Open Naukri

भारतीय सेना में काम करने के फायदे

हमें हमारी सेना पर नाज है क्योंकि हमारे फौजियों ने कई बार हमारे देश को दुश्मनों के हाथो से बचाया है। हर समाज में एक फौजी की प्रतिष्ठा और सम्मान कुछ अलग ही होते है। इस वजह से हममें से कई युवा भर्ती सेना का भाग बनना चाहते है। हालाँकि एक फौजी का जीवन देश के लिए समर्पण और मुश्किलों से घिरा हुआ होता है। लेकिन सेना में काम करने के अनेकों फायदे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है।

आइये जानते है कि भारतीय सेना में शामिल होने के कौन से फायदे है।

लोग अलग अलग कारणों से सेना से जुड़ते है। कुछ लोग आर्थिक कारणों से तो कुछ लोग सेना में शामिल होने के जुनून के कारण शामिल होते है। लेकिन कई और वजह है जिससे सेना में जुड़ना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है।

आर्थिक सुरक्षा

यह शायद सबसे बड़ा फायदा है जो भारतीय सेना अपने फौजियों को प्रदान करती है। और कोई भी प्राइवेट क्षेत्र ले लो, आपकी नौकरी के बारे में कोई सुरक्षा नहीं दी जाती। नौकरी चली जाने का डर हर कर्मचारी को रहता है। लेकिन यहाँ पर आपको कभी भी अपनी नौकरी की चिंता करने की जरुरत नहीं है। अगर आप रिटायर हो जाते है तो भी आपको अन्य नौकरी मिलने का विश्वास दिया जाता है।

बढ़िया वेतन

केंद्र सरकार की अन्य नौकरियों की तरह इस क्षेत्र में भी छठे वेतन आयोग के बाद हर श्रेणी के फौजी का वेतन बढ़ चुका है। अगर आप इस वेतन की प्राइवेट क्षेत्र में दी जाने वाले वेतन से तुलना करें तो आप पाएंगे कि भारतीय सेना में वेतन कहीं ज्यादा है। अगर आपको किसी मुश्किल इलाके में रखा गया है तो आपको अलग भत्ता मिलता है। जिससे आपका वेतन अन्य सरकारी कर्मचारियों से बढ़ जाएगा। अगर आप नए फौजी है तब भी आपका वेतन 42000 रूपये प्रति माह जितना हो सकता है।

रिटायरमेंट के बाद के फायदे
भारतीय सेना अपने कर्मचारियों की उनके रिटायरमेंट के बाद भी सरपरस्ती करती है। रिटायर हो चुके फौजी सेना के केंटीन , हॉस्पिटल और अन्य कई सुविधाओं का लाभ ले सकते है। उनको जीवन निर्वाह की कई चीज़े कम दामों में दी जाती है। रिटायरमेंट के बाद मिलने वाला पेंशन पूर्व फौजी को किसी और पर आय के लिए निर्भर होने से बचाता है। हर फौजी को रिटायरमेंट के बाद उसके आखिरी वेतन के 50% तक का पेंशन पूरे शेष जीवन काल तक मिलता है।

उच्च शिक्षा के अवसर

सेना में भर्ती होने के बाद भी आप अपने उच्च शिक्षा के सपनों को साकार कर सकते है। हकीकत में सेना आपको इस सपने को पूरा करने में विशेष मदद करती है। आप फौजी हो कर भी उच्च शिक्षा और उसके बाद तरक्की प्राप्त कर सकते है। IIT और मेडिकल कॉलेज जैसे कई संस्थानो में फौजियों के लिए खास सीट रिजर्व होती है। आप इस कोटा में एडमिशन ले सकते है। हम ऐसा कह सकते है कि नौकरी के साथ पढाई करने का सबसे बढ़िया तरिका भारतीय सेना में शामिल होना है।

स्वस्थ शरीर और आकर्षक व्यक्तित्व

कडा व्यायाम फौजियों के जीवन का अभिन्न अंग है। इसका परिणाम उनके स्वस्थ शरीर के रूप में देखा जा सकता है। हर फौजी को ट्रेनिंग और नौकरी के दरम्यान अनुशासन और शिष्टाचार सिखाये जाते है। इसके प्रमाणरूप हर फौजी एक आकर्षक व्यक्तित्व पाता है। अगर आप खुद में इन विशेषताओं को विकसित करना चाहते है तो सेना सबसे अच्छी जगह है।

समाज में प्रतिष्ठा

एक फौजी देश और देशवासियों की रक्षा करता है। इसके बदले में फौजी और उसके परिवार को समाज में एक उच्च स्थान मिलता है। फौजी बनकर आप हर देशवासी के लिए एक हीरो बन सकतें है।

खुद के और परिवार के लिए बेहतरीन सुविधाएँ

फौजियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में खास तरजीह दी जाती है। फौजी और उनके परिवार के लोगों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधाएँ दी जाती है। उच्च पदों के अधिकारीयों को आवास, कार, स्विमिंग पूल और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाता है ।

भारतीय सेना विवध प्रान्तों और जातियों के लोगों से बनी है। लेकिन एक चीज़ इन सब में सामान है। यह चीज़ है “देश के प्रति अपनी कर्तव्यनिष्ठा”! अगर आपमें भी यह कर्तव्यनिष्ठा मौजूद है और आप इन सब सुविधाओं का फायदा लेना चाहते है तो आइये और भारतीय सेना का भाग बने।