Open Naukri

१० ऐसी प्रेरणादायक किताबें, जो सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को ज़रूर पढ़नी चाहिए

छात्र जीवन, एक ऐसा पड़ाव है जहां से हमारी पूरी जिंदगी को दिशा मिलती है। यही से हम अपने जीवन को नया मोड़ देते हैं। ये एक ऐसा दौर होता है, जिसमें हम अपने आसपास जैसा देखते, सुनते और पढ़ते हैं। हमारे अंदर जीवन को लेकर ऐसी ही छवि बन जाती है। इसलिए इस दौरान हमेशा छात्रों को अपने आसपास सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में अच्छी किताबें आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। बहुत ही ऐसी प्रेरणादायक किताबें हैं, जो छात्रों को ज़रूर पढ़नी चाहिए, तो आइए जानते हैं ऐसी ही १० किताबों के बारें में।

Image: Flipkart.com

1. रहस्य (The Secret)

ये किताब दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इस किताब को एक ऑस्ट्रेलियन लेखिका रॉन्डा बर्न ने लिखा है। इस किताब का अब तक करीब 50 भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। ये किताब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। विश्व के बड़े- बड़े और सफल लोगों की सफलता की कहानी बताने वाली ये किताब आपको आपकी मंजिल की दिशा तय करने में मदद करती है।

 

 

Image: 24symbols.com

2. जीत आपकी (You Can Win)

ये किताब भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। मशहूर लेखक शिव खेड़ा की लिखी गई इस किताब को अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसमें बड़े ही अच्छे और सिलसिलेवार तरीके से सफलता प्राप्त करने के मूल मंत्र को सिखाया गया है।

 

 

 

 

Image: Amazon.in

3. सोचिए और अमीर बनिए (Think and Grow Rich)

नेपोलियन हिल द्वारा लिखी गई यह किताब जीवन में सफलता पाने में बहुत ही मददगार साबित हो सकती है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में दूसरों से अलग हो आप कैसे आगे बढ़ सकते हैं, इस किताब में ऐसे कई नुस्खे और जानकारियां दी गई है। इस किताब में उन लोगों के बारे में बताया गया है जिन्होंने जीवन में कठिनाईयों का सामना करते हुए सफल सोच के साथ सफलता प्राप्त की है।

 

 

 

Image: Amazon.in

4. अग्नि की उड़ान ( Wings of Fire) 

ये किताब भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा लिखी गई उनकी ही बायोग्राफी है। यह किताब जीवन में सफल बनने और अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। ‘जीवन में सफल होने और नतीजों को हासिल करने के लिए तुम्हें तीन प्रमुख शक्तिशाली ताकतों को समझना चाहिए —इच्छा, आस्था और उम्मीदें।‘ इस किताब में लिखी ऐसी सैकड़ों प्रेरणादायक बातों से आप अपने जीवन को एक दिशा प्रदान कर सकते हैं।

 

 

Image: Pustak.org

5. बड़ी सोच का बड़ा जादू (The Magic of Thinking Big)

डेविड जे. श्वार्ट्ज द्वारा लिखी गई ये किताब आपको जिंदगी जीने के प्रैक्टिकल तरीकों के बारे में बताती है। जिस पर चलकर आप आपने मंजिल तक पहुंच सकते हैं। इसमें ये भी बताया गया है कि सफलता पाने के लिए बहुत बुद्धिमान होने की जरुरत नहीं होती, आप बड़ी सोच के साथ भी आगे बढ़ सकते हैं।

 

 

 

Image: bookganga.com

6. अल्केमिस्ट ( The Alchemist)

मशहूर लेखक पॉलो कोएल्हो की लिखी हुई किताब अल्केमिस्ट दुनियाभर में काफी मशहूर है। बाजार में इसका हिंदी संस्करण भी मौजूद है। इस किताब की गिनती दुनिया की मशहूर प्रेरणादायक किताबों में की जाती है। ये किताब एक बेहतरीन कहानी के जरिए जीवन जीने के अनोखे और कारगर तरीके को समझाती है।

 

 

Image: Pustak.org

7. अति प्रभावकारी लोगों की ७ आदतें (The 7 Habits of Highly Effective People)

प्रेरणादायक और प्रभावशाली विचारों का सबसे बढ़िया उदाहरण है लेखक डॉ. स्टीफन कोवे की ये किताब। इस किताब में दिए गए सफलता के मंत्रों को अपनाकर आप निश्चय ही अपनी मंजिल पा सकते हो। ये किताब हमें परिवर्तन के अनुरुप ढलने और उससे उत्पन्न अवसरों का लाभ उठाने की शक्ति और समझ प्रदान कराती है।

 

 

Image: hindikunj.com

8. रिच डैड, पुअर डैड ( Rich Dad, Poor Dad )

ये किताब दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली किताबों में से एक है। ये किताब रॉबर्ट टी. कियोसाकी ने लिखा है। इस किताब में रिच डैड और पुअर डैड के विचारों की तुलना की गई हैं जो किसी को भी उत्साह से भर देती है। ना सिर्फ छात्र, बल्कि जो लोग बिजनेस करते हैं या करना चाहते हैं वह भी इस किताब को जरूर पढ़ें।

 

 

 

Image: booksforyou.co.in

9. सकारात्मक सोच की शक्ति (The Power of Positive Thinking)

‘आत्मविश्वास बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि तुम लगातार चुनौती का सामना करते रहो।‘ सफलता पाने के कुछ ऐसे ही तरीकों को बताती है लेखक नार्मन विन्सेंट की ये किताब। इस किताब को पढ़ आप सही मायने में समझ पाएंगे कि सकारात्मक सोच आखिर होती क्या है।

 

 

 

Image: whitehindi.com

10. लक्ष्य (Goal)

ब्रायन ट्रेसी द्वारा लिखी गई इस किताब में लक्ष्य को हासिल करने के कुछ महत्वपूर्ण और आसान तरीके बताए गए हैं। ये किताब जब मार्केट में आई तो इसने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी।

 

 

 

निष्कर्ष

इन inspirational-motivational books को पढ़ने के बाद निश्चय ही आप अपने जीवन में बदलाव महसूस करेंगे। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको बहुत सारे नए-नए तरीके मिलेंगे, जिससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। अगर आप भी कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक किताबों के नाम शेयर करना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमें ज़रूर बताएं।