Open Naukri

सबसे बढ़िया इ वॉलेट

पिछले दिनों सरकार द्वारा 500 और 1000 रु के नोट को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से देश को काले धन से निजाद पाने में मदद मिलेगी। इस फैसले से लंबे तौर पर बहुत से फायदे होंगे लेकिन अगर आम आदमी के नजरिये से सोचा जाये तो इन दिनों थोड़ी तकलीफों का सामना करना पड रहा है। इस तकलीफ का मुख्य कारण 500 और 1000 रु के नोट का उपयोग न कर सकना है। ऐसे समय में इ वॉलेट एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

इ वॉलेट का उपयोग करने के फायदे

अगर आप गूगल प्ले के एप में जाकर देखेंगे तो आपको कई सारे इ वॉलेट दिखाई देंगे। लेकिन कई बार ज्यादा विकल्प होना मन में उलझन पैदा करता है। इस लिए आज हम यहाँ पर आपको देश के सबसे बढ़िया 5 इ वॉलेट और उनके फायदों के बारे में बताने वाले है। याद रखे कि आप इन इ वॉलेट को कंप्यूटर या मोबाइल, दोनों में उपयोग कर सकते है।

5-Oxygen Wallet

यह शायद सबसे पुराने इ वॉलेट में से एक है। हमने इस वॉलेट को 5 वे स्थान पर रखा है क्योंकि इसका उपयोग अभी भारत में अन्य वॉलेट के मुकाबले कम हो रहा है। हालाँकि इस वॉलेट द्वारा अपने ग्राहकों को अनेक लाभ दिए जा रहे है। E Bay जैसी कई ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट के साथ यह जुडा हुआ है और यह सभी वेबसाइट इस वॉलेट का उपयोग करने पर भरपूर डिस्काउंट दे रही है।

4- Paypal

यह एक अमरिकी कंपनी है जिसकी शुरुआत 1998 में हुई थी। यह वॉलेट अन्य वॉलेट जैसी मोबाइल रिचार्ज और टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएँ नहीं देता लेकिन इसकी मदद से अन्य वेबसाइट पर जाकर यह कर सकते है। आसान शब्दों में यह एक बैंक खाते जैसा है जिसमें आप पैसे रख कर उपयोग कर सकतें है। सबसे बड़ा फायदा यह है की इससे अन्य देशों से भी पैसो का विनिमय कर सकतें है।

3- MobiKwik Wallet

यह वॉलेट भी अन्य वॉलेट की तरह कई सुविधाएँ देता है। यहाँ पर आप प्रोमोकोड का उपयोग करके डिस्काउंट और अन्य ऑफर का लाभ ले सकतें है । इसके साथ E Bay, Snapdeal, ShopClues, Makemytrip और अन्य कई वेबसाइट जुडी हुई है।

2-PayU Money

यह भारत की सबसे पहली इ वॉलेट कंपनी है। इसके साथ आप कुछ बेहतरीन डिस्काउंट पा सकते है। उदहारण के तौर पर BookMyShow पर आप मूवी टिकट पर तक़रीबन 20% जितना डिस्काउंट पा सकते है। यह वॉलेट कई रिटेल स्टोर में भी उपयोगी है।

1-PayTM Wallet

यह भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किया जा रहा इ वॉलेट है। इस कंपनी का विकास पिछले 2-3 सालों में अभूत तरीके से हुआ है। यह कंपनी भारतीय क्रिकेट टीम की स्पोंसर बन चुकी है! इस पर आप ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, होटल, फ्लाइट या बस बुकिंग, बिजली के बिल से लेकर कई सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते है। आप इस वॉलेट के माध्यम से अपने दोस्त या रिश्तेदारों को पैसे भी भेज सकते है।

इ वॉलेट को आने वाले दिनों में परंपरागत मुद्राओं का एक सुरक्षित विकल्प होगा। कई पश्चिमी देशों में इनका उपयोग परंपरागत मुद्राओं से कहीं ज्यादा किया जाता है।