वैज्ञानिक तरीके से परीक्षा की तैयारी कैसे करें

9729

परीक्षा का नाम सुनते ही हम में से कई लोगों को पसीना आ जाता है और दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती है। बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि कड़ी मेहनत के बावजूद अच्छा परिणाम नहीं मिल रहा है। हो सकता है कि उनके पढ़ाई करने का तरीका गलत हो। इस तरीके को बदल कर वे अपनी परीक्षा का परिणाम और अपना भविष्य बदल सकते है। इस लेख में वैज्ञानिक तरीके से परीक्षा की तैयारी करने के 10 तरीके बताए गए है।

1. एक साथ बहुत सारी चीजें याद करने की कोशिश न करें। पढ़ाई की अवधि को छोटे छोटे अंतरालों में बाँट लें। इस से चीजें लम्बे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

2. पढ़ाई के साथ साथ भोजन भी आवश्यक है। भूखे पेट पढ़ाई में ध्यान नहीं रहेगा और आपको चीजें याद रखने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। यह वैज्ञानिक तरीके से पुरवार किया गया है कि परीक्षा के एक हफ्ते पहले से ज्यादा फल और सब्जियाँ खाने से याददाश्त में सुधार होता है। इस समय ज्यादा मीठी या तली हुई चीजें न खाएं।

3. पढ़ाई की जगह को बदलते रहें। ऐसा माना जाता है कि अलग अलग जगहों पर पढ़ने से दिमाग जगह और पढ़ाई के बीच संबंध बना लेता हैं। इससे चीजें जल्दी याद रहती है।

4. पर्याप्त नींद लें। पूरी रात जाग कर पढने से बचें। नींद की वह अवधि, जिसे रैपिड आई मूवमेंट कहतें है, उसमे खलल पड़ता है। नींद की यह अवधि याददाश्त को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। कम से कम 7 घंटे सोने की आदत डालें।

5. पढने के समय टीवी, रेडियो, गाने सुनने या दोस्तों से बातचीत से दूर रहें। जितनी ज्यादा खलल होगी उतना ही कम याद रहेगा।

6. पढ़ाई को जितनी बार हो सकें उतनी बार दोहराइए। चीजें दोहराने से ज्यादा मजबूती से दिमाग में बैठ जाती है। प्राचीन काल में जब कागज की खोज नहीं हुई थी तब गुरुकुल में शिष्य किताबें न होने की वजह से, सिखाई गई चीजें बार बार दोहरा कर ही याद रखतें थे।

7. सही आयोजन करने से आखिरी समय होने वाली चिंता से आप बच सकतें है। हर चीज़ आखरी समय पढने की बजाय, पहले से और बार बार पढ़ाई करते रहें। ज्यादा समय देने से आप विषय की गहराई तक जा सकते है, जिससे आपकी उस विषय के बारे में समझ बढ़ेगी। जितनी ज्यादा समझ बढ़ेगी उतनी ही कम रटने की जरुरत पड़ेगी।

8. पढ़तें समय नोट्स बनानें की आदत डालें। पढ़े हुए पुरे परिच्छेद में से महत्व के वाक्य नोट्स में लिख लें। इससे पढाई करने के बाद अच्छी सी संक्षिप्त नोट्स मिल जायेगी जो अगली बार पढ़ते समय बहुत सारा समय बचाएगी।

9. मनोरंजन के लिए समय निकालें। कोई भी चीज़ निरंतर करने से दिमाग थक जाता है। इसी लिए थोडा समय मनोरंजन के लिए निकालें। बगीचे का एक चक्कर लगाना एक अच्छा उपाय हो सकता है, अपनी बोरियत को भगाने का।

10. मदद मांगने से हिचकिचाएं नहीं। अगर कोई भी चीज़ समझ नहीं आ रही है तो आप अपने शिक्षक या मित्रों की मदद ले सकतें है।

आशा है की यह बातें आपकी मदद कर सकेंगी। यह बातें ध्यान में रखें और परीक्षा के समय को सफलता में तब्दील करें!

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.