Open Naukri

क्यों बदला Turkey ने Hagia Sophia Church को Mosque में?



Hagia Sophia history का अब एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, क्योंकि दुनियाभर में मशहूर इस्तांबुल के हागिया सोफिया संग्रहालय को एक बार फिर से मस्जिद में तब्दील किए जाने का निर्णय अदालत ने हाल में ही सुना दिया है। इसे एक चर्च के रूप में छठी सदी में तुर्की में बनाया गया था। कोर्ट का यह फैसला आने के बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन ने भी अब मस्जिद के तौर पर हागिया सोफिया के खोले जाने की घोषणा कर दी है।

एक नजर में Hagia Sophia

क्या कहा तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन नेॽ

जब तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन हर ओर से आलोचनाओं से घिर गये तो उन्होंने कहा कि अपने संप्रभु अधिकार का प्रयोग तुर्की ने किया है। इसी के आधार पर पुनः हागिया सोफिया को मस्जिद में तब्दील कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की में जिस तरह से सभी मस्जिद स्थानीय एवं विदेशी मुस्लिमों और गैर-मुस्लिमों के लिए खुले हुए हैं‚ उसी तरह से हागिया सोफिया के दरवाजे भी हमेशा इनके लिए खुले रहेंगे।

दुनियाभर में हुई आलोचना

Religion in Turkey की बात करें तो यहां की 99.8 फीसदी आबादी मुस्लिमों की है‚ जबकि 0.2 प्रतिशत ही क्रिश्चियन या फिर अन्य धर्मों को मानने वाले हैं। यही वजह रही कि हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने का आह्वान तुर्की में इस्लामवादी लंबे अरसे से करते आ रहे थे। हालांकि यहां के जो धर्मनिरपेक्ष विपक्षी सदस्य हैं‚ उनकी ओर से हमेशा ही इसकी खिलाफत की गई है। न केवल अपने देश में‚ बल्कि दुनियाभर में धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने तुर्की सरकार के इस कदम की कठोर आलोचना की है।

Hagia Sophia की History

Hagia Sophia का Architecture

तुर्की के हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने की वजह

निष्कर्ष

Hagia Sophia की History को जानने के बाद हम इसी निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि राजनीति और धर्म में हागिया सोफिया की भूमिका ओटोमन साम्राज्य के पतन के करीब 100 वर्षों के बाद भी विवादित ही बनी हुई है। देश में कुछ इस्लामी नेताओं ने वर्ष 2013 से मस्जिद के रूप में हागिया सोफिया को दोबारा खोले जाने की मांग करनी शुरू कर दी थी। सिर्फ धर्म से ही यह विवाद जुड़ा
हुआ नहीं था। राष्ट्रीयता की भावना तुर्की के समाज में 21वीं सदी के आरंभ के बाद से ही जागृत हुई है। ओटोमन साम्राज्य के इतिहास को इसमें बड़ा तवज्जो दिया जा रहा है। तुर्की ने तो हागिया सोफिया को मस्जिद में बदलने का कदम उठा लिया है‚ लेकिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का इसे लेकर आने वाले वक्त में क्या रुख रहता है‚ यह आने वाला समय हे बताएगा।