साप्ताहिक करेंट अफेयर्स- 11 मार्च से 17 मार्च 2019

1402
current affairs in Hindi


पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन

  • भारत के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को निधन हो गया।
  • वे पिछले एक साल से अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थे।
  • केंद्र सरकार ने पर्रिकर के निधन के चलते 18 मार्च 2018 को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
  • गोवा सरकार ने गोवा में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।
  • गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर किसी भी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले आईआईटी ग्रैजुएट थे।
  • पर्रिकर ने आईआईटी मुंबई से साल 1978 में मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था।
  • मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान से लगी एलओसी पर भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान भारत के रक्षा मंत्री थे।

भारत विश्व में दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना

  • स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट के अनुसार भारत हथियार आयात करने वाले देशों में दूसरे स्थान पर आता है।
  • रिपोर्ट में साल 2014 से 2018 का अध्ययन किया गया है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक इन सालों के दौरान सऊदी अरब विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन कर उभरा है जबकि भारत दूसरे स्थान पर रहा।
  • लगभग 10 वर्षों तक भारत इस सूची में प्रथम स्थान पर रहा था।

एम आर कुमार को एलआईसी का निदेशक नियुक्त किया गया

  • एम आर कुमार को जीवन बीमा निगम का निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • उन्हें पांच वर्ष की अवधि के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एलआईसी के बोर्ड में एक निदेशक और चार प्रबंध निदेशक होते हैं।
  • एम आर कुमार अब तक उत्तरी जोन के प्रभारी थे। वे इस पद पर अप्रैल 2017 से काम कर रहे थे।
  • कुमार इससे पहले पेंशन एंड ग्रुप स्कीम के ईडी रह चुके हैं।
  • एम आर कुमार के साथ विपिन आनंद को एलआईसी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है।
  • विपिन आनंद अभी पश्चिम जोन के जोनल मैनेजर का काम देख रहे थे।

यूएन  में मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित करने का प्रस्ताव रद्द

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अज़हर को ग्लोबल आतंकी  घोषित करने का प्रस्ताव रद्द हो गया।
  • चीन ने यूएन में इस प्रस्ताव के विरोध में अपने वीटो पावर का इस्तेमाल किया।  
  • पुलवामा हमले के बाद तीन महाशक्तियों फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा मसूद अज़हर के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लाए गए प्रस्ताव के खिलाफ चीन ने वीटो लगा दिया।
  • पिछले दस साल में यह चौथा मौका है, जब चीन ने मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाया है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटाया

  • सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस में क्रिकेटर एस श्रीसंत पर लगाए गए आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया है।
  • वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से श्रीसंत की सजा पर फिर से विचार करने के लिए कहा है।
  • साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामला सामने आने के बाद श्रीसंत पर बैन लगाया गया था। साल 2013 में खेले गए आईपीएल में श्रीसंत राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, उसी वक्त उन पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे।

ब्रिटेन ने स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में ब्लैक होल सिक्काजारी किया

  • दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में रॉयल मिंट ने 50 पेंस का एक नया सिक्का जारी किया है।
  • इस सिक्के को ‘ब्लैक होल सिक्का’ नाम दिया गया है। यह सिक्का स्टीफन हॉकिंग की रिसर्च से प्रभावित है।
  • रॉयल मिंट द्वारा इससे पहले, आइज़ैक न्यूटन और चार्ल्स डार्विन के सम्मान में भी सिक्का जारी हो चुका है।
  • स्टीफन हॉकिंग को आइजैक न्यूटन और एल्बर्ट आइंस्टाइन के समतुल्य वैज्ञानिक माना जाता है।

भारत सहित 45 देशों ने बोइंग 737 मैक्स 8विमान को प्रतिबंधित किया

  • इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया है।
  • विश्व के लगभग 45 देशों द्वारा भी इस तरह का कदम उठाया गया है।
  • भारत में स्पाइस जेट के पास करीब 12 ऐसे विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास ऐसे पांच विमान हैं।
  • इथोपियन एयरलाइंस का बोइंग 737 मैक्स 8 विमान इथोपिया के अदीस अबाबा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चार भारतीय समेत विमान में सवार सभी 157 लोगों की मौत हो गई थी।
  • इस विमान के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश नीदरलैंड है।

सी लालसावता मिज़ोरम के पहले लोकायुक्त नियुक्त

  • सेवानिवृत्त आईएएस सी लालसावता ने मिज़ोरम के नवगठित लोकायुक्त के पहले अध्यक्ष के तौर पर शपथ ग्रहण की।
  •  सी लालसावता बिहार कैडर के 1981 बैच के अधिकारी हैं।
  •  वह 2008 से 2011 तक राज्य के वित्त विभाग में प्रधान सचिव रहे थे।
  • बिहार लौटने के बाद उन्हें राज्य में सतर्कता आयुक्त बनाया गया था।  वे 2015 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
  • उन्हें हाल ही में बिहार राज्य सरकार द्वारा रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण के प्रशासनिक सदस्य के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आईडीबीआई को निजी बैंक घोषित किया

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है।
  • भारतीय जीवन बीमा निगम  द्वारा आईडीबीआई बैंक में अधिग्रहण के बाद यह कदम उठाया गया है। श्रेणी में डाला गया है।

न्यूज़ीलैंड की दो मस्जिदों में आतंकी हमला

  • न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च नामक स्थान पर दो मस्जिदों में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा भीषण फायरिंग की गई।
  • इस फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई।
  • न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इसे न्यूज़ीलैंड के इतिहास में ‘काला दिन’ कहा है।
  • इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
  • न्यूज़ीलैंड की अल-नूर मस्जिद तथा लिनवुड मस्जिद को निशाना बनाया गया था।

एस्ट्रोसैट ने सितारों का नया समूह खोजा

  • भारतीय खगोलविदों ने तारों के गोलाकार गुच्छे एनजीसी-2808 में पराबैंगनी तारों की एक नई श्रेणी की खोज की है।
  • शोध का नेतृत्व करने वाली भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइएसटी) की प्रोफेसर सरिता विग ने कहा कि चूंकि तारों के एक गोलाकार गुच्छे में विभिन्न द्रव्यमान वाले तारे होते हैं, जिनकी रासायनिक संरचना लगभग समान होती है।
  • तारों के गोलाकार गुच्छों में हजारों से लाखों तारे होते हैं, इन तारों के गुरुत्वाकर्षण के फलस्वरूप वह गुच्छा अपनी आकृति बनाए रखता है और यह माना जाता है कि इन सब तारों का जन्म लगभग एक ही समय में एक साथ हुआ होगा।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.