अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस– 23 जून
- 23 जून 1894 को पियरे द कुबर्तिन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समीति (आईओसी) की स्थापना की गयी थी।
- प्रथम बार आधुनिक ओलम्पिक खेलो का आयोजन साल 1896 एथेंस(ग्रीस) मे किया गया था।
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाए जाने की शुरुआत 23 जून 1948 में की गयी थी।
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का उद्देश्य खेलों मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर वर्ग और आयु के लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस 2021 की थीम स्वस्थ रहें, मजबूत रहें, सक्रिय रहें रखी गयी है।
- भारत ने आधिकारिक रूप से ओलम्पिक खेलो में साल 1920 में भाग लिया था।
- टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन साल 2020 में किया जाना था। किन्तु कोरोना महामारी के कारण इसे 1 साल विलम्ब से टोक्यो जापान मे ही आयोजित किया जा रहा है।
कौन हैं मोंटेक सिंह अहलूवालिया?
- मोंटेक सिंह अहलूवालिया को विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा गठित एक उच्च-स्तरीय सलाहकार समूह के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।
- पूर्व योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया भारत में आर्थिक सुधारों के प्रणेता के रूप मे जाने जाते हैं।
- 24 नवंबर 1943 को जन्मे अहलूवालिया ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से की जबकि एमए और एम.फिल की डिग्री उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से हासिल की।
- मोंटेक सिंह अहलूवालिया प्रधानमंत्री के विशेष सचिव, वाणिज्य सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव, वित्त सचिव, योजना आयोग के सचिव और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य जैसे पदों पर अपनी सेवायें दे चुके हैं।
- मोंटेक सिंह अहलूवालिया को आर्थिक नीति और सार्वजनिक सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
सर्वकालिक दानवीर बने जमशेदजी टाटा
- हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन के द्वारा पिछले 100 वर्षो में दिए गए दान के आधार पर तैयार की 50 लोगों की वैश्विक सूची मे भारत के जमशेदजी टाटा का नाम सबसे पहले स्थान पर है।
- जमशेदजी टाटा भारत के दिग्गत कारोबारी समूह टाटा ग्रुप के संस्थापक थे। रिपोर्ट के अनुसार इन्होने पिछले 100 वर्षों में 102 अरब अमेरिकी डॉलर की राशी दान में दी है।
- जमशेदजी टाटा का जन्म 3 मार्च 1939 को गुजरात के नवसारी कस्बे में हुआ था। गुलाम भारत में भी इनके भारत के लिए 3 सपने थे।
- पहला – विज्ञान , कला और उद्योग के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस रिसर्च की स्थापना। इनके प्रयासों से साल 1909 में इनकी मृत्यु के बाद टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बनाया गया।
- दूसरा- लोहा व स्टील कम्पनी खोलना। इनके प्रयासों से साल 1907 मे टाटा स्टील की स्थापना की गयी थी।
- तीसरा – जलविद्युत परियोजना। इनकी प्रेरणा से बाद में टाटा समूह ने बिजली निर्माण के क्षेत्र मे कदम रखा था।
- साल 1903 मे इन्होने होटल ताज का निर्माण कराया था। केवल यही कार्य था जिसे उन्होंने अपने जीवन काल में पूर्ण किया था। 19 मई 1904 मे उनका निधन हो गया था।
सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट-2021
- सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट मे संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 देशों को 17 वैश्विक लक्ष्यों – शिक्षा और कौशल, स्वास्थ्य और कल्याण, स्वच्छ ऊर्जा और उद्योग, सतत भूमि उपयोग, टिकाऊ शहरों और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के आधार पर रैंक प्रदान की जाती है।
- पहली बार इस रिपोर्ट को साल 2015 में जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के आधिकारिक डेटा सोर्स आधार यूएन, विश्व बैंक और गैर-आधिकारिक डेटा स्त्रोत विभन्न अनुसंधान संस्थान और गैर-सरकारी संगठन होते हैं।
- इस रिपोर्ट के आधार पर फ़िनलैंड 85.90 के स्कोर के साथ प्रथम है, उसके बाद स्वीडन 85.61 के स्कोर के साथ द्वितीय और डेनमार्क 84.86 स्कोर के साथ तृतीय स्थान पर है।
- भारत को 60.1 के साथ 120वा स्थान प्राप्त हुआ है। इस रिपोर्ट में सबसे निचला स्थान पर अफ़्रीकी गणराज्य, चाड, और दक्षिण सूडान आदि देश हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस -21 जून
- 21 जून को वैश्विक रूप से सभी देशो में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी।
- इस दिन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिविर, रिट्रीट, सेमिनार, कार्यशालाएं समूह और जन स्तर पर आयोजित की जाती है।
- इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वेलबिइंग’ है यानी ‘स्वास्थ्य के लिए योग’ रखी गयी है।
- गौरवतलब है की अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाने की पहल भारत द्वारा ही की गयी थी। 11 दिसम्बर 2014 संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा भारत की पहल को मान्यता प्रदान की गयी थी।
- विश्व को योग शिक्षा भारत की देन है , आचार्य पतंजलि इसके प्रणेता थे। वर्तमान में बाबा रामदेव द्वारा योग और उसके आसनो को देश-विदेश मे प्रचारित कर रहे हैं।
दिल्ली खेल विश्वविद्यालय
- दिल्ली विधानसभा ने वर्ष 2019 में ‘दिल्ली खेल विश्वविद्यालय’ (DSU)’ स्थापित करने के लिये एक विधेयक पारित किया था। जिसकी स्थापना का उद्देश्य ऐसे एथलीट बनाना और प्रशिक्षित करना है जो खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित कर सकें।
- दिल्ली सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी को ‘दिल्ली खेल विश्वविद्यालय’ का पहला कुलपति नियुक्त किया है।कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक हैं।
- दिल्ली खेल विश्वविद्यालय मे क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी समेत विभिन्न खेलों में स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान करेगा।
- दिल्ली का उपराज्यपाल इस विश्वविद्यालय का चांसलर होगा तथा विश्वविद्यालय मे अत्याधुनिक खेल सुविधाएँ का उपयोग करके विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिये एथलीटों को तैयार किया जायेगा।
पश्चिम बंगाल ने की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की पहल
- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा छात्रों के लिए स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना को 30 जून को लॉन्च किया जाना है।
- स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के तहत राज्य सरकार की गारंटी पर छात्रों को 10 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा। पश्चिम बंगाल में कम-से-कम 10 वर्ष बिताने वाला कोई भी छात्र इस योजना का लाभ उठा सकता है।
- इस योजना के तहत ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा और रिसर्च करने वाले छात्रों को लोन मुहैया कराया जाएगा। 40 वर्ष की आयु तक के विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- राज्य सरकार द्वारा इस लोन को नौकरी के बाद चुकाने की सुविधा प्रदान की गयी है। एक छात्र को नौकरी मिलने के बाद कर्ज चुकाने के लिए पंद्रह साल का समय दिया जाएगा।
‘हाई–पावर लेज़र एयर डिफेंस सिस्टम’
- इज़रायल ‘हाई-पावर लेज़र एयर डिफेंस सिस्टम’ लांच करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। इस नई लेज़र प्रणाली में ‘सी-म्यूज़िक’ के समान ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग किया गया है।
- हाल ही में हुए आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग में इजरायली और तुर्की के ड्रोन विमानों ने कहर बरपाया था और आर्मीनिया की सेना को मुंह की खानी पड़ी थी।
- भविष्य मे ऐसे हालातो में इज़रायल की यह प्रणाली ड्रोन के कारण उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिये काफी महत्त्वपूर्ण हो सकती है।
- इस प्रणाली की महत्त्वपूर्ण खूबियां कम निर्माण लागत, व्यापक क्षेत्र को कवर करने की क्षमता और अधिक ऊँचाई पर भी लंबी दूरी के खतरों को प्रभावी ढंग से रोकने की क्षमता आदि हैं।
महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
- अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस- 23 जून , संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रथम बार 23 जून 2011 को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।
- विश्व संगीत दिवस -21 जून, शुरुआत साल 1981 में France के तत्कालीन संस्कृति मंत्री मौरिस फ्लेरेट द्वारा की गई थी।
- विश्व शरणार्थी दिवस- 20 जून
- संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस- 23 जून , 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस की घोषणा की गयी थी।
- अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस- 25 जून, पहली बार साल 2011 में ‘अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन’ द्वारा मनाया गया था।
नॉलेज बूस्टर
- वर्ष 2020-21 मे कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा क्रूड पाम ऑयल निर्यातक देश बन गया है?- मलेशिया
- हाल ही में, किस राज्य सरकार ने पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन को आर्थिक सलाहकार परिषद में शामिल किया है?- तमिलनाडु सरकार
- ईरान के आठवें राष्ट्रपति के तौर पर किसे चुना गया है?- इब्राहिम रायसी
- पहला क्रिकेट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब किस देश के नाम रहा ?- न्यूज़ीलैंड
- दुनिया की पहली ट्रांसजेंडर महिला जिन्हे ओलम्पिक खेलो के लिए चुना गया है?- लॉरेल हबर्ड, न्यूज़ीलैंड
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 के अवसर किस राज्य सरकार ने ‘मेडिटेशन एंड योग साइंसेज़’ डिप्लोमा कोर्स की शुरुआत की है?- दिल्ली सरकार
- भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?- सुचेता कृपलानी, उत्तर प्रदेश
- हाल ही में केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के. शैलजा को सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी (CEU) के द्वारा किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?-ओपन सोसाइटी पुरस्कार’ (2021)
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) द्वारा इंस्पेक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स प्रोग्राम किस देश मे प्रारम्भ किया गया है?- भूटान
- काला सागर जो की पूर्वी यूरोप तथा पश्चिमी एशिया के मध्य एक मुख्य जल संधि की भूमिका निभाता है उसे अन्य किस नाम से जाना जाता है?- यूक्सिन सागर