साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 24 जून से 30 जून, 2019

1945
current affairs in Hindi


वर्ष 2025 तक टीबी के समूल नाश के लिए राष्ट्रीय सामरिक योजना शुरू

  • हर वर्ष भारत में करीब 4 लाख टीबी के नये मामले सामने आ जाते हैं।
  • भारत प्रति लाख आबादी पर टीबी के मामले में दुनिया में इस वक्त 35वें स्थान पर है।
  • इसलिए इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय सामरिक योजना की शुरुआत की गई है।
  • टीबी के उन्मूलन के लिए विश्व बैंक के साथ 400 मिलियन अमेरिकी डाॅलर के ऋण समझौते पर भारत हस्ताक्षर किये हैं।

फ्रेंच गैंड पिक्स 2019 के विजेता बने लुईस हेमिल्टन

  • हेमिल्टन ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर हैं।
  • उन्होंने वाल्टेरी बोटास को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
  • इस सीजन में आठ रेसों में हेमिल्टन को यह छठी जीत नसीब हुई है।

मौरीतानिया के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए मोहम्मद ओल्द गजोउनी

  • गजाउनी 62 साल के हैं।
  • दासता के विरोध में देश में अभियान चला रहे बीरम दाह आबेद को उन्होंने हराया है।
  • इस पश्चिम अफ्रीकी देश में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के जरिये राष्ट्रपति को निर्वाचित किया गया है।
  • गजोउनी वर्ष 2008 से 2018 तक सेना प्रमुख और उससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा महानिदेशक भी रह चुके हैं।
  • नवंबर, 2018 से मार्च, 2019 तक उन्होंने मौरीतानिया के रक्षा मंत्री के रूप में भी सेवा दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद से विरल आचार्य का इस्तीफा

  • आचार्य ने निर्धारित कार्यकाल पूरा होने से करीब छः माह पूर्व ही त्यागपत्र दे दिया।
  • आर्थिक उदारीकरण के बाद विरल आचार्य को सबसे युवा गवर्नर के रूप में देखा गया।
  • अब वे न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में सी.वी. स्टार प्रोफेसर ऑफ इकोनॉमिक्स के रूप में सेवा देंगे।
  • आरबीआई में अब तीन डिप्टी गवर्नर एमके जैन, एनएस विश्वनाथन और बीपी कानूनगो रह गये हैं।

FIH सीरीज पर भारतीय महिला हॉकी टीम का कब्जा

  • फाइनल में भारत ने जापान को 3-1 से हराया।
  • यह मैच जापान के हिरोशिमा के हॉकी स्टेडियम में खेला गया।
  • कुछ समय पहले भारतीय पुरुष टीम ने भी भुवनेश्वर में FIH सीरीज का फाइनल अपने नाम किया था।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल सत्तार का इंतकाल

  • जनरल परवेज मुशर्रफ की सरकार के दौरान वर्ष 1999 से 2002 तक वे विदेश मंत्री थे।
  • वर्ष 2001 में ऐतिहासिक आगरा शिखर सम्मेलन के दौरान भारत आये प्रतिनिधिमंडल में भी अब्दुल सत्तार शामिल थे।

NTPC और PGCIL के बीच करार

  • राष्ट्रीय विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NEDCL) की स्थापना के लिए राष्ट्रीय ताप विद्यतु निगम लिमिटेड (NTPC) और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL) के बीच एक समझौता हुआ है।
  • 50:50 शेयर वाले इस संयुक्त उद्यम के समझौता प्रस्ताव पर दोनों की ओर से हस्ताक्षर कर दिये गये हैं।
  • NEDCL का विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को बिजली का वितरण कर व्यवसाय करेगी।

केंद्र सरकार ने स्थापित किये 713 कृषि विज्ञान केंद्र

  • देशभर में जिला स्तर पर केंद्र सरकार की ओर से 713 कृषि विज्ञान केंद्रों के अलावा 684 कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसियों की स्थापना केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2022 तक भारतीय किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से की गई है।
  • किसानों को मदद मुहैया कराने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से सौ से भी ज्यादा मोबाइल ऐप का संकलन किया जा चुका है।

क्वीन टेनिस का खिताब फेलिसियानो लोपेज के नाम

  • पुरुष एकल की क्वीन क्लब चैंपियनशिप पर कब्जा जमाने में स्पेन के 37 वर्षीय खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज कामयाब रहे हैं।
  • गाइल्स सिमोन को हराकर उन्होंने यह खिताब जीता है।

स्विट्जरलैंड में शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) का नया मुख्यालय

  • स्विट्जरलैंड के लुसाने में इसकी औपचारिक शुरुआत हुई है।
  • ओलिंपिक खेलों की शुरुआत के करीब 125 वर्षों के बाद इसे खोला जा सका है।
  • पूर्व मुख्यालय की जगह पर ही इसे फिर से बनाया गया है और इसमें 95 फीसदी पुरानी सामग्री को ही फिर से काम में लाया गया है।
  • इसे तैयार किया है डेनमार्क की आर्किटेक्चर कंपनी 3XN ने।

बैंकों एवं NBFC के खिलाफ ऑॅनलाइन शिकायत के लिए CMS की शुरुआत

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास की ओर से यह सुविधा शुरू की गई है।
  • इसके लिए वेबसाइट cms.rbi.org.in शुरू किया गया है।
  • साथ ही शिकायत प्रबंधन प्रणाली (CMS) ऐप जारी किया गया है।
  • आरबीआई की ओर से एक स्पेशल इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस सिस्टम (IVR) की भी योजना बनाई गई है, जो इन शिकायतों की स्थिति पर नजर रखने का काम करेगा।

विनीत गोयनका की किताब फंक्शन ऑफ डाटा सॉवरेनिटी का विमोचन

  • लेखक विनीत गोयनका की पुस्तक Function of Data Sovereignty – The Pursuit of Supremacy का विमोचन हो चुका है।
  • Centre for Knowledge Sovereignty के वे संस्थापक सदस्य भी हैं।

दुनिया को अलविदा कह गये राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी

  • सैनी राज्य सभा के सांसद भी थे।
  • नई दिल्ली के एम्स में उन्होंने 75 वर्ष की आयु में हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं।
  • सैनी सीकर से थे और पिछले साल ही राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किये गये थे।

FATF की सदस्या पाने वाला पहला अरब राष्ट्र बना सऊदी अरब

  • FATF फाइनेंशिल एक्शन टास्क फोर्स के लिए प्रयुक्त होता है।
  • अमेरिका में एफएटीएफ ग्रुप की 21 जून को हुई वार्षिक आमसभा में यह फैसला किया गया।
  • इस समूह में स्थाई सदस्यों की संख्या अब 39 हो गई है।

25 जून को मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नाविक दिवस

  • अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) की ओर से हर वर्ष 25 जून को यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस दिवस का इस वर्ष का विषय ‘Get on board with gender equality’ है।
  • दुनिया भर में समुद्री नाविकों के समुद्री व्यापार और नागरिक संस्थाओं में उनके योगदान को समर्पित कर यह दिवस मनाया जाता है।

मणिपुर को जापान से उपहार में मिला शांति संग्रहालय

  • जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध की याद में मणिपुर की राजधानी इंफाल से 20 किमी दक्षिण पश्चिम में रेड हिल पर मणिपुर को इंफाल शांति संग्रहालय के नाम से युद्ध संग्रहालय उपहार स्वरूप सौंपा है।
  • इंफाल युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इंफाल युद्ध बेहद भयानक माना जाता है, क्योंकि इस दौरान ब्रिटिश नेतृत्व में मित्र राष्ट्रों के साथ जो युद्ध हुआ था, उसमें भारतीय राष्ट्रीय सेना के साथ जापान के भी करीब 70 हजार सैनिकों को अपनी जान कुर्बान करनी पड़ी थी।

यूनिवर्सल स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस शुरू करने जा रही सरकार

  • केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी घोषणा कर दी है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस के प्रारूप को स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस में बदलने की सरकार की योजना है।

स्वस्थ देश, प्रगतिशील भारत रिपोर्ट का दूसरा संस्करण नीति आयोग ने किया जारी

  • नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की ओर से इसे जारी किया गया।
  • विश्व बैंक से मिली तकनीकी मदद और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सहयोग से इस रिपोर्ट को तैयार किया जा सका है।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आये अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो

  • भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उन्होंने बातचीत की।

देश के 406 जिलों में CNG और PNG अवसंरचना प्रदान करने की सरकार की योजना

  • पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी जानकारी दी है।
  • केवल 66 जिले ही वर्ष 2014 तक कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) व पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की अवसंरचना के अंतर्गत थे।
  • इस सुविधा का विस्तार हो जाने के बाद देश की 70 फीसदी से अधिक आबादी को स्वच्छ ऊर्जा नसीब हो सकेगी।
  • सीएनजी में सबसे प्रमुख रूप से मीथेन गैस पाई जाती है।

महाराष्ट्र में लगेंगे तैरते हुए सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र

  • राज्य में चार बांधों पर इन्हें लगाया जायेगा।
  • यह जानकारी महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की ओर से दी गई है।

भारत के 63वें ग्रैंडमास्टर बने गिरीश कौशिक

  • हंगरी में हुए 37वें बालटन इंटरनेशनल शतरंज महोत्सव में गिरीश कौशिक ने यह उपलब्धि हासिल की।
  • U-8, U-10, U-12, U-14 और U-16 आयु वर्ग की श्रेणियों में गिरीश कौशिक एशियाई स्‍तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के इकलौते शतरंज खिलाड़ी बन गये हैं।
  • भारत के पहले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद बने थे, जो कि दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गये थे।

संयुक्‍त राष्‍ट्र के एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग प्लेटफॉर्म को UAE ने किया लांच

  • संगठित अपराधों पर पूरी तरह से लगाम कसने के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र मादक पदार्थ और अपराध नियंत्रण कार्यालय की ओर से विकसित एक नये रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म को लांच करने वाला संयुक्त अरब अमीरात (UAE) खाड़ी का पहला देश बन गया है।
  • इस प्लेटफॉर्म का नाम ‘goAML’  है, जिसके लिए बीते मई से ही पंजीकरण शुरू हो चुका है।

सिंगापुर में एसएमई को बढ़ाने की एसबीआई की योजना

  • भारतीय स्टेट बैंक ने सिंगापुर में अपने व्यवसाय का विस्तार करने की योजना बनाई है, ताकि लघु एवं मध्यम उद्योगों के साथ अपने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाया जा सके।
  • इस देश में एसबीआई की 6 शाखाएं हैं।

नहीं रहे आध्यात्मिक गुरु स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज

  • उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित भारत माता मंदिर की स्थापना इन्होंने ही की थी।
  • इनका जन्म आगरा में हुआ था और इनका मूल नाम अंबिका प्रसाद था।

चल बसे स्वतंत्रता सेनानी मोहन रानाडे

  • इन्होंने आजाद गोमंतक दल के नाम से एक संगठन की स्थापना की थी, जिसने पुर्तगाली शासन के विरुद्ध सशस्त्र विद्रोह किया था।
  • केंद्र सरकार की ओर इसे इन्हें पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और गोवा सरकार की ओर से भी इन्हें राज्य का सर्वोच्च सम्मान मिला था।

26 जून को मना अंतर्राष्‍ट्रीय नशामुक्‍ति एवं अवैध तस्‍करी निरोधक दिवस

  • इस वर्ष का विषय है ‘स्वास्थ्य के लिए न्याय, स्वास्थ्य के लिए न्याय।’

भारत का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन बना राजस्थान का कालू

  • यह बीकानेर जिले में स्थित है।
  • पुलिस स्टेशन की 2018 की रैंकिंग केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।
  • दूसरे स्थान पर अंडमान निकोबार द्वीप समूह का कैंपबेल बे पुलिस स्टेशन रहा है, जो कि निकोबार जिले में स्थित है।
  • तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद का फरक्का पुलिस स्टेशन रहा है।

ICAO में भारत के प्रतिनिधि नियुक्त की गईं शेफाली जुनेजा

  • संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) की परिषद में भारत की ओर से शेफाली को प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले यहां प्रतिनिधि के रूप में आईएएस आलोक शेखर नियुक्त थे।

भारतीय तटरक्षक बल के नये महानिदेशक बने के. नटराजन

  • कृष्णस्वामी नटराजन ने राजेंद्र सिंह की जगह ली है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुए हैं।
  • इससे पहले नटराजन भारतीय तटरक्षक बल में ही पश्चिमी समुद्र तटीय बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सेवा दे रहे थे।

AIBA से IOC ने छीन लिया ओलिंपिक का दर्जा

  • एसोसिएशन इंटरनेशनेल डि बॉक्‍से एमेचर से अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (IOC) ने ओलिंपिक का दर्जा छीन लिया है।
  • आईओसी के सदस्यों ने पिछले माह कार्यकारी बोर्ड की सिफारिशों से समर्थन दर्शाते हुए इसके पक्ष में वोट डाला था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 शिखर सम्मेलन में लिया भाग

  • जापान के ओसाका में इसका आयोजन हुआ।
  • सम्मेलन का इस वर्ष का विषय है- मानव केंद्रित भविष्य का समाज।
  • 19 देशों के साथ यूरोपीय संघ की सरकारों और केंद्रीय बैंकों के गर्वनरों का यह एक अंतर्राष्ट्रीय फोरम है, जिसमें अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, कनाडा, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, फ्रांस, भारत, चीन, इटली, अमेरिका, ब्राजील, जापान, मैक्सिको, जर्मनी, रूस, सऊदी अरब, तुर्की और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।

सभी मूल्यवर्ग के सिक्कों को स्वीकार करने के सभी बैंकों को आरबीआई ने दिये निर्देश

  • भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सभी बैंको को ये निर्देश तब जारी किये गये हैं, जब विभिन्न बैंकों की ओर से सिक्के नहीं लिये जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

भारत नेट योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों को सरकार की ओर से मिलेगी ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी

  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी है।
  • ऑप्टिकल फाइबर से अब तक एक लाख 28 हजार 870 ग्राम पंचायत जोड़े जा चुके हैं।

नहीं रहीं अभिनेत्री और फिल्म निर्मात्री विजया निर्मला

  • हैदराबाद में 75 वर्षीय निर्मला ने अंतिम सांस ली।
  • विजया निर्मला ने 200 से भी अधिक तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अभिनय किया था।

दुनिया को अलविदा कह गईं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता झरना धरा चैधरी

  • बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इनका निधन हो गया।
  • वर्ष 2013 में इन्हें पद्श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 1998 में इन्हें जमनालाल बजाज पुरस्कार भी मिला था।
  • शांति, सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहित करने में इनका अहम योगदान रहा था।

मीनाक्षी लेखी ने लिखा अपना पहला उपन्यास ‘द न्यू दिल्ली कॉन्स्पिरेसी’

  • मीनाक्षी लेखी भाजपा की सांसद हैं और सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता भी हैं।
  • उनके साथ ही काम करने वाले कृष्ण कुमार ने पुस्तक का सह लेखन किया है।

वर्ष 2019 का रेड इंक अवॉर्ड रचना खैरा को

  • पत्रकारिता के क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार रेड इंक अवॉर्ड, 2019 द ट्रिब्यून की पूर्व पत्रकार रचना खैरा ने जीता है।
  • रचना को यह पुरस्कार भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और इसके आधार डाटा संग्रह को लेकर बड़े स्तर पर किये गये खुलासे के लिए दिया गया है।
  • मुंबई प्रेस क्लब की ओर से यह पुरस्कार दिया जाता है।

27 जून को मना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम दिवस

  • MSME के महत्व के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर साल इसे मनाया जाता है।

नीति आयोग के सीईओ के रूप में दो वर्षों के लिए बढ़ा अमिताभ कांत का कार्यकाल

  • मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 30 जून, 2021 तक इनके कार्यकाल को बढ़ाये जाने की मंजूरी दे दी है।
  • मेक इन इंडिया, अतुल्य भारत और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल के मुख्य संचालक के रूप में अमिताभ जाने जाते हैं।

सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

  • भारतीय कप्तान विराट कोहली ने केवल 417 पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया है।
  • सचिन तेंदुलकर को यहां तक पहुंचने के लिए 453 पारियों की जरूरत पड़ी थी।
  • 20 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने वाले विराट कोहली दुनिया के 12वें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं।

नई दिल्ली में हुई गो ट्राइबल अभियान की शुरुआत

  • केंद्र सरकार की ओर से इसे शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य आदिवासी हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

81,03,196 घरों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली मंजूरी

  • आवास एवं शहरी विकास मामलों के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से यह जानकारी लोकसभा में दी गई है।

पृथ्वी 2 का सफल परीक्षण

  • ओडिशा तट पर स्थित चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज ने इसे लांच किया गया।
  • यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से विकसित है और परमाणु क्षमता से युक्त भी है।
  • सतह से सतह पर मार करने की इसकी क्षमता 350 किमी की है।

लेह में शुरू हुआ सिंघे खबाब्स सिंधु महोत्सव

  • जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह में इसका उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया।
  • पर्यटकों को लद्दाख की ओर आकर्षित करने एवं भारत की विविधता वाली संस्कृति के पहचान के तौर पर इसे मनाया जाता है।

नहीं रहे स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बाजी

  • ओडिशा के नबरंगपुर जिले में 103 साल की उम्र में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद बाजी ने अंतिम सांस ली है।
  • बाजी वर्ष 1936 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा बने थे और उन्होंने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया था।
  • आजादी के बाद सर्वोदय आंदोलन में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।

मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार पीबी आचार्य ने संभाला

  • पीबी आचार्य नगालैंड के राज्यपाल हैं।
  • मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के अवकाश पर रहने की वजह से आचार्य ने अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।

29 जून को भारत में मना राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

  • इस वर्ष का विषय सतत विकास लक्ष्य है।
  • सांख्यिकी और आर्थिक नियोजन के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने वाले प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की याद एवं उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।

RAW के नये प्रमुख बने सामंत गोयल

  • रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को नियुक्त किया गया है।
  • इन्होंने अनिल धस्माना की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो गया है।

आईबी के नये निदेशक होंगे अरविंद कुमार

  • इंटेलीजेंस ब्यूरो के अरविंद कुमार 27वें निदेशक होंगे।
  • राजीव जैन की वे जगह लेंगे।
  • अरविंद कुमार 1984 बैच के असम-मेघालय कैडर से हैं।

एफएओ के नये महानिदेशक चुने गये चीन के क्यू डोंग्यू

  • संयुक्‍त राष्‍ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन इटली के रोम में स्थित है।
  • आधिकारिक तौर पर डोंग्यू एक अगस्त, 2019 से यह जिम्मेवारी संभालेंगे।

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में सरकार की ओर से 1% की कटौती

  • जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और सार्वजनिक भविष्य निधि के साथ छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में एक प्रतिशत की कमी कर दी गई है।

इटली के मिलान-कोर्टीना करेंगे 2026 के शीतकालीन ओलिंपिक की मेजबानी

  • इटली में यह चौथा ओलिंपिक होगा।
  • मिलान की ओर से आयोजित होने वाला यह पहला ओलिंपिक होगा।

अपनी दो बहनों के बाद केशनी आनंद अरोड़ा भी बनीं अब हरियाणा की मुख्य सचिव

  • अरोड़ा 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
  • वे राज्य की पांचवीं महिला मुख्य सचिव हैं।
  • केशनी की बड़ी बहन मीनाक्षी आनंद हरियाणा की पहली महिला मुख्य सचिव बनी थीं।
  • केशन की दूसरे नंबर की बहन उर्वशी गुलाटी भी हरियाणा की मुख्य सचिव रह चुकी हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी रंग की जर्सी में खेलने के लिए उतरी टीम इंडिया

  • विश्व कप में 30 जून को अपने मुकाबले में इंग्लैड के खिलाफ भारतीय टीम अपने परंपरागत ब्लू रंग की जर्सी की बजाय नारंगी रंग की जर्सी पहनकर खेलने के लिए मैदान में उतरी।
  • आईसीसी के नियमों के मुताबिक दो टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा नहीं हो सकता। इसलिए इंग्लैंड की बजाय भारत ने इस मैच के लिए अपनी जर्सी के रंग को बदला और भारत की टीम पूरी नारंगी और सामने की तरफ नेवी ब्लू रंग वाली जर्सी पहनकर यह मैच खेलती हुई नजर आई।

2 COMMENTS

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.