भारत के वे प्रमुख शिक्षण संस्थान, जहां से कर सकते हैं डिफेंस स्टडीज की पढ़ाई

3773
defence studies institute


अगर आपके अंदर देश प्रेम का जज्बा है, आपका इंटरेस्ट देश की सुरक्षा व्यवस्था, मिलेट्री ज्योग्राफी और डिफेंस की इकॉनोमी जानने में है। तो यकीन मानिए डिफेंस स्टडीज की पढ़ाई आपके लिए एक बेहतर करियर विकल्प है। भारत में कई ऐसे संस्थान और विश्वविद्यालय हैं, जहां रक्षा मामलों की शिक्षा दी जाती है। भारत में डिफेंस स्टडी को मिलेट्री साइंस, डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज, वार एंड नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, वार एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज के नाम से भी जाना जाता है।

पाठ्यक्रम (कोर्सेज)

रक्षा अध्ययन,  सैन्य प्रणालियों और राष्ट्रीय सुरक्षा की शिक्षा से संबंधित है। देश के नागरिकों के बीच रक्षा और उनकी रणनीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इससे जुड़े पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं। डिफेंस स्टडीज की पढ़ाई करने के लिए किसी भी विषय से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी होता है। भारत में डिफेंस से जुड़े विभिन्न कोर्सेज की पढ़ाई ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दोनों स्तरों पर कराई जाती है। जैसे-

  • बीए डिफेंस डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज
  • बीएससी डिफेंस स्टडीज
  • एमए डिफेंस डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज
  • एमएससी डिफेंस स्टडीज
  • एम.फिल डिफेंस डिफेंस एंड स्ट्रैटजिक स्टडीज
  • पीएचडी इन डिफेंस स्टडीज

करियर और संभावनाएं

डिफेंस स्टडीज आपको एक देश से दूसरे देश के साथ संबंध, वर्ल्ड अफेयर आदि की जानकारी देता है। इस क्षेत्र में करियर की ढेर सारी संभावनाएं हैं।  इस पढ़ाई के बाप आप सोशियो-इकोनॉमिक विशेषज्ञ, इंटरनेशनल फील्ड में रिसर्चर जैसे कई पद पा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आप इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।

  • इंडियन आर्मी
  • इंडियन नेवी
  • एयर फोर्स
  • कोस्ट गार्ड
  • सिक्योरिटी एजेंसी
  • डिफेंस जर्नलिज्म
  • फायर सिक्योरिटी
  • टीचिंग
  • रिसर्च ऑफिसर

इन प्रमुख क्षेत्रों में कई ऐसे पद हैं, जहां डिफेंस की पढ़ाई कर के आप अपने करियर को ऊंची उड़ान दे सकते हैं।

कहां से करें डिफेंस स्टडीज की पढ़ाई

डिफेंस में करियर बनाने के लिए सबसे जरूरी है इसकी पढ़ाई। रक्षा अध्ययन की पढ़ाई की इच्छा रखने वाले ज्यादातर छात्र बारहवीं या स्नातक के बाद इस दुविधा में होते हैं कि आखिर कहां से इसकी आगे की पढ़ाई के लिए शिक्षा हासिल की जाए। आइए यहां हम आपको बताते हैं, डिफेंस स्टडीज के लिए भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थान और विश्वविद्यालयों के नाम।

डिफेंस स्टडीज के लिए देशभर के बड़े कॉलेज और विश्वविद्यालय

  • गुरुनानक कॉलेज, चेन्नई
  • पंजाब यूनिवर्सिटी
  • दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी
  • डॉ. भीम राव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून
  • आर्मी कैडेट कॉलेज, देहरादून
  • आर्मी एयर डिफेंस कॉलेज, गोपालपुर, ओडिशा
  • कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे
  • मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंदौर

निष्कर्ष

दुनियाभर के सभी देशों की तरह भारत की भी अपनी रक्षा प्रणाली है, जो अलग- अलग कई विभागों में विभाजित है। भारत की रक्षा प्रणाली मुख्य रुप से तीन भागों में बंटी हुई है- थल सेना, वायु सेना और जल सेना। डिफेंस स्टडीज से जुड़े किसी भी प्रकार की जानकारियों के लिए आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.