NTA नीट (NEET) 2020 Online Form: आवेदन पत्र, योग्यता मापदंड, परीक्षा तारीख आदि

3358
Admissions to AIIMS and JIPMER through NEET 2020 All You Need To Know


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA की ओर से NEET 2020 का आयोजन 3 मई, 2020 को देशभर में किया जाएगा। NEET 2020 का Online Form उपलब्ध करा दिया गया है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी बीते 2 दिसंबर को शुरू हो चुका है। NEET के Online Form 2020 को 31 दिसंबर की रात 11:50 बजे तक online भरा जा सकता है। केवल कश्मीरी छात्रों को NEET 2020 का फॉर्म offline भरने की छूट दी गई है। यहां हम आपको NTA की ओर से लिए जाने वाले NEET 2020 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

NTA NEET 2020: महत्वपूर्ण तिथियां

  • NTA द्वारा NEET 2020 की अधिसूचना जारी करने की तारीख- 2 दिसंबर, 2019
  • NEET 2020 का online form भरने की आखिरी तारीख- 31 दिसंबर, 2019
  • NEET 2020 का आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तारीख- 1 जनवरी, 2020
  • NEET के online form 2020 में सुधार की तिथि- 15 से 31 जनवरी, 2020
  • NEET 2020 का एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि- 27 मार्च 2020
  • NEET 2020 का आयोजन- 3 मई, 2020
  • NEET 2020 के परिणाम की घोषणा- 4 जून, 2020

NEET 2020 का Online Form भरने से पहले तैयार रखें ये चीजें

NEET का Online Form 2020 भरते वक्त आपको निम्नलिखित चीजों को पहले से ही तैयार करके रख लेना चाहिए, ताकि फॉर्म भरते वक्त आपको इन्हें ढूंढने में समय न बर्बाद करना पड़े:

  • इस्तेमाल में आ रहा एक मोबाइल नंबर।
  • प्रयोग में आ रही एक E-Mail Id.
  • 10वीं और 12वीं के marks sheet और स्कूल की जानकारी।
  • कोई फोटो प्रमाणपत्र जैसे कि आधार कार्ड का नंबर या पासपोर्ट का नंबर या राशन कार्ड का नंबर या बैंक खाते का नंबर या किसी भी वैध सरकारी पहचान पत्र का नंबर।
  • पासपोर्ट और पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और 10वीं के pass certificate की scanned copies.
  • Credit या Debit Card या Net Banking की details.

NEET 2020: स्कैन से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • पासपोर्ट साइज फोटो के लिए- यह सफेद बैकग्राउंड में होना चाहिए। फेस कवरेज 80% हो और कान साफ दिख रहे हों। इसका आकार 10 kb से 200 kb तक jpg फॉर्मेट में होना चाहिए। साथ ही यह 72 dpi के साथ 2.5 x 3.5 इंच का होना चाहिए।
  • पोस्टकार्ड साइज फोटो के लिए- फोटो 1 सितंबर, 2019 के बाद ली गई हो। उस पर नाम और दिनांक लिखा गया हो। काले चश्मे या टोपी के साथ फोटो नहीं हो। यह सफेद बैकग्राउंड में हो। साथ ही 80% फेस कवरेज हो और कान साफ-साफ दिख रहे हों। फोटो 4×6 इंच का 50 kb से 300 kb का jpg फॉर्मेट में हो।
  • हस्ताक्षर- सफेद बैकग्राउंड में काले पेन से होना चाहिए। कैपिटल लेटर्स में इसे नहीं होना चाहिए। इसकी साइज 4 kb से 30 kb तक jpg फॉर्मेट में होनी चाहिए।
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान- बाएं हाथ का अंगूठा उपलब्ध ना हो तो दाएं हाथ के अंगूठे का निशान उपयोग में लाया जा सकता है। सफेद कागज पर यह नीली स्याही में होना चाहिए। इसकी साइज 10 kb से 50 kb तक jpg फॉर्मेट में होनी चाहिए।
  • 10वीं का pass certificate- इसे स्कैन कर लें। इसकी साइज 100 kb से 300 kb तक होनी चाहिए।

ऐसे भरें NEET 2020 का Online Form

  • सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद मिलने वाला प्रोविजनल एप्लीकेशन नंबर ही आपके Login Id के रूप में काम करेगा।
  • Log in करके अब आप आवेदन पत्र भरेंगे। आपको प्रश्न पत्र की भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र भी चुनने के लिए विकल्प आपके सामने आएगा। आपको 10वीं के मुताबिक अपना शैक्षणिक विवरण भरना पड़ेगा। 11वीं का भी शैक्षणिक विवरण यहां आपसे पूछा जाएगा। 12वीं के अंकों की जानकारी आपको देनी पड़ेगी। अपना स्थाई और पत्राचार के पता के अलावा माता-पिता या अभिभावकों का विवरण भी आपको उपलब्ध कराना पड़ेगा। पारंपरिक पोशाक को लेकर हां या ना का भी ऑप्शन आपके लिए यहां मौजूद रहेगा।
  • अब आप अपना फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान और दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करेंगे। इसके बाद application fees का भुगतान आप online तरीके से कर पाएंगे। इसकी रसीद और transaction id आपको download करके रख लेनी है। अब आप आवेदन को सबमिट कर देंगे।
  • कश्मीर के छात्रों को आवेदन पत्र डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है और इसे भरने के बाद इस पते पर जमा कर देना है: नोडल ऑफिसर: अब्दुल क़यूम तांत्रे, दिल्ली पब्लिक स्कूल, अठवाजा, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर-190004. उन्हें Demand Draft (DD) “Director General, National Testing Agency” के favour में बनाना है और payable नोएडा, यूपी में करना है। जमा करके उन्हें रसीद भी प्राप्त कर लेनी है।

NEET 2020 का आवेदन शुल्क

  • Gen/OBC के लिए- 1,500 रुपये
  • Gen-EWS/OBC के लिए- 1,400 रुपये
  • SC/ST/PH के लिए- 800 रुपये

NEET 2020: महत्वपूर्ण Links

  • NEET Online form 2020 रजिस्ट्रेशन- https://ntaneet.nic.in/Ntaneet/Registration/NewReg.aspx
  • NEET 2020 का Online Form का Login- https://ntaneet.nic.in/ntaneet/online/CandidateLogin.aspx
  • NEET 2020 का Application password दोबारा प्राप्त करना- https://ntaneet.nic.in/ntaneet/online/GetCandAppno.aspx

चलते-चलते

NTA की ओर से NEET 2020 का Online Form भले ही बहुत जल्दी भराया जा रहा है और परीक्षा में अब भी करीब साढ़े चार महीने हैं, मगर अपनी कामयाबी सुनिश्चित करने के लिए इसकी तैयारी आपको अभी से ही शुरू कर देनी होगीं। तो बताएं, NEET 2020 का Online Form आपने अब तक भरा या नहीं?

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.