Open Naukri

सुडोकू गेम के फायदे

प्राचीन काल में राजा और बादशाह अपना मन बहलाने के लिए चौसर और शतरंज जैसे खेल खेलते हुए अपना मन बहलाते थे। समय के साथ इन खेलों ने रूप बदला और कैरम, लूडो , ताश आदि खेलों ने घरों में जगह बना ली। लेकिन समय के साथ नए-नए खेलों ने पुराने खेलों की जगह ले ली। ऐसा ही एक गेम है सुडोकू। हो सकता है आपने इस खेल में अंकों को देखकर अपने गणितीय ज्ञान पर संदेह करते हुए इसको खेलने से इंकार कर दिया हो। लेकिन ऐसा नहीं है। आप अगर किसी भी समय बोर हो रहे हों तो आप इस खेल से अपना मन बहला सकते हैं। यह एक ऐसा गेम जिसको खेलकर हमारे दिमाग को  आराम मिलता है। आइये आपको इस खेल के बारे में कुछ और बताते हैं:

सुडोकू का इतिहास:

वास्तव में सुडोकू नाम का अर्थ होता है- “संख्या का एक ही बार आना”। कुछ लोग  सुडोकू को पहेली यानी की पज़ल भी कहते है। इस लोकप्रिय खेल का आविष्कार  फ्रांस में 1892 के वर्ष के आसपास  किया गया था। वर्तमान सुडोकू के रूप की खोज 1979 में एक अमेरिकी वास्तुकार हावर्ड गांर्स ने 1979 में की थी। 2005 में इस खेल को अन्तराष्ट्रिय मंच मिला था।

सुडोकू की मूल बातें:

जो लोग इस खेल को समझ नहीं पाते हैं उनके लिए यह एक मुश्किल खेल है। इसीलिए कुछ लोग यह सोचते हैं की सुडोकू को खेलना बहुत मुश्किल है।

लेकिन जो व्यक्ति इस खेल की मूल बातों को समझ जाता है, वो इस खेल को बार-बार खेलना चाहता है। दरअसल यह बुद्धि पर आधारित एक तार्किक खेल है जो बेहद बुद्धिमान समझे जाने वाले लोगों के लिए एक चुनौती के समान है।

सुडोकू खेल कैसे खेलें :

जैसा की आप जानते हैं की सुडोकू का वास्तविक अर्थ है “संख्या का एक ही बार आना”। इस खेल की बनावट इस प्रकार की है की इसमें कुछ पंक्तियों को मिलकर छोटे-छोटे 81बॉक्स बने होते हैं । इसमें 9 पंक्तियाँ सीधी और 9 पंक्तियाँ खड़ी होती है। यह सभी 81 बॉक्स, 3*3 के छोटे बॉक्स में विभाजित होते हैं। अब आपकी सरलता के लिए बता दें की इस गेम में कुछ बॉक्स खाली होते हैं और कुछ बॉक्स में 1 से लेकर 9 तक के कुछ नंबर लिखे होते हैं। यह खेल खेलने के लिए आपको खाली बॉक्स में बचे हुए 1 से 9 तक के अंकों के शेष अंक भरने हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की कोई भी अंक रिपिट नहीं होना चाहिए।

सुडोकू के फायदे:

अंकों के इस खेल के फायदे बहुत हैं। हालांकि कुछ लोग इसे नशे की लत के रूप में लेते हैं लेकिन वास्तविकता यह नहीं है। आइये आपको इसके फायदे बताते हैं:

  1. यह खेल मानसिक तनाव को दूर करता है
  2. बौद्धिक तार्किकता को बढ़ावा देता है।
  3. किसी भी स्थिति में विभिन्न विकल्पों के चयन की कला का विकास करता है।
  4. छात्रों के मानसिक विकास को तेज़ करता है।
  5. सोचने-समझने की शक्ति का विकास करता है
  6. यह एक लॉजिक गेम है, इसे कोई भी खेल सकता है।
  7. यह खेल भाषा, धर्म और राष्ट्रियता के बंधनों से मुक्त है।
  8. यह गेम कोई भी कहीं भी और कभी भी खेल सकता है।

अपने फ़ोन में सुडोकु खेलने के लिए लिंक पे क्लिक करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.su.game.sudoku&hl=en