Open Naukri

क्या है खाद्य सुरक्षा कानून? | What is Khadya Suraksha Yojana?

PLAYING x OF y
Track Name
00:00

00:00


बढती हुई आबादी अपने साथ कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां भी पैदा करती है। इन परिस्थितियों में कुपोषण और गरीबी मुख्य है। यह दोनों परिस्थितियां एक दूसरे से जुडी हुई है। गरीबी के कारण लोगों को अपर्याप्त पोषण मिलता है। इस वजह से वे अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य नहीं कर सकते और अच्छा शिक्षण भी नहीं पा सकते। इससे गरीबी और बढती है। यह एक दुष्चक्र है जिसे देश के विकास के लिए तोडना अनिवार्य है। इसी दुष्चक्र को तोड़ने के लिए भारत सरकार ने 22 दिसंबर 2011 में  खाद्य सुरक्षा कानून का प्रस्ताव रखा था जिसे 12 सितंबर 2013 को लागू किया गया।

क्या है  खाद्य सुरक्षा कानून? | What is Khadya Suraksha Yojana?

इस कानून का मुख्य उद्देश्य है हर जरुरतमंद परिवार में पर्याप्त पोषण पाने के लिए अनाज सस्ते दामो में मुहैया कराना। इस कानून को पूरे भारत में लागू किया गया है। माना जाता है कि इस कानून के मुताबिक़ भारत की 67% आबादी या 82 करोड़ लोगों को कम दामों में अनाज दिया जायेया। खाद्य सुरक्षा कानून के द्वारा लाभार्थियों को चुना जायेगा और उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली के द्वारा निम्न लिखित दामों में अनाज दिया जायेगा।

इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं और कुछ वर्गों के बच्चों को अनाज मुफ्त में दिया जाएगा।

आइए जाने खाद्य सुरक्षा कानून (National Food Security Act) के बारे में विस्तृत विवरण

इस कानून के फायदे और नुकसान