साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 02 नवम्बर से 08 नवम्बर 2020

1252
current affairs in Hindi


भारतीय रेलवे की पहल ” मेरी सहेली”

• भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु, “मेरी सहेली” नाम की परियोजना प्रारम्भ की है।

• इस प्रोजेक्ट को सितंबर, 2020 में दक्षिण पूर्व रेलवे में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे प्रारम्भ किया गया था। महिलाओं से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसे सम्पूर्ण रेलवे क्षेत्र में लागू कर दिया गया है।

• भारतीय रेलवे द्वारा ये प्रोजेक्ट विशेषकर उन महिलाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है जो अकेले यात्रा कर रही हैं। RPF की महिला पुलिस की एक टीम महिलाओं से बातचीत करते रहेगी , यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों तथा बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराएंगी।

गिलगित-बाल्टिस्तान को अस्थायी प्रांतीय दर्जा देगा पाकिस्तान

• गिलगित-बाल्टिस्तान, लद्दाख के उत्तर-पश्चिम में उच्च भूमि पर स्थित एक पहाड़ी क्षेत्र है। रणनीतिक रूप से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन की सीमाओं पर स्थित है।

• गिलगित-बाल्टिस्तान, स्वतंत्रता से पूर्व जम्मू-कश्मीर का हिस्सा हुआ करता था। 26 अक्तूबर, 1947 को अंतिम जम्मू-कश्मीर शासक राजा हरिसिंह ने ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन’ (Instrument of Accession) पर हस्ताक्षर इस क्षेत्र को भारत में मिला दिया था।

• 4 नवंबर, 1947 में पाकिस्तान द्वारा समर्थित कबाइली सेना के आक्रमण के बाद से यह क्षेत्र पाकिस्तान के नियंत्रण में है। 1948 में इस मुद्दे को भारत के द्वारा “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद” में उठाया था।

• राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके तहत इस क्षेत्र को पाकिस्तान की सेना से मुक्त किया जाना था तथा यहाँ पर भारत की सेना की उपस्थिति को न्यूनतम करना था। किन्तु पाकिस्तान ने अपनी सेना इस क्षेत्र से पीछे नहीं हटायी। जिसके कारण यह क्षेत्र भारत तथा पाकिस्तान के मध्य लगातार विवाद का विषय बना हुआ है।

Asteroids ‘16 साइकी’

• ‘16 साइकी’ ,पृथ्वी से लगभग 370 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर तथा मंगल और बृहस्पति ग्रह में बीच में पायी जाने वाली क्षुद्रग्रह बेल्ट (Asteroid Belt) में स्थित है।

• वैज्ञानिको का ऐसा मानना है कि ‘16 साइकी’ पूरी तरह से धातु (Metal) से बना हुआ है, इस क्षुद्रग्रह की सतह पर पृथ्वी के कोर के समान लोहा, निकेल और कई अन्य दुर्लभ खनिज जैसे- सोना, प्लैटिनम, कोबाल्ट और इरिडियम आदि से मिलकर बना है।

• ‘16 साइकी’ की खोज 17 मार्च, 1852 को इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस द्वारा की गई थी और इसका नाम ग्रीक की प्राचीन आत्मा की देवी साइकी (Psyche) के नाम पर रखा गया था।

सुप्रसिद्ध वायलिन वादक टीएन कृष्णन का निधन

• भारत के प्रख्यात वायलिन वादक टीएन कृष्णन का निधन का 92 वर्ष की आयु में चेन्नई में निधन हो गया है। टीएन कृष्णन का जन्म साल 1928 में केरल के त्रिप्पुनितुरा में हुआ था।

• टीएन कृष्णन को 1974 में संगीत नाटक अकादमी , 1980 में संगीत कलानिधि , 1973 में पद्मश्री और 1992 में पद्मभूषण आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

• टीएन कृष्णन म्यूजिक कॉलेज, चेन्नई में म्यूजिक के प्रोफेसर रहे और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स के डीन के र्रोप में भी अपनी सेवायें प्रदान की थी।

महिला IPL टी-20 को स्पॉंसर करेगा Jio

• भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), ने 4 नवंबर से 9 नवंबर, 2020 तक खेले जाने वाले महिला IPL टी-20 लीग के लिए रिलायंस Jio को टाइटल स्पांसर चुना है।

• महिला IPL टी-20 ,एक भारतीय महिला टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, इसे पहली बार 2018 में मुंबई, महाराष्ट्र में खेला गया था। इस वर्ष इसका आयोजन शारजाह में किया जा रहा है।

• IPL टी-20 की ही तर्ज पर इसमें भी ट्रेलब्लेज़र, वेलोसिटी, सुपरनोवा तीन टीम हिस्सा लेंगी और इस लीग में भारतीय महिला खिलाडियों के अलावा बांग्लादेश, इंग्लैंड, थाईलैंड और वेस्ट इंडीज की महिला खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी।

पन्ना टाइगर रिजर्व यूनेस्को की ‘व‌र्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व’ सूची में शामिल

• पन्ना टाइगर रिजर्व की स्थापना 1981 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में की गयी थी। यह मध्य प्रदेश के उत्तर में पन्ना और छतरपुर जिलों में फैली विंध्य रेंज में स्थित है।

• पन्ना टाइगर रिजर्व भारत का 12वां बाघ अभयारण्य है। यहाँ पर बाघों तथा मगरमच्छो के लिए एक प्राकृतिक आवास को संरक्षित किया गया है।

• पन्ना टाइगर रिजर्व उद्यान का क्षेत्रफल 542.67 वर्ग किलोमीटर है तथा वर्तमान में यहाँ पर बाघों की कुल संख्या 56 है। इस रिज़र्व में बहने वाली केन नदी सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

प्रियंका राधाकृष्णन, न्यूजीलैंड में बनी भारतीय मूल की पहली मंत्री

• भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न कैबिनेट में मंत्री पद के लिए जगह मिली है। प्रियंका राधाकृष्णन को सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री बनाया गया है।

• प्रियंका राधाकृष्णन का जन्म चेन्नई में हुआ है, इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा सिंगापुर से प्राप्त की है तथा उच्च शिक्षा के लिए ये न्यूजीलैंड चली गयी थी।

• प्रियंका राधाकृष्णन, सितंबर 2017 में लेबर पार्टी से पहली बार सांसद चुनी गई थी। 2019 में उन्हें एथनिक कम्युनिटी मंत्री की संसदीय निजी सचिव बनाया गया था।

Joe Biden अमेरिका के अगले राष्ट्रपति निर्वाचित

• अमेरिकी लोगो ने अपने 46वें राष्ट्रपति के रूप में 77 वर्षीय जो बाइडेन को चुना है। जो बाइडेन इससे पहले ओबामा प्रशासन में उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

• जो बाइडेन का जन्म 20 नवंबर 1942 को पेंसिलविनिया राज्य के स्क्रैंटन में हुआ था। इनका पूरा नाम जोसेफ रॉबनेट बाइडेन जूनियर है।

• जो बाइडेन के राजनीतिक करियर का आगाज, 1972 में डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर के रूप में हुआ था। वे डेलावेयर के सबसे लंबे समय तक सीनेटर रहे हैं।

कोरोना और वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में पटाखे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

• दिल्ली सरकार ने त्योहार के सीजन में बढ़ते कोरोना के मामले और प्रदूषण स्तर के बढ़ते स्तर के मद्देनजर राजधानी में किसी भी तरह के पटाखे जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

• यह प्रतिबंध 7 नवंबर से 30 नवंबर 2020 तक लागू रहेगा उसके बाद यहाँ पर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है।

• दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने, चिकित्सा संबंधी आधारभूत ढांचा को चाक-चौबंद बनाने, दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड बढ़ाने का फैसला किया गया है।

• दिल्ली सरकार के साथ-साथ राजस्थान , महाराष्ट्र , पश्चिम बंगाल , हरियाणा तथा उड़ीसा राज्यों में भी कोरोना एवं वायु गुणवत्ता के चलते पटाखों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने का फैसला लिया है।

व्हाट्सऐप का डिजिटल पेमेंट गेटवे ” ‘व्हाट्सऐप पे’ भारत में लॉन्च

• व्हाट्सऐप ने पेटीएम, गूगल पे और फोन पे डिजिटल भुगतान की तर्ज पर अपना ‘व्हाट्सऐप पे’ पेमेंट गेटवे भी भारत लॉन्च कर दिया है। हालाँकि अभी यह ऍप 2 साल के लिए बीटा टेस्टिंग में है।

• व्हाट्सऐप के भारत में अनुमानित 40 करोड़ यूजर हैं जिसमे से ‘व्हाट्सऐप पे” की सेवा केवल चुनिंदा 2 करोड़ यूजर को मिल पायेगी। टेस्टिंग के चलते अभी इसे केवल सीमित यूजर बेस के साथ लॉन्च किया गया है।

• व्हाट्सऐप पे एक यूपीआई बेस्ड सर्विस है और इसकी मदद से यूजर्स चैटिंग बॉक्स में ही फोटो की तरह पैसे भी भेज सकते हैं। व्हाट्सऐप पे सर्विस भारत की 10 स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध है।

• ‘व्हाट्सऐप पे” एंड्राइड और आईओएस दोनों यूजर के लिए उपलब्ध है तथा इसके जरिये एक दिन में एक लाख रुपये तक ट्रांसफर किये जा सकते है।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.