प्रयुत चान-ओचा बने थाईलैंड के प्रधानमंत्री
- प्रयुत सैन्य सरकार के प्रमुख हैं।
- उन्होंने फ्यूचर फॉरवर्ड पार्टी के थानाथोर्न जुआनग्रोंगुरुंगकिट को हराया।
- राॅयल थाई सेना के पूर्व प्रमुख भी रहे चुके हैं प्रयुत।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह के लिए रांची का चयन
- 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनियाभर में मनाया जायेगा।
- झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा में मुख्य समारोह का आयोजन होना है।
- एक सप्ताह वाला कार्यक्रम ‘रन फॉर योगा’ शुरू हो चुका है, जो 21 जून को अब समाप्त होगा।
- रांची के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 35 हजार लोग भी योग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
- समारोह में रबड़ की चटाई की जगह खादी की योगा चटाई का इस्तेमाल किया जायेगा।
दुनिया को अलविदा कह गये लोकप्रिय नाटककार और अभिनेता गिरीश कर्नाड
- ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता का निधन बेंगलुरु में शरीर के कई अंगों के विफल होने के फलस्वरुप हो गया।
- पद्म श्री और पद्म भूषण से भी वे सम्मानित हुए थे।
- मालगुडी डेज से उन्हें बड़ी ख्याति मिली थी।
- कर्नाड प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार रहे।
- एक था टाइगर की कहानी भी उन्होंने ही लिखी थी।
फ्रेंच ओपन 2019 का महिला एकल का खिताब एश्ले बार्टी ने किया अपने नाम
- फाइनल में बार्टी मार्कटा वांड्राउसोवा को मात देने में कामयाब रहीं।
- बार्टी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं।
राफेल नडाल के नाम 2019 फ्रेंच ओपन का खिताब
- यह नडाल का 12वां फ्रेंच ओपन खिताब है।
- ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थिएम को नडाल ने 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को युवराज ने कहा अलविदा
- क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लेने की घोषणा भारत के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने कर दी।
- साल 2007-2008 के दौरान युवराज भारतीय क्रिकेट टीम के एकदिवसीय प्रारुप में उपकप्तान भी रहे थे।
- इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में सुपर 8 मैच में टी-20 में स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के भी जड़े थे।
- युवराज ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच जून, 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
हमेशा के लिए पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आरवी जानकीरमण ने मूंद ली आंखें
- जानकीरमण द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक/DMK) के वरिष्ठ नेता भी रहे।
- वर्ष 1996-2000 के दौरान वे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
नहीं रहे लोकप्रिय हास्य अभिनेता क्रेजी मोहन
- चेन्नई के कावेरी अस्पताल में 67 साल की आयु में मोहन ने अंतिम सांस ली।
- वे लोकप्रिय तमिल नाटककार एवं रंगमंच व फिल्मों में काम करने वाले कॉमेडियन थे।
- मोहन ने 100 से भी अधिक लघु कथाएं लिखी थीं।
सेवा क्षेत्र की FDI में वर्ष 2018-19 में 37 फीसदी की बढ़ोतरी
- वर्ष 2017-18 के 6.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 2018-19 में 5 फीसदी बढ़कर 9.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो गया।
- सेवा क्षेत्र में सकल घरेलू उत्पाद यानी कि जीडीपी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का 60 फीसदी से भी अधिक योगदान रहता है।
झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार
- इससे पहले धीरूभाई नारेनभाई पटेल झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जिन्हें कि दिल्ली उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया था।
- झारखंड उच्च न्यायालय की स्थापना बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000 के तहत झारखंड के बिहार से अलग होने के बाद की गई थी।
जम्मू एंड कश्मीर बैंक के अंतरिम प्रमुख बने आरके चिब्बर
- जम्मू एंड कश्मीर बैंक के जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा हटाये गये अध्यक्ष परवेज अहमद की जगह पर चिब्बर को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।
- जम्मू एंड कश्मीर बैंक की देशभर में 935 कंप्यूटरीकृत शाखाएं हैं।
सात बार के सांसद डॉ वीरेंद्र कुमार होंगे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर
- राष्ट्रपति भवन में भाजपा सांसद को 17 जून को शपथ दिलाई जायेगी।
- अध्यक्ष का चुनाव 19 जून, 2019 को होना है।
- अस्थाई अध्यक्ष को प्रोटेम स्पीकर कहा जाता है, जो लोकसभा या राज्य विधानसभाओं में बेहद अल्पकाल के लिए जिम्मेवारी संभालता है।
राज्यसभा के नेता नियुक्त हुए थावरचंद गहलोत
- केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह पर राज्यसभा के नेता नियुक्त किये गये हैं।
- मध्य प्रदेश के राज्यसभा के सदस्य हैं थावरचंद गहलोत।
- कोई कैबिनेट मंत्री या फिर मनोनीत मंत्री, जो राज्यसभा का सदस्य भी है, उन्हीं में से कोई एक सदन का नेता होता है।
- पहली पंक्ति में बिल्कुल राज्यसभा के सभापति के बगल में ही उसकी सीट होती है।
प्रधानमंत्री के फिर से प्रधान सचिव बने नृपेंद्र मिश्रा
- साथ में प्रधानमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के तौर पर पीके मिश्रा की भी फिर से नियुक्ति हुई है।
- 31 मई से दोनों की नियुक्तियों को मंत्रिमंडल की नियुक्त समिति (ACC) ने मंजूरी दे दी है।
ज्ञानपीठ पुरस्कार 2018 से सम्मानित हुए उपन्यासकार अमिताभ घोष
- देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान के 54वें संस्करण से प्रख्यात उपन्यासकार अमिताभ घोष सम्मानित हुए।
- इससे पहले वर्ष 2007 में घोष को पद्म श्री और साहित्य अकादमी पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
NEFT और RTGS के उपयोग पर लगने वाला शुल्क आरबीआई ने किया माफ
- नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) एवं रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट (RTGS) के जरिये लेनदेन पर लगने वाले सभी तरह के शुल्क को समाप्त करने की घोषणा भारतीय रिजर्व बैंक ने कर दी है।
- ग्राहकों को 1 जुलाई, 2019 से यह लाभ मिलना शुरू हो जायेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाई वृद्धावस्था पेंशन की राशि
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60 से 79 साल तक के बुजुर्गों को दी जाने वाली वृद्धावस्था पेंशन की राशि को 100 रुपये बढ़ाकर 400 से 500 रुपये कर दिया है।
- जनवरी, 2019 से 100 रुपये की बढ़ोतरी मान्य होगी।
पूर्वी मध्य अरब सागर में उठा चक्रवात ‘वायु’
- यह एक गंभीर चक्रवात है।
- गुजरात को इससे बचने के लिए विशेष तौर पर एलर्ट जारी किया गया और इससे निबटने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी भी की गई।
12 जून को मना विश्व बाल श्रम निषेध दिवस
- दुनियाभर में बाल मजदूरी के खिलाफ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कैंसर की वजह से बैडमिंटन स्टार ली चोंग वेई ने लिया संन्यास
- तीन बार ली चोंग वेई ने ओलिंपिक में रजत पदक जीता है।
- कैंसर से संघर्ष के बाद आखिरकार इस मलेशियाई बैडमिंटन स्टार को 36 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा करनी पड़ी।
- वर्ष 2008 से 2012 तक लगातार 199 सप्ताह तक एकल खिलाड़ी के रूप में वेई पहले स्थान पर बने हुए थे।
कश्यम-जोमार्ट तोकायेव बने कजाखिस्तान के नये राष्ट्रपति
- राजधानी नूर-सुल्तान में 66 वर्षीय तोकायेव ने शपथ ली।
- मार्च, 2019 में देश में बढ़ते असंतोष के कारण नूरसुल्तान नजरबायेव की जगह पर तोकायेव ने कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेवारी संभाली थी।
भारत में चीन के नये राजदूत नियुक्त हुए सन वेइडॉन्ग
- वेइडॉन्ग अनुभवी राजनयिक हैं।
- वे पाकिस्तान में भी चीन के राजदूत रह चुके हैं।
- भारत में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई को चीन में उप विदेश मंत्री बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति अगले छः माह के लिए बढ़ा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसकी मंजूरी दे दी है।
- 20 दिसंबर, 2018 से ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा है।
- अमरनाथ यात्रा के समाप्त होने के बाद अगस्त, 2019 में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराये जाने की बात चुनाव आयोग ने कही है।
बिहार के 2100 किसानों का कर्ज अमिताभ बच्चन ने चुकाया
- अपने आवास पर किसानों को बुलाकर अमिताभ बच्चन ने श्वेता और अभिषेक के हाथों इन्हें धनराशि दिलवाई।
- अमिताभ इससे पहले उत्तर प्रदेश के 1398 और महाराष्ट्र के 350 किसानों का भी ऋण चुकाने में उनकी मदद कर चुके हैं।
ACO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिश्केक पहुंचे पीएम मोदी
- शंघाई सहयोग संगठन (ACO) का शिखर सम्मेलन किर्गिस्तान की राजधानी विश्केक में हुआ।
- चीन एससीओ का नेतृत्व करता है और इसके आठ सदस्य हैं।
भारत का अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन लांच करेगा ISRO
- अधिक इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन लांच करने की घोषणा इसरो के प्रमुख के. सिवन ने की है।
- अंतरिक्ष स्टेशन सामान्य भाषा में एक अंतरिक्ष यान ही है, जो लंबी अवधि तक अंतरिक्ष में रहकर चालक दल के सदस्यों की मदद करता है और सुरक्षित तरीके से अंतरिक्ष यान को उतरने के लिए तैयार करता है।
हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का भारत ने सफल परीक्षण
- ओडिशा तट के समीप बंगाल की खाड़ी में डॉ अब्दुल कलाम द्वीप से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी तरीके से विकसित हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) को लांच किया।
- छोटे उपग्रहों को लांच करने के साथ इसका इस्तेमाल लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों को लांच करने के लिए किया जायेगा।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की ‘ई-शासन’ पहल
- अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने ‘ई-शासन पहल’ की शुरुआत की।
14 जून को मना विश्व रक्तदाता दिवस
- रक्तदान के संबंध में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।
- इस वर्ष का विषय Blood Donation and Universal Access to Safe Blood Transfusion है।
सबसे मूल्यवान ब्रांडों की रैंकिंग में शीर्ष पर अमेजन
- एप्पल और गूगल जैसी प्रौद्योगिकी कंपनियों को भी पीछे छोड़ते हुए अमेरिकी खुदरा कंपनी अमेजन दुनिया की सबसे मूल्यवान ब्रांड वाली कंपनियों में टॉप पर पहुंच गई है।
- कंतार ग्रुप ने वर्ष 2019 की 100 शीर्ष ब्रांड्स की सूची जारी की है, जिसमें अमेजन तीसरे स्थान से पहले और गूगल पहले से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
ESI में अंशदान की दर घटाकर सरकार ने की 4 फीसदी
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESI) अधिनियम के अंतर्गत कर्मचारियों और नियोक्ताओं द्वारा दिये जाने वाले अंशदान की दर को 6.5 फीसदी से घटाकर अब 4 फीसदी कर दिया है।
- इससे 6 करोड़ कर्मचारी और 12.85 लाख नियोक्ता लाभान्वित होंगे।
- 1 जुलाई, 2019 से नई दरें लागू होंगी।
जुलाई में होगा भारत और फ्रांस का संयुक्त अभ्यास ‘वरुण’
- भारत और फ्रांस की वायुसेना फ्रांस में एक जुलाई से इस अभ्यास में शामिल होगी।
- फ्रेंच वायुसेना में इस्तेमाल में आ रहे राफेल जेट विमानों के बारे में भारतीय वायुसेना के पायलटों को विशेष जानकारी मिल पायेगी।
15 जुलाई को लांच होगा मिशन ‘चंद्रयान-2’
- आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख के. सिवन के मुताबिक भारत अपने चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ को 15 जुलाई को लांच करेगा।
- करीब 10 वर्ष पूर्व चंद्रयान-1 लांच किया गया था, जिसका उन्नत संस्करण चंद्रयान-2 है।
- अपने साथ चंद्रयान-2 करीब 8 टन वजन के 13 वैज्ञानिक उपग्रहों को लेकर जायेगा।
- यह चांद के दक्षिणी हिस्से की खोज भी करेगा।
पहला सौर ऊर्जा संचालित ग्राम पंचायत बना कर्नाटक के उडुपी का अम्सेबैलू
- अम्सेबैलू उडुपी के कुंडपुरा तालुक में स्थित है।
- यहां 1800 से भी अधिक घरों को सोलर लैंप 13 करोड़ रुपये की लागत से प्रदान किये गये थे।
वैश्विक शांति सूचकांक 2019 में भारत को मिला 141वां स्थान
- यह रिपोर्ट ऑस्ट्रेलिया के इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस ने प्रकाशित की है।
- भारत को 163 देशों में 141वां स्थान मिला है, जबकि साल 2018 में यह 136वें स्थान पर था।
- साल 2008 से ही आइसलैंड सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है।
- सबसे अशांतिपूर्ण देश इस सूची में अफगानिस्तान है। इससे एक ऊपर सीरिया है।
15 जून को मना विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरुकता दिवस
- पूरी दुनिया में कुछ बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार एवं उन्हें दिये जाने वाले कष्टों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
मुंबई के डब्बावालों पर निकली कॉमिक बुक
- रेस्टोरेंट चेन सोडा बॉटल ओपनर वाला की ओर से यह कॉमिक बुक बनाई गई है।
- इस कॉमिक बुक का नाम ‘डब्बावला’ है। इससे पहले 2013 में अंग्रेजी-मराठी में ‘टीना एंड टिफिन’ नाम से कॉमिक बुक प्रकाशित हुई थी।
राजस्थान की सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया 2019
- छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव को फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब मिला।
- बिहार की श्रेया शंकर को मिला मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 का खिताब।
- सुमन राव 20 साल की हैं और मिस वल्र्ड 2019 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व।
विराट कोहली ने पूरे किये सबसे तेज 11 हजार रन
- विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली एकदिवसीय मैचों में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये।
- अपने 230वें मैच की 222वीं पारी में कोहली ने इस मुकाम को हासिल किया।
- इस मामले में दूसरे नंबर पर सचिन तेंडुलकर हैं, जिन्होंने 11 हजार रनों तक पहुंचने के लिए 276 पारियां ली थीं।
- 11 हजार के क्लब में शामिल होने वाले विराट कोहली सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली के बाद तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।