भारतीय विद्यार्थियों के लिए 5 श्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय स्कालरशिप

2905

जैसे जैसे भारत आर्थिक क्षेत्र की बड़ी ताक़त बन रहा है भारतीयों की महत्वकांक्षा भी अपने पैर पसार रही है | भारतीय शिक्षा संस्थानों ने भारत की तरक्की में बहुत योगदान दिया है पर भारी मन से ही सहीं हमें यह मानना होगा की वे वैश्विक स्तर पर काफी पीछे हैं , इस कारणवश भारतीय छात्रों का रुझान विदेशी संस्थानों की ओर तेजी से बड रहा है | भारत में अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी रहती है इस वजह से भारतियों का विदेश में घुलना मिलना भी दुसरे मुल्को की अपेक्षा आसान है |पहले विदेश में जाके पढने का सपना सिर्फ उच्च कमाई वाले वर्ग के छात्र देख सकते थे पर अब विभिन्न स्कॉलरशिप के माध्यम से ये सपना हर कसी के लिए देखना संभव है | इसको ध्यान में रखते हुए हमने पाँच अंतरास्ट्रीय स्कॉलरशिप की सूची बनाई है | भारतीय छात्र पूरी दुनिया में पढने जा रहे हैं इसलिए हमने इस लिस्ट में अलग अलग क्षेत्र की स्कॉलरशिप को शामिल किआ है, किसी एक क्षेत्र की एक से अधिक स्कॉलरशिप को शामिल नहीं किया गया है |

१.स्टेनफोर्ड रिलायंस धीरूभाई फ़ेलोशिप
अमेरिका हमेशा से ही शिक्षा का बड़ा गण रहा है यहाँ के लिए हमने स्टेनफोर्ड रिलायंस धीरूभाई फ़ेलोशिप को चुना है |यह स्टेनफोर्ड में MBA प्रोग्राम के लिए है और इसके लिए आपको एंट्रेंस परीक्षा देनी होगी | यह लगभग १५०००० $ की लागत का भार उठाती है और इसकी अवधी दो वर्ष की है | इसमें आपकी ट्युशन फी शामिल हैं |

२.ब्रिटिश काउंसल GREAT स्कॉलरशिप फॉर इंडियन स्टूडेंट्स
ब्रिटेन हमेशा से ही भारतियों की पहली पसंद रहा है इसका एक कारण तो इस जगह से पुराने संबंध हैं और दूसरा कारण यहाँ भारतवंशियों की बड़ी संख्या है |इस स्कॉलरशिप की संख्या ३०० है |इस स्कॉलरशिप में १५००००० पौंड की व्यवस्था है | इसमें आपकी ट्युशन फी शामिल हैं |

३.अशोक खुराना स्कॉलरशिप फॉर आउटस्टैंडिंग इंडियन स्टूडेंट
आजकल काफी संख्या में छात्र ऑस्ट्रेलिया की और जा रहें हैं | इस स्कॉलरशिप में २५०००$ दिए जा रहें हैं | ये स्कॉलरशिप शिक्षा , खेती, स्वास्थ , सफाई तकनीक,आईटी के लिए दी जाती हैं |

४.आईची स्कॉलरशिप प्रोग्राम
अब अगर हम शिक्षा के लिए एशिया में ही जाना चाहतें हैं तो उसके लिए इस स्कॉलरशिप पर ध्यान दें |इसमें १५०००० येन की राशी प्रति माह दी जाती है |ऐसी स्कॉलरशिप की संख्या १० है | इस स्कॉलरशिप की आवधि ६ माह से २ वर्ष तक की है |साथ ही इसमें जापान तक जाने का खर्चा भी दिया जा रहा है|

५.ब्रिटिश काउंसिल IELTS स्कॉलरशिप अवार्ड फॉर इंडियन स्टूडेंट
कुछ स्कॉलरशिप ऐसी भी हैं जो आपको कई जगह पढने की आजादी देतें हैं “ब्रिटिश काउंसिल IELTS स्कॉलरशिप अवार्ड फॉर इंडियन स्टूडेंट” उनमें से एक है | यह २६० छात्रों के लिए है | इसमें इन्जीनीरिंग,कानून, आईटी जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं | इसमें इंग्लैंड,स्कॉटलैंड,वेल्स और उत्तरी आयरलैंड शामिल हैं |

हमारी सलाह ये है की किसी भी विदेशी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसके बारे में सारी जानकारी इक्कठी कर लें और फिर प्रवेश लें |

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.