हम यहां सिर्फ सतह को खरोंच रहे हैं। यदि आपके पास “सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी” पुस्तक नहीं है, तो रोबिन शर्मा द्वारा बताए गए शांति के मार्ग को जानने के लिए “The Monk Who Sold His Ferrari” book को Amazon पर ऑर्डर करें।
“कमज़ोर लोग बहाने बनाते हैं जबकि साहसी लोग परिणाम दिखाते हैं।”
वन में इच्छाएं कभी कम नहीं होती हैं। इच्छाओं को जितना पूरा करें, वह उतनी ही ज़्यादा पैर पसारती हैं। इच्छाओं की पूर्ति में कहीं ना कहीं मनुष्य का सुकून ग़ुम सा हो जाता है। उसके पास सुख-सुविधाओं से लबरेज़ लग़्ज़री लाइफ़ तो होती है लेकिन खुशी कहीं दूर चली जाती है। मनुष्य को जब तक खुशी और सुकून से दूरी का अहसास होता है तब तक वो बहुत दूर निकल जाता है। इसी सुकून को पाने का ज़रिया हमे “द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” पुस्तक में मिलता है।
मनुष्य अपने जीवन में पैसे तो कमा लेता है लेकिन सुख-शांति नहीं कमा पाता है। ऑथर रॉबिन शर्मा ने अपनी किताब “द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” में सुकून तक पहुचंने का सरल मार्ग बताया है। लेखक ने जूलियन मेंटल की कहानी के द्वारा जीवन के उद्देश्य को बताने की क्या खूब कोशिश की है। लोग अक्सर भाग-दौड़ वाली ज़िंदगी में अपनी ज़रूरतों को पूरा करते हुए अपने मूल उद्देश्य को भूल जाते हैं। लेखक अपनी पुस्तक के माध्यम से लोगों को अपने मूल उद्देश्य के क़रीब ले जाते हैं और उसे पूरा करने के कई मुख्य आयामों से परिचय भी करवाते हैं।
“संन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी” पुस्तक मूल रूप से ऑथर रॉबिन शर्मा के द्वारा अंग्रेज़ी में लिखी गई है, जिसका हिंदी अनुवाद श्रीमती राजेश शर्मा और डॉ. राजीव शर्मा ने मिलकर किया है।
“अगर आप सही में विश्व स्तरीय बनना चाहते हैं तो यकीन मानिए यह बस आप की तैयारी और भरपूर प्रयास पर निर्भर करता है”…
रॉबिन शर्मा एक विश्व प्रसिद्ध लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जाने जाते हैं। इन्होंने लगभग 11 सेल्फ़ हेल्प पुस्तकें लिखी हैं जो दुनिया भर में बेस्ट सेलर रही हैं। “द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” उनमें से एक है। रॉबिन शर्मा ने दुनिया की कई कंपनियों के लिए मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किए हैं, इनके इंस्पिरेशनल विचार मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने में मदद करती है।
“संन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी” सेल्फ़ हेल्प में महत्त्वपूर्ण पुस्तकों में से एक है जो लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है।
“द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी”… “जब आप बदलाव करते हैं तो वह शुरुआत में कठिन होता है, मध्य में बेकार लेकिन अंत में बहुत अच्छा होता है।”
रॉबिन शर्मा ने जूनियल मेंटल के जीवन का उदाहरण देकर सुकून और शांति के महत्व को बताने की कोशिश की है। जूनियन मेंटल एक सफल वकील था। वह एक लग़्ज़री लाइफ़ जी रहा था। उसके पास बंग्ला, गाड़ी समेत सारी सुख-सुविधाएं थीं लेकिन उसके जीवन में सुकून नहीं था। इन्हीं सब के दौरान मेंटल को एक दिन दिल का दौरा पड़ता है जिसके बाद मेंटल को हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ता है। वहां पर डॉक्टर उसे चेतावनी देता है कि वह अपने काम और जीवन में से किसी एक को चुन लें क्योंकि अगर वह इस तरह से काम करता रहा तो वह जल्द ही अपने जीवन को खो बैठेगा।
डॉक्टर के ऐसा कहने के बाद मेंटल ने निर्णय लिया कि वह अब अपनी वक़ालत छोड़ देगा और अपनी सारी संपत्ति बेच देगा।
जूलियन मेंटल अपनी सारी संपत्ति बेचकर सुख-शांति की तलाश में भारत चला आता है। भारत में उसे सिवाना के ऋषियों के बारे में पता चलता है जो स्वस्थ रहते हुए 100 वर्षों से भी ज़्यादा जीते हैं। शिवाना ऋषियों के प्रमुख रमन योगी ने जूलियन को सफल जीवन के 7 रहस्य बताएं। ये सात रहस्य जीवन को सफल और आनंदित बनाने में बेहद कारगर सिद्ध होते हैं….
“चिंता दिमाग की शक्ति क्षीण कर देती हैं और देर-सबेर आत्मा को क्षति पहुंचती है”…. बगीचा
“द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” पुस्तक में सबसे पहले रहस्य में बगीचे का उदाहरण दिया गया है। इसमें लेखक ने बताया है कि जिस तरह खूबसूरत बनाए रखने के लिए माली समय-समय पर बगीचे के कूड़े और कीड़े-मकोड़ों को साफ करता रहता है, ठीक उसी तरह मनुष्य को भी अपने विचारों की सफाई करनी चाहिए। समय समय पर नकारात्मक विचारों को दिमाग से बाहर कर सकारात्मक विचारों को सहेजना चाहिए।
“एक उद्देश्यपूर्ण जीवन ही, जीवन का सही उद्देश्य है”… प्रकाश घर
रॉबिन शर्मा ने दूसरा रहस्य प्रकाश घर के माध्यम से बताया है। उनके मुताबिक मनुष्य को अपने जीवन का लक्ष्य पता होना चाहिए। लक्ष्य पता होगा तो उसको पाने की दिशा भी मनुष्य तलाश ही लेगा। जीवन में भटकाव से बचने के लिए लक्ष्य का ज्ञान ज़रूरी है।
“विक्टिम्स समस्याएं दोहराते हैं,लीडर्स समाधान सुझाते हैं”… सूमो पहलवान (KAIZEN का अभ्यास)
KAI का मतलब ‘बदलाव’ और ZEN का मतलब ‘अच्छा’ है। ये एक सीखने और सुधार करने की प्रक्रिया है। मनुष्य को प्रत्येक दिन अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके खुद को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। यही छोटे-छोटे बदलाव ही जीवन में बड़े परिणाम देते हैं।
“द मोंक हु सोल्ड हिज फेरारी” पुस्तक में मनुष्य को अपने जीवन में निरंतर बदलाव करते रहने पर जोर दिया है ।
“हर रोज़ अपने अंदर छोटे-छोटे सुधार कीजिए और आप एक दिन आश्चर्यजनक परिणाम पाएंगे”… केबल वायर
“द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” में लेखक ने एकजुटता की महत्ता को बताया है। केबल वायर कई तारों से मिल कर बनता है। एक अकेली तार कमज़ोर होती है, जो आसानी से टूट जाती है जबकि तारों का गुच्छा लोहे से भी ज्यादा मज़बूत होता है। इसलिए लेखक ने कहा है कि हमारे रोज़ की छोटी-छोटी सकारात्मक आदतें ही हमारा कल निर्धारित करती हैं। मनुष्य खुद में सकारात्मक बदलाव लाता है तो आने वाले समय में उसके अच्छे परिणाम मिलते हैं।
“जिस चीज को आप सबसे ज्यादा पाना चाहते हैं, उसी चीज को सबसे ज्यादा समय दीजिए”… गोल्डन घड़ी
समय रेत की तरह फिसलता है, समय किसी के लिए नहीं रुकता, समय निरंतर चलायमान है। लेखक गोल्डन घड़ी के माध्यम से यही समझाना चाहते हैं कि प्रत्येक मनुष्य को समय की कद्र करनी चाहिए और उसका सही इस्तेमाल करना आना चाहिए। समय सबसे कीमती है। सही समय पर किया गया कार्य सार्थक होता है।
“आपको गुलाब देने वाले के हाथों में थोड़ी सी खुशबू हमेशा रह जाती है”… पीला गुलाब
“द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” में लेखक ने यह संदेश दिया है कि मनुष्य को हमेशा दूसरों की निस्वार्थ रूप से सहायता करनी चाहिए। हम दूसरों को खुशियां बांटेंगे तो खुद भी उस खुशी को महसूस करेंगे।
“हम सब यहां किसी खास वजह से हैं, अपने अतीत के कैदी बनना छोड़िए, अपने भविष्य के निर्माता बनिए।”… हीरो से भरा रास्ता
“द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” पुस्तक में सबसे आखिरी रहस्य हीरो से भरा रास्ता, वर्तमान को दर्शाता है। यह हीरे वर्तमान की छोटी छोटी खुशियां हैं जिन्हें मनुष्य रोजमर्रा की भागदौड़ में भूल जाता है। लोग अपने बीते कल के बारे में तो सोच लेते हैं, भविष्य की चिंता भी कर लेते हैं लेकिन जो आज उनके हाथ में है… उनका वर्तमान, उसे ही जीना भूल जाते हैं। इस किताब के जरिए है लेखक हमें अपने आज को जीना सिखाते हैं। हमारा आज ही हमें मूल रूप से खुशी और आनंद की प्राप्ति कराता है।
“जिंदगी बड़े सपने देखने वाले और जोशीले क्रांतिकारियों का इम्तहान लेती है।”
जीवन में पैसा सुख-सुविधा तो सभी इकट्ठा कर लेते हैं लेकिन जीवन में सुकून और शांति बहुत कम ही लोग प्राप्त कर पाते हैं। रॉबिन शर्मा हमें अपनी पुस्तक के माध्यम से जीवन को खुशी और आनंद से भरपूर बनाने के कुछ महत्वपूर्ण रहस्यों से रूबरू कराते हैं। इन रहस्यों को अपनाकर हम सकारात्मक बदलाव के साथ जीवन को खुशी से बिता सकते हैं। “द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी” उन सभी के लिए एक विटामिन की तरह है जो अपने जीवन से निराश हो चुके हैं और जिन्हें लगता है कि उनके जीवन में अब करने को कुछ नहीं रह गया है। यह पुस्तक उन लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आती है। जीवन को नए सिरे से सुकून और शांति के साथ जीना सिखाती हैं। इस पुस्तक की 50 लाख से भी ज्यादा प्रतियां पूरी दुनिया में बिक चुकी है। ऑथर रॉबिन शर्मा जहां इस पुस्तक के माध्यम से हमें एक सफल जीवन जीने के फलसफे बताते हैं, वहीं मनुष्य को एक दूसरे की निस्वार्थ भाव से सेवा करना भी सिखाते हैं। आप भी इन रहस्यों के फायदों को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो एक बार जरूर पढ़ें ये अनोखी किताब.. “द मॉन्क हू सोल्ड हिज़ फेरारी”।