्त

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.