एंटी सेटेलाइट मिसाइलों में हथियार लगाने की तैयारी में जुटा भारत:
1 अप्रैल 2019 को सुबह
9.27 मिनट पर भारत को अन्तरिक्ष अभियान
में बड़ी सफलता मिली है;
श्रीहरीकोटा से भारत के
एमिसेट उपग्रह को 28 विदेशी नैनो उपग्रहों के साथ अन्तरिक्ष में प्रक्षेपित कर
दिया गया है।
एमिसेट उपग्रह दुश्मन देश
के रडार का पता लगा कर भारतीय लड़ाकू विमान और अन्तरिक्ष यानों की रक्षा कर सकता
है।
यह उपग्रह ज़मीन पर भी किसी
प्रकार की प्राकृतिक स्थल जैसे बर्फीली घाटियां, तटीय इलाके, जंगल और समुद्री लहरों को भी आसानी से मापने की क्षमता रखता है।
यह इसरो का पहला ऐसा मिशन
है जहां पृथ्वी की तीन अलग-अलग कक्षाओं में स्थापित करने के किए उपग्रहों को भेजा
गया है।
इसके साथ ही भारत ने स्वयं
को स्पेस पावर के रूप में स्थापित कर लिया है।
अब तक यह तकनीक विश्व के
केवल तीन देशों अमरीका,
रूस और चीन के पास ही थी।
अभिनंदन की मददगार का होगा सम्मान:
बालाकोट एयर स्ट्राइक के
बाद पाकिस्तान ने भारत पर हवाई हमला करने का प्रयास किया था।
भारतीय पायलेट्स ने इस
हमले को बखूबी विफल कर दिया था।
इस घटना में विंग कमांडर
अभिनंदन का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।
इनके साथ एक अन्य महिला
ऑफिसर स्क्वार्डन लीडर भी थीं जिन्होनें इस हमले को नाकाम करने में बहुत बड़ा रोल
निभाया था।
एयरफोर्स ने उनकी सुरक्षा
को ध्यान में रखते हुए ऑफिसर का नाम ज़ाहिर नहीं किया है।
उस महिला ऑफिसर की सूझबूझ
और बहदुरी को सम्मानित करने के लिए एयरफोर्स के विशिष्ट सेवा पदक के लिए सिफ़ारिश
की गई है।
जानें 7 अप्रैल विश्व में महत्वपूर्ण क्यों है :
आज घर भर की जरूरत माचिस की शुरुआत 7 अप्रैल 1827 के दिन ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने की थी।
आज के दिन 1920 में भारत के प्रसिद्ध सितारवादक श्री रवि शंकर जी का जन्म हुआ था।
1948 में 7 अप्रैल के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी।
1969 में 7 अप्रैल के दिन सूचना क्रांति के अग्रदूत इन्टरनेट का जन्म हुआ था।
भारतीय डिग्रीधारी को अब यूएई में भी सम्मान मिलेगा:
संयुक्त अरब अमीरात के एक फैसले से अनेक भारतियों को सहारा मिलेगा।
जो लोग खड़ी देशों में नौकरी करना चाहते हैं उनकी डिग्री का अब यूएई में पूरा सम्मान मिलेगा।
यूएई के शिक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी करके बहुत सारे संदेहों को हल कर दिया है।
उन्होनें स्पष्ट किया है कि प्रमाणपत्र संबंधी सभी शर्तों को पूरा करने वाली डिगरियों को अब यहाँ मान्यता दी जाएगी।
इससे खाड़ी देशों में रह रहे लगभग 33 लाख भारतियों को बहुत बड़ा फायदा होगा।
यूएई भारतीय प्रधानमंत्री को सर्वोच्च सम्मान देगा:
भारतीय प्रधानमंत्री को यूएई के सर्वोच्च सम्मान ‘जायेद मेडल’ से सम्मानित किया जाएगा।
यूएई के राजकुमार मोहम्म्द बिन जायेद अल नाहयान ने इसकी घोषणा की है।
किसी खाड़ी देश के द्वारा अपने मित्र देशों को दिया जाने वाला यह सर्वोच्च सम्मान है।
चीन में बढ़ी भारतीय वस्तुओं की मांग
पिछले कुछ माह से चीन से होने वाले आयात में भारी कमी दिखाई दे रही है।
चीन द्वारा भारत से किए जाने वाले आयात में तेज़ी से वृद्धि देखि जा सकता है।
उधयोग मण्डल के महासचिव ने बताया कि 2017-18 के शुरू के महीनों में चीन से किए जाने वाले आयात की तुलना में वहाँ किए जाने वाले निर्यात में तेज़ी देखि जा सकती है।
निजी करामचरियों की बड़ी पेंशन:
सुप्रीम कोर्ट ने निजी क्षेत्र में काम कर रहे लाखों कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देने वाला फैसला सुनाया है।
पहले केरल हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया था कि प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी अंतिम सेलरी के आधार पर पेंशन मिलनी चाहिए।
इस फैसले के खिलाफ भविष्य निधि संगठन ने हाई कोर्ट में अपील की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
इस फैसले के बाद अब प्राइवेट क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों की पेंशन में दुगुना से ज्यादा फायदा हो सकता है।
तारों के टकराने से बन सकता है सोना और
चाँदी
नासा ने ब्रह्मांड के नए रहस्यों पर से पर्दा उठा दिया है।
नासा नें बताया कि तारों के टकराने से बहुत बड़े धमाके होते रहते हैं।
इन धमाकों से सोना, चाँदी और प्लेटिनियम जैसी धातुएँ निकलती हैं।
धमाकों से निकालने वाली धातुओं की जानकारी नासा के वैज्ञानिकों के पास पहले नहीं थी।
तारों के टकराने से होने वाले धमाके को किलोनोवा कहा जाता है।
नासा को यह जानकारी GRB 150101B ऑब्जेक्ट की 2017 में की गई खोज के बाद मिलनी शुरू हुई है।
अब तक यह धातुएँ पृथ्वी से दूर ब्रह्मांड में ही रहती हैं।
भौतिकी विज्ञान में इस खोज को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारतीय फुटबॉल के लिए 6 अप्रैल का दिन यादगार
भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए 6 अप्रैल का दिन यादगार रहेगा।
कुआलालम्पूर में 6 अप्रैल को अखिल भारतीय महासंघ के अध्यक्ष प्रफ़्फ़ुल पटेल फीफा काउंसिल के सदस्य के रूप में चुने गए हैं।
पटेल इस पद के लिए 2019-2023 की अवधि के लिए चुने गए हैं।
एशियाई फुटबॉल को पटेल के चुने जाने से बहुत फ़ायदा हो सकता है।
भारतीय हॉकी महिला टीम के पहले विदेशी दौरे
पर धूम
भारतीय महिला हॉकी टीम मलेशिया पाँच मैचों की सीरीज खेलने गई है।
पहले मैच में भारतीय टीम ने मलेशिया को 3-0 से हरा दिया है।
यह टीम का 2019 का पहला विदेशी दौरा है।
टीम के सदस्यों ने खेल के 12वें मिनट से शुरू करके 55वें मिनट तक पाँच गोल किए।
अब आप इन्टरनेट से फोन और कंप्यूटर ही नहीं कार भी चला सकते हैं
एमजी मोटर्स भारत में पहली इन्टरनेट कार लॉंच करने वाली है।
इन्टरनेट कार के मॉडल का नाम hector है जो फ्यूचिरिस्टिक कार तकनीक से लैस होगी।
आधुनिकतम तकनीक से लैस इस कार का सबसे बड़ा गुण इसका वायस असिस्ट तकनीक से लैस होना है।
आप अपनी आवाज से इस कार को कमांड देकर चला सकते हैं।
कार के विभिन्न फंक्शन्स के लिए 100 प्रकार के कमांड बनाए गए हैं जो आवाज के द्वारा चलाये जा सकते हैं।