साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- १५ दिसंबर से २१ दिसंबर २०१८

1680
current affairs in Hindi

२५ प्रभावशाली किशोरों में तीन भारतीय मूल के छात्रों का भी नाम शामिल

  • टाइम मैगजीन ने २५ प्रभावशाली किशोरों की लिस्ट में भारत मूल के भी तीन छात्रों का नाम शामिल है।
  • ये नाम अमेरिका में पढ़ रही छात्रा काव्या कोप्पारापू, छात्र ऋषभ जैन और ब्रितानी-भारतीय छात्रा अमिका जॉर्ज का है।
  • ऋषभ जैन ने एक ऐसा अल्गोरिदम विकसित किया है, जिससे संभावित रूप से अग्नाशय कैंसर का इलाज हो सकता है। ऋषभ के सॉफ्टवेयर टूल की मदद से डॉक्टर अग्नाशय कैंसर की सटीक जांच कर सकते हैं और उसके लिए सही इलाज भी विकसित कर सकते हैं।
  • काव्या कोप्पारापू ने मस्तिष्क कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए एक कंप्यूटर प्रणाली विकसित की है।
  • ब्रितानी भारतीय छात्रा अमिका जॉर्ज का लक्ष्य है कि नीति निर्माता ‘माहवारी गरीबी’ खत्म करें। वह चाहती हैं कि सरकारें ऐसी लड़कियों और महिलाओं के लिए एक नीति बनाए जो माहवारी पैड खरीदने में असमर्थ हैं।

 डब्ल्यू. वी. रमन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने

  • डब्ल्यू. वी. रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
  • डब्ल्यू. वी. रमन भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर रह चुके हैं।
  • डब्ल्यू. वी. रमन फिलहाल बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में बल्‍लेबाजी सलाहकार हैं।
  • अब रमन पहली बार अगले महीने न्यूजीलैंड में टीम के साथ जाएंगे।
  • कोच पद के लिए रमन के अलावा साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्‍टन और वेंकटेश प्रसाद को शॉटलिस्‍ट किया गया था।

लोकसभा में सरोगेसी बिल को पारित किया गया

  • १९ दिसंबर २०१८ को लोकसभा में सरोगेसी (नियामक) विधेयक को मंजूरी मिल गई।
  • इस बिल के तहत कमर्शियल सरोगेसी को बैन कर दिया गया है। हालांकि क्लोज रिलेटिव्स में सरोगेसी कानूनी तौर पर वैध होगी।
  • यह विधेयक राष्ट्रीय सरोगेसी बोर्ड, राज्य सरोगेसी बोर्डों के संविधान और सरोगेसी के अभ्यास और प्रक्रिया के विनियमन के लिए उपयुक्त प्राधिकरणों की नियुक्ति के लिए भी होगा।

वैज्ञानिकों ने १७ क्षुद्रग्रहों पर पानी की मौजूदगी के सबूत खोजे

  • जापान के वैज्ञानिकों को पहली बार १७ क्षुद्रग्रहों पर पानी के सबूत मिले हैं।
  • वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इन्फ्रारेड उपग्रह ‘अकारी’ के जरिए इसकी खोज की गई है।
  • वैज्ञानिकों द्वारा शोध में पता लगाया गया है कि हमारे सौर मंडल में मौजूद खगोलीय पिंडों में किसी न किसी रूप में पानी हुआ करता होगा।
  • यह शोध पब्लिकेशन ऑफ एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ़ जापान में प्रकाशित हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ

  • जम्मू-कश्मीर में छह महीने का राज्यपाल शासन पूरा होने के बाद १९ दिसंबर से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक की सिफारिश पर घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किया।
  • राज्य में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में गठबंधन सरकार से जून में बीजेपी ने समर्थन वापस ले लिया था। जिसके बाद जम्मू-मश्मीर में राजनीतिक संकट बना हुआ है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन

  • ‘चेंजिंग इंडिया’ नाम से पांच खंड की अपनी पुस्तक का पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विमोचन किया।
  • इस किताब में उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान हुए कामों और भारत की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया गया है।
  • विमोचन समारोह में मनमोहन सिंह ने कहा कि लोग कहते हैं कि मैं खामोश प्रधानमंत्री था, लेकिन मेरी किताब के पांचों भाग में सारी बात लिखी हुई है।

प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अरुण भादुड़ी का निधन

  • भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अरुण भादुड़ी का १८ दिसंबर २०१८ को निधन हो गया।
  • अरुण भादुड़ी को बांग्ला गीतों और भजनों का सम्राट माना जाता था।
  • वे राज्य संगीत अकादमी में गुरु थे। उन्होंने आईटीसी संगीत रिसर्च एकेडमी में शिक्षक के रुप में अपनी सेवा दी थी और वह शीर्ष रेडियो और टेलीविजन कलाकार भी थे।
  • भादुड़ी को साल २०१४ में बंगबिभूषण सम्मान से सम्मानित भी किया गया था।

भारत और मालदीव के बीच चार अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के बीच बातचीत में हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई।
  • भारत इस द्विपीय देश को १.४ अरब डॉलर का ऋण प्रदान करेगा। यह सहायता राशि भारत द्वारा मालदीव को दी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है।
  • दोनों पक्षों ने संस्कृति सहयोग, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स सहयोग, कृषि व्यापार के लिए बेहतर वातावरण बनाने समेत चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

मिश्रित बायो जेट ईंधन के साथ भारतीय सैन्य विमान ने पहली उड़ान भरी

  • पायलटों और इंजीनियरों ने एएन-३२ सैनिक परिवहन विमान में पहली बार मिश्रित बायो जेट ईंधन का इस्तेमाल करते हुए प्रायोगिक उड़ान भरी।
  • ये परीक्षण भारतीय वायुसेना के प्रमुख परीक्षण स्थल एएसटीई, बंगलुरु में १७ दिसंबर २०१८ को किया गया।
  • यह परियोजना भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ, डायरेक्ट्रेट जनरल एरोनॉटिकल क्वालिटी एश्योरेंस (डीजीएक्यूए) और सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान का मिला-जुला प्रयास है।
  • आने वाले २६ जनवरी के परेड में वायुसेना द्वारा पेश की जाने वाली परिवहन औऱ लड़ाकू विमानों की फ्लाई पास्ट के दौरान एक विमान पहली बार जैव इंधन से उड़ेगा।

 भारत की पहली प्राइवेट यूएवी फैक्ट्री हैदराबाद में शुरू हुई

  • अडानी समूह और इज़राइल की कंपनी एल्बिट सिस्टम्स द्वारा संयुक्त रूप से भारत की पहली निजी मानव रहित विमान (यूएवी) निर्माण फैक्ट्री हैदराबाद में आरंभ की गई।
  • यह देश में इस प्रकार की पहली यूनिट है जिसमें निजी कम्पनियों द्वारा मानव रहित यान बनाए जाएंगे।
  • अडानी एल्बिट अडवांस्ड सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर बारह यूएवी के पहले ऑर्डर को पूरा करेगी।
  • अडानी द्वारा यह फैक्ट्री चलाने की ट्रेनिंग लेने के लिए अपने चालीस से ज्यादा इंजीनियरों को इज़रायल भेजा गया था।

फिलीपींस की कैटरिओना ग्रे ने मिस यूनिवर्स २०१८ का खिताब जीता

  • फिलीपीन्स की २४ वर्षीय कैटरिओना इलिसा ग्रे (Catriona Elisa Gray) के सिर पर मिस यूनिवर्स २०१८ का ताज सजा।
  • कैटरिओना ग्रे ने बैंकॉक में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में ९३ प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते ये खिताब अपने नाम किया।
  • भारत की ओर से नेहल चुडास्मा ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
  • कैटरिओना ग्रे इस खिताब को हासिल करने वाली चौथी फिलीपीनी महिला हैं।
  • ग्रे का जन्म कैर्न्स में हुआ है। उनके पिता ऑस्ट्रेलियन और मां फिलीपींस से हैं।
  • ग्रे ने अपनी पढ़ी ऑस्ट्रेलिया से की है, लेकिन मॉडलिंग और एक्ट्रेस बनने के लिए वो मनीला चली गईं थीं।

वर्ल्ड टूर का खिताब जीतकर पीवी सिंधु ने पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

  • भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता।
  • सिंधु यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं हैं।
  • उन्होंने फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
  • इससे पहले २०१८ में सिंधु को विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, थाईलैंड ओपन और इंडिया ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

बेल्जियम ने हॉकी विश्व कप २०१८ का खिताब जीता

  • बेल्जियम ने नीदरलैंड को ३-२ से हराकर हॉकी विश्व कप २०१८ का खिताब अपने नाम कर लिया।
  • यह मैच ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेला गया था।
  • बेल्जियम और नीदरलैंड के चारों क्वार्टर का खेल गोलरहित रहा।
  • इसके बाद मुकाबला शूटआउट में गया, जहां बेल्जियम ने नीदरलैंड को ३-२ से हराकर जीत दर्ज की।

 सोनम कपूर को २०१८ के लिए पेटा पर्सन ऑफ़ द इयरचुना गया

  • बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को २०१८ का पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया की पर्सन ऑफ द इयर चुना गया।
  • पेटा इंडिया का कहना है कि सोनम वीगन हैं और वे चमड़े का कोई भी सामान इस्तेमाल नहीं करतीं।
  • इससे पहले २०१६ में पेटा ने सोनम कपूर को भारत की सबसे शानदार शाकाहारी सेलेब्रिटी घोषित किया था।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.