साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 6 मई से 12 मई, 2019

1477
current affairs in Hindi


राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति रवींद्र भट

  • राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति श्रीपति रवींद्र भट ने शपथ ले ली। 
  • वे इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय वरिष्ठतम न्यायाधीश थे।
  • राजस्थान उच्च न्यायालय के वे 36वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
  • राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें राजभवन में मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

डॉ. रजा बाकिर बने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के नए गर्वनर

  • डॉ. रजा बाकिर जो कि पाकिस्तान के बहुत बड़े अर्थशास्त्री रहे हैं, उन्हें तीन साल के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का गवर्नर नियुक्त कर दिया गया है।
  • उन्होंने तारिक बाजवा की जगह ली है। उन्हें पद से हाल ही में हटा दिया गया था।
  • स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के रूप में काम करता है।

सबसे लंबी अवधि तक लगातार नृत्य का बंदना नेपाल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

  • नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में 18 साल की बंदना नेपाल ने सबसे अधिक 126 घंटे तक लगातार नृत्य करके सबसे लंबे समय तक नृत्य करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
  • इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की कलामंदलम हेमलथा के नाम था। उन्होंने वर्ष 2011 में 123 घंटे 15 मिनट तक लगातार नृत्य करके यह रिकॉर्ड बनाया था।

टाइगर वुड्स को मिला सर्वोच्च अमेरिकी नागरिक सम्मान

  • दुनिया के बेहद लोकप्रिय गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सर्वोच्च अमेरिकी नागरिक सम्मान प्रेजिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम से सम्मानित किया गया है।
  • टाइगर वुड्स सबसे युवा गोल्फ खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है।
  • इससे पहले तीन और गोल्फ खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जा चुका है।
  • पिछले ही महीने मास्टर्स टूर्नामेंट का खिताब वुड्स ने अपने नाम किया था।

सेवामुक्त हुआ INS रंजीत

  • विध्वंसक पोत आईएनएस रंजीत को औपचारिक तौर पर सेवामुक्त कर दिया गया है।
  • यह राजदूत श्रेणी का विध्वंसक पोत था, जिसे सेवामुक्त करने के लिए विशाखापत्तनम में स्थित नौसेना डॉकयार्ड पर एक समारोह का भी आयोजन किया गया।
  • इसे 15 सितंबर, 1983 को पूर्व के यूएसएसआर में कैप्टन विष्णु भागवत ने शामिल किया था।
  • पूर्व के साथ पश्चिमी समुद्र तटों पर भी इस जहाज ने नौसैनिक अभियान के दौरान सबसे आगे रहकर सेवा दी थी।

9-16 जुलाई के बीच लांच होगा चंद्रयान-2

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी कि इसरो की ओर से चंद्रयान-2 को इसी साल 9 से 16 जुलाई तक में प्रक्षेपित किए जाने की घोषणा कर दी गई है।
  • इसरो के मुताबिक इसका लैंडर 6 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बेहद करीब पहुंच जाएगा। चंद्रयान-2 को लॉन्च करने के लिए भारत का सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्क-3 प्रयोग में लाया जाएगा।

एम. जयश्री व्यास बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में पहली स्वतंत्र महिला निदेशक बनीं

  • चार्टर्ड एकाउंटेंट एम. जयश्री व्यास को पहली स्वतंत्र महिला निदेशक के रूप में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने नियुक्त किया है।
  • व्यास वर्ष 1986 से ही अहमदाबाद स्थित महिला सेवा सहकारी बैंक की प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रही थीं।

8 मई को मना विश्व रेड क्रॉस दिवस

  • हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती के अवसर पर 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया।
  • ड्यूनेन्ट ने रेड क्रॉस के साथ ही अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति की भी स्थापना की थी।
  • इस वर्ष के विश्व रेड क्रॉस दिवस का विषय ‘love’ है।

शाहिद अफरीदी की आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ का विमोचन

  • बूम बूम के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर और कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा गेम चेंजर का विमोचन किया है।
  • अफरीदी पत्रकार वजाहत एस खान के साथ इस पुस्तक के सह लेखक हैं।
  • हार्पर कोलिन्स इंडिया की ओर से हार्पर स्पोर्ट मुहर के तहत इसे प्रकाशित किया गया है।
  • इसमें अफरीदी ने लिखा है कि असल में उनका जन्म 1975 में हुआ था, जबकि आधिकारिक रिकॉर्ड में 1980 दर्ज है।

चुनाव जीतकर लोरेंटिनो कॉर्टिजो बने पनामा के नए राष्ट्रपति

  • पनामा के राष्ट्रपति पद का चुनाव लोरेंटिनो कॉर्टिजो ने 33.27% वोट प्राप्त करके जीत लिया।
  • लोरेंटिनो 66 साल के हैं और वे व्यवसायी एवं राजनेता भी हैं।
  • लोरेंटिनो ने रोमलो रॉक्स बेहद मामूली अंतर से हराया। रॉक्स को 31 फीसदी वोट मिले।

नहीं रहे डॉ. एन. आर. माधव मेनन

  • भारत में नेशनल लॉ स्कूलों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने वाले आधुनिक कानूनी शिक्षा के जनक प्रोफेसर डॉ. एन. आर. माधव मेनन का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वर्ष 2003 में मेनन को लोक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री देकर भी सम्मानित किया गया था।

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति पी.आर. नायर रामचंद्र मेनन

  • छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति पी.आर नायर रामचंद्र मेनन ने शपथ ले ली है।
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें रायपुर के राजभवन में शपथ दिलाई।
  • -इससे पहले न्यायमूर्ति मेनन केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

अपाचे गार्डियन अटैक हेलीकॉप्टर अब भारतीय वायु सेना के पास भी

  • अमेरिका में मेसा, एरिजोना के बोइंग उत्पादन केंद्र में पहला अपाचे हेलीकॉप्टर AH-64E (I) भारतीय वायु सेना को प्राप्त हो गया है।
  • जुलाई तक AH-64E (I) का पहला जत्था यहां पहुंच जाएगा।
  • इसकी खासियत है कि बेहद दूर स्थित सीमाओं पर यह बेहद सटीक निशाना लगाता है। साथ ही दुश्मनों के एयरस्पेस में भी जमीन पर मौजूद खतरों से निबटते हुए आसानी से परिचालन करता है।

भारत में अब हरि मेनन होंगे गेट्स फाउंडेशन के निदेशक

  • भारत के लिए हरि मेनन को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने अपना राष्ट्र निदेशक चयनित किया है।
  • मेनन 24 मई को नचिकेत मोर की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों से इस पद को संभालने के बाद त्यागपत्र दे दिया था।
  • बिल गेट्स फाउंडेशन को दुनिया का सबसे बड़ा चैरिटी संगठन माना जाता है।

रोशन तनेजा ने दुनिया को कहा अलविदा

  • अभिनय गुरु माने जाने वाले रोशन तनेजा अब नहीं रहे। वे 87 वर्ष के थे।
  • नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे कलाकारों को उन्होंने एक्टिंग सिखाई थी।

प्रख्यात अर्थशास्त्री बैद्यनाथ मिश्रा ने हमेशा के लिए मूंद ली आंखें

  • 99 वर्ष की उम्र में भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री बैद्यनाथ मिश्रा का निधन हो गया।
  • कटक के रावेनशॉ यूनिवर्सिटी में बतौर प्रवक्ता उन्होंने अपना कॅरियर शुरू किया था।
  • वर्ष 1981 से 1985 तक मिश्रा ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे थे।

नक्सल विरोधी पहली महिला कमांडो यूनिट की तैनाती

  • जिला रिजर्व यार्ड में नक्सल विरोधी दल की सबसे आगे वाली पंक्ति में महिला कमांडो को पहली बार छत्तीसगढ़ पुलिस ने शामिल किया है।
  • शॉर्ट एक्शन टीम, जिसने एक माह में तीन नक्सल कमांडरों को मार गिराया है, ये महिला कमांडो उसका भी हिस्सा रही हैं।

नहीं रहे पूर्व बिलियर्ड्स खिलाड़ी डेरेक सिप्पी

  • 60 वर्ष की उम्र में मुंबई में सिप्पी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
  • पूर्व बिलियर्ड्स खिलाड़ी होने के साथ-साथ उन्होंने कोच और मैनेजर के रूप में भी सेवा दी।

विकसित हुआ मेड इन इंडिया माइक्रोप्रोसेसर

  • AJIT नामक एक माइक्रोप्रोसेसर, जो पूरी तरह से भारत में संकल्पित, डिजाइन किया हुआ, विकसित और निर्मित है, इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT Bombay) के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है।
  • ट्रैफिक लाइट कंट्रोलर या फिर रोबोट सिस्टम के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है।

कोहली और अनुष्का बने मिंत्रा के पहले ब्रांड एंबेसडर

  • क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को फैशन ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने अपना पहला ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  • मिंत्रा फ्लिपकार्ट के स्वामित्व के तहत काम करने वाली कंपनी है।

बंगबंधु पर मिलकर फिल्म बनाएंगे भारत और बांग्लादेश

  • बंगबंधु के नाम से जाने जानेवाले शेख मुजीबुर्रहमान पर भारत और बांग्लादेश मिलकर एक फिल्म का निर्माण करेंगे।
  • साथ में बांग्लादेश स्वतत्रंता संग्राम पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई जाएगी।
  • फिल्म का निर्देशन भारत के प्रख्यात फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल करेंगे।

मतदान के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने लांच किया इलेक्शन गार्ड सॉफ्टवेयर

  • दुनिया के सभी देशों में सुरक्षित एवं सत्यापन करने योग्य मतदान प्रक्रिया संचालित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की ओर से इलेक्शन गार्ड नामक एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है।
  • इंटरनेट मतदान के लिए यह काम नहीं करेगा, बल्कि सभी मतदाताओं को एक खास कोड ट्रैकर के साथ प्रदान करेगा, जिसके जरिये चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ संचालित किया जाना संभव होगा।

आईटीसी के चैयरमैन वाई. सी. देवेश्वर का निधन

  • इम्पीरियल टोबैको कंपनी (ITC) के चैयरमैन वाई. सी. देवेश्वर का 11 मई को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। – देवेश्वर उद्योग जगत के प्रतिष्ठित नेता भी थे।
  • उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था।
  • देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी, 1947 को लाहौर में हुआ था।

महिला टेनिस में बर्टेस के नाम मेड्रिड ओपन का खिताब

  • नीदरलैंड की किकी बर्टेस ने मेड्रिड ओपन का खिताब जीत लिया है।
  • विश्व रैंकिंग में वे इस वक्त सातवें पायदान पर हैं।

अभिनेत्री पेगी लिप्टन का निधन

  • अभिनेत्री और पूर्व मॉडल पेगी लिप्टन का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • द मोड स्क्वाड एवं ट्विन पिक्स जैसी फिल्मों ने पेगी को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था।

नहीं रहे लोकप्रिय बिरहा और भोजपुरी गायक हीरालाल यादव

  • लोकप्रिय बिरहा व भोजपुरी गायक हीरालाल यादव का 93 वर्ष की आयु में 12 मई की सुबह वाराणसी में निधन हो गया।
  • उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
  • वाराणसी के चेतगंज में 1926 में इनका जन्म हुआ था।

8 COMMENTS

    • Thank you for the feedback, Ravindra. Keep visiting. You can also subscribe to our email newsletter to never miss on any update.

  1. bahut bahut thanks… almost sare important updates covered hain aur easy language me bhi hai. Plz ise continue rakhen… ho sake to ek article britishers ki bharat me bhu rajasv nitiyon ke bare me bhi de. aur muglon ke time me industrial development ke bare me bhi

    • Your feedback matters to us, Rakesh, we will cover both the topics for you. Keep reading and share so others get to know of us.

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.