Open Naukri

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया: कैसे अलग हैं दोनों देश?

North Korea vs South Korea के बारे में इस लेख में जान लेने के बाद आपको यह समझने में आसानी होगी कि आखिरकार उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक-दूसरे से कैसे अलग हैं।

नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है, यह सवाल प्रायः हमारे मन में आ जाता है, जब हम इन दोनों देशों के बारे में कभी भी किसी समाचार में सुनते हैं या कहीं पढ़ते हैं। ये दोनों ही देश एशिया के पूर्वी हिस्से में स्थित हैं और इन दोनों का एक समृद्ध इतिहास व विरासत होने के साथ-साथ उल्लेखनीय संस्कृति भी रही है।

दोनों ही देशों की पहचान दुनियाभर में अलग-अलग है। दक्षिण कोरिया एक ऐसे देश के रूप में आज दुनियाभर में जाना जाता है, जहां की शिक्षा व्यवस्था बेहद उन्नत है, जो तकनीकी के मामले में बेहद आगे है और जहां विकास तेजी से हो रहा है। वहीं, उत्तर कोरिया की पहचान एक ऐसे देश के रूप में है, जो अपनी सैन्य ताकत के लिए जाना जाता है, जो अपने परमाणु कार्यक्रमों के लिए पहचाना जाता है और जिसे दुनिया एक खतरे के रूप में देखती है।

उत्तर कोरिया के बारे में | About North Korea

दक्षिण कोरिया के बारे में | About South Korea

North Korea vs South Korea: अंतर एक नजर में

  1. प्रेस की आजादी: उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है, जहां पर कि मीडिया स्वतंत्र तरीके से काम नहीं कर सकती है। वर्ष 2013 में जो प्रेस फ्रीडम इंडेक्स जारी किया गया था, उसमें सबसे निचले पायदान पर उत्तर कोरिया ही था। वहीं, जब हम दक्षिण कोरिया को देखते हैं तो यहां पर मीडिया को पूरी आजादी मिली हुई है।
  1. परमाणु शक्ति: उत्तर कोरिया अपनी परमाणु ताकत से पूरी दुनिया को डरा कर रखने का इरादा रखता है। इसलिए इसने खुद को परमाणु शक्ति से लैस कर लिया है। इसके पास न केवल एटम बम मौजूद है, बल्कि इसने हाइड्रोजन बम भी बना रखे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया पर जब हम नजर डालते हैं, तो हम यह पाते हैं कि अब तक इसने अपने पास परमाणु बम के होने की घोषणा नहीं की है। हालांकि, नाभिकीय संवर्धन की क्षमता इसके पास मौजूद है।
  1. धर्म को लेकर अंतर: नार्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है, जब आप इसे पढ़ रहे हैं, तो आपको यह भी मालूम होना चाहिए कि धर्म को लेकर उत्तर कोरिया में अधिकतर लोग नास्तिक हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में भले ही एक बड़ी आबादी किसी भी धर्म का अनुसरण नहीं करती है, फिर भी यहां काफी तादाद में ऐसे लोग भी मौजूद हैं, जो बौद्ध धर्म और ईसाई धर्म को मानते हैं।
  1. शासन व्यवस्था: अपनी शासन व्यवस्था को लेकर भी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया में अंतर है। उत्तर कोरिया में साम्यवादी शासन की व्यवस्था है, तो वहीं दक्षिण कोरिया ने पूंजीवादी शासन की व्यवस्था कर रखी है।
  1. जनसंख्या: जनसंख्या के मामले में उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया से बहुत पीछे है। यहां लगभग 25 मिलियन की आबादी है, जबकि दक्षिण कोरिया में आबादी लगभग 51 मिलियन की है।
  1. आत्महत्या की दर: उत्तर कोरिया में बहुत कम लोग ही आत्महत्या करते हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया में यह दर कुछ अधिक है। यहां रोजाना 39 लोग अपनी मौत को गले लगा लेते हैं।
  1. इंटरनेट का प्रयोग: North Korea vs South Korea के बारे में बताते वक्त इंटरनेट के बारे में भी बताना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि दक्षिण कोरिया में 81 फ़ीसदी से भी ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है, जहां पर कुछ ही लोग इंटरनेट का प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही यहां Kwangmyong के नाम से अपना खुद का एक इंटरनेट सिस्टम मौजूद है, जो कि दुनियाभर के इंटरनेट से बहुत ही अलग है।
  1. भ्रष्टाचार के मामले में: दक्षिण कोरिया एक ऐसा देश है, जहां पर कि भ्रष्टाचार न के बराबर है। वहीं, उत्तर कोरिया भ्रष्टाचार के मामले में बहुत ही आगे है। विश्व ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा वर्ष 2014 में जारी किए गए करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में उत्तर कोरिया दुनिया के सबसे भ्रष्टतम देशों में से एक था।
  1. जनता पर पाबंदियां: उत्तर कोरिया की जनता पर बहुत सी पाबंदियां लगी हुई हैं। यहां लोग अपनी इच्छा से न तो बाल कटवा सकते हैं और न ही खुद के फैशन के मुताबिक कुछ पहन सकते हैं। वहीं दूसरी ओर दक्षिण कोरिया के लोगों पर इस तरह की कोई भी बंदिश नहीं है। वे फैशन और स्टाइल के मामले में पूरी तरीके से आजाद हैं।
  1. औसत आयु: उत्तर कोरिया औसत आयु के मामले में दक्षिण कोरिया से 10 साल पीछे है। यहां के लोगों की औसत आयु जहां 69 वर्ष है, वहीं दक्षिण कोरिया के लोगों की अवसर आयु 79 साल है।

चलते-चलते

नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया में क्या अंतर है, इस सवाल का जवाब अब आपको इस लेख में मिल चुका है। यह पूरी तरीके से स्पष्ट हो चुका है कि उत्तर कोरिया एक ऐसा देश है, जो कि अपनी तानाशाही की वजह से जाना जा रहा है। वहीं, दक्षिण कोरिया की पहचान पूरी दुनिया में एक ऐसे देश के रूप में बन रही है, जो कि प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है।