Open Naukri

Lockdown की बोरियत दूर करने के लिए खेलें Sudoku



कोरोना संकट की वजह से वर्तमान में lockdown देशभर में लगा हुआ है। ऐसे समय में घर में रहना हर किसी के लिए जरूरी है। फिर भी लंबे वक्त तक घर में खुद को कैद रखना इतना भी आसान नहीं है। खुद को चुस्त और तंदुरस्त रखना भी जरूरी है। शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक फिटनेस भी जरूरी है। यहां बात कर रहे हैं मानसिक फिटनेस की कि कैसे हम खुद को मानसिक रूप से फिट रखें।

इसके लिए हमारे पास एक मजेदार गेम है, जिसकी सहायता से न केवल आप खुद को दिमागी तौर पर फिट रख पाएंगे, बल्कि अपने बोरिंग lockdown समय को मजेदार भी बना पाएंगे। इस दिमागी एवं मजेदार गेम का नाम है – सुडोकू। यह एक ऐसा गेम है, जो आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग और लॉजिकल क्षमता को बढ़ाता है। आपको मानसिक तौर पर मजबूत बनता है। इस समय हमें ऐसे ही मजेदार दिमागी कसरत भरे गेम की जरूरत है, जो आपको बाहरी तनाव एवं बंदिशो से दूर रखे। चलिए जानते हैं कि सुडोकू कैसे खेला जाता है?

नंबर्स पर आधारित गेम

सुडोकू एक नंबर्स पर आधारित गेम है, जिसमें कुल 81 ब्लॉक होते है, जो कि 9 सीधे तथा 9 खड़े ब्लॉक्स में व्यवस्थित रहते हैं। ये 81 ब्लॉक्स 9 ब्लॉक्स के सेट में विभाजित होते हैं। इस प्रकार से सुडोकू गेम में कुल 9 सेट होते हैं, जिसमें हर सेट में 9 ब्लॉक होते हैं। अब जानते हैं सुडोकू से सम्बंधित नियमों के बारे में। साथ ही यह भी जानते हैं कि सुडोकू को कैसे सॉल्व किया जाता है।

सुडोकू खेलने के नियम

1. सुडोकू के सेट्स में कुछ ब्लॉक खाली होते हैं, जबकि कुछ में पहले से नंबर भरे रहते हैं।
2. हर खाली ब्लॉक में ऐसा नंबर भरना है, जो उस ब्लॉक की सीधी तथा खड़ी लाइन में न हो।
3. खाली ब्लॉक में भरा जाना वाला नंबर उस सेट में भी नहीं होना चाहिए, जिस सेट में खाली ब्लॉक है।
4. किसी लाइन (सीधी, खड़ी) तथा सेट में कोई नंबर रिपीट नहीं होगा।

Sudoku Tips

सबसे पहले ऐसे सेट का चुनाव करते हैं, जिसमे पहले से सबसे ज्यादा नंबर भरे होते हैं। उस सेट के खाली ब्लॉक्स में ऐसे नंबर भरना शुरू करते हैं, जो कि उसकी सीधी व खड़ी लाइन में न हों और न ही उसके सेट में हों। इसी प्रकार से अन्य खाली ब्लॉक्स को भी भरते हैं। जैसे-जैसे हम एक सेट के सारे ब्लॉक्स को भरते जाते हैं, यही प्रकिया अन्य सेट्स में भी लागू करते जाते हैं। अंत में हम पाएंगे हम सभी खाली ब्लॉक्स को भर चुके हैं।

Sudoku को बनाएं Easy

शुरुआत हमेशा सरल प्रकार के सुडोकू से करनी चाहिए। एक बार जब हम इस खेल में निपुण हो जाते हैं तो सुडोकू के थोड़े कठिन प्रकार को हल करने की कोशिश करनी चाहिए। इस प्रकार से निरंतर प्रयास से हम सुडोकू को कम-से-कम समय में हल करने में निपुणता प्राप्त करेंगे।

Sudoku Puzzle

अपने देखा होगा कि सुडोकू अखबारों व पत्रिकाओं में आता है और इसे पेंसिल या पेन से भरना होता है। अब यह चीज पुरानी हो गयी है। वर्तमान में हम किसी भी android  तथा IOS डिवाइस में सुडोकू को play store से आसानी से इंस्टॉल कर सकते है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है। इससे सम्बंधित लिंक हम आपसे नीचे शेयर कर रहे हैं।

Download Sudoku Master on Your Phone

सूडोकु खेलने के प्रत्यक्ष लाभ

1. सुडोकू हमारी बौद्धिक तथा तार्किक क्षमता को बढ़ाता है।
2. सुडोकू खेलने से हमारा प्रॉब्लम सॉल्विंग अप्रोच बढ़ जाता है।
3. सुडोकू अकेले खेले जाने वाला गेम है। अतः इसमें किसी दूसरे पर निर्भरता नहीं रहती है। साथ में किसी प्रकार का शोरगुल भी नहीं होता है।
4. वर्तमान परिस्थितियों में सुडोकू एक आदर्श गेम है, क्योकि यह social distancing का पूर्णतः पालन करता है।
5. सुडोकू में किसी भी प्रकार की भाषा सम्बन्धी रुकावट नहीं होती है। यह एक एकांतप्रिय गेम है।
6. सुडोकू खेलने से मन को संतुष्टि मिलती है।
7. सुडोकू सभी प्रकार के समय, स्थान तथा परिस्तिथियों से मुक्त गेम है।

लोकप्रियता में इजाफा

आजकल तो सुडोकू की लोकप्रियता काफी बढ़ गयी है। स्मार्टफोन ऐप्प के माध्यम से इस गेम से सम्बंधित चैंपियनशिप में भी भाग लिया जा सकता है। इन चैंपियनशिप में कम-से-कम समय में सुडोकू सॉल्व करने वाले विनर को आकर्षक ईनाम भी दिए जाते हैं।  यदि आप उपरोक्त लिंक के जरिये सुडोकू अपनी डिवाइस में इंस्टॉल करते हैं तो आपको इसमें प्रैक्टिस, डेली और चैंपियनशिप, तीन प्रकार के सुडोकू खेलने का मौका मिलेगा। सबसे पहले प्रैक्टिस करके डेली सुडोकू में मास्टर बनिए। इसके बाद चैंपियनशिप में प्रतिभाग करके आकर्षक ईनाम पाइए। यही मौका है घर बैठे ही सेहत तथा ईनाम दोनों पाने का।

चलते-चलते

वर्तमान स्थिति से उबरने के लिए सुडोकू एक बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योकि इस परिस्थिति में  मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है और सुडोकू इसमें बिल्कुल फिट बैठता है। यदि आपको हमारा यह प्रयास पसंद आये तो कृपया इसे अन्य लोगों के साथ शेयर भी करें।