10 प्रेरणादायी किताबें

4602

मुसीबतें जीवन का एक हिस्सा हैं । यही मुसीबतें हमें कुछ नया सिखाने के लिए प्रेरित भी करती हैं। लेकिन जीवन में ऐसा समय भी आता है जब हमें सबसे ज्यादा एक ऐसे साथी की जरुरत होती है जो हमें प्रेरणा दे और प्रोत्साहित करे। किताब को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है, क्योंकि यह किताबें हमें अपने जीवन को वापस सही रास्ते पर लाने के लिए प्रेरित करती हैं  आज हम आपको 10 ऐसी ही प्रेरणादाई किताबों के बारे में बताना चाहते हैं।

1) You can WIN
प्रसिद्ध व्याख्याता शिव खेरा द्वारा लिखित “You can WIN” में जीवन में सफलता पाने के मंत्र आसान तरीके से बताएं गए है। इसमें यह सिखाया गया है की कोई भी व्यक्ति की सफलता और विफलता उसके जीवन जीने के रवैये पर निर्भर करता है। इच्छा, प्रतिबद्धता, चरित्र और जिम्मेदारी! यह पांच चीज़े सफलता के मूल मंत्र है।

2) Think and Grow Rich
नेपोलियन हिल के द्वारा लिखित यह किताब हर उम्र के व्यक्ति के लिए है । आधुनिक समाज के लिए लिखी गई यह किताब, जीवन में तरक्की और खुद के विकास की युक्तिओ से भरी है ।इस किताब में 500 सफल व्यक्ति के जीवन की कहानियाँ बताई गई है जिन्होंने अपने जीवन में बहुत नाम और शोहरत प्राप्त किए है। क्या, कैसे और कब; यह सभी सवालों के उत्तर देने की कोशिश की गई है इस किताब में।

3) The 7 Habits of Highly Effective People
लेखक स्टीफन कोवे द्वारा लिखी गयी यह किताब संपूर्ण, संघटित और आदर्शो से प्रेरित द्रष्टिकोण से मुश्किलों से लड़ना सिखाती है। मन तक पहुँचने वाली अंतर्दृष्टि और छोटे छोटे उदाहरण से कोवे ने सच्चाई और ईमानदारी के साथ जीने के तरीके बताये है।

4) The Power of Positive Thinking
पिल विन्सन्ट नार्मन द्वारा इस किताब से लोगो को सकारात्मक सोच से एक खुशनुमा, संतोष जनक और सार्थक जीवन जीने के तरीके बताये गए है। लेखक विशवास की शक्ति को काम करते हुए दिखाते है। इस किताब में दिए गए तरीको से आप अपने जीवन को सकारात्मक शक्ति से भर पाएंगे। लेखक के मुताबिक़, खुद में विश्वास और दृढ़ता भरकर, परिस्थियो को अपने अंकुश में करके और चिंता करने की आदत से मुक्त हो कर आप जीवन में किसी भी उंचाई को प्राप्त कर सकते है।

5) Steve Jobs by Walter Isaacson
स्टीव जॉब्स एक ख्यातनाम शक्सियत है जिन्होंने एप्पल कंपनी की स्थापना की थी। वोल्टर इसाकसन ने इस किताब में स्टीव जॉब्स के जीवन को शब्दों में उतारा है। स्टीव जॉब्स की इस आत्मकथा में उनके व्यवसायी और निजी जीवन के बारे में बताया गया है। किस तरह से हिप्पी जीवनशैली से जीने वाला एक लड़का मल्टीनेशनल कंपनी का मालिक बना, यह कहानी किसी भी व्यक्ति को प्रेरित करने के लिए काफी है।

6) Life Without Limits
इस किताब के लेखक निक वुजिक है जिनका जन्म बिना हाथ और पैरो के हुआ था। यह विकलांगता किसी भी व्यक्ति को निराशा में डाल सकती है। लेकिन इस असाधारण व्यक्ति ने अपनी विकलांगता के अवरोध को भेंदते हुए एक सुखी, स्वतंत्र और समृद्ध जीवन प्राप्त किया।इस किताब में लेखक ने अपने द्वारा अनुभव किये शारीरिक और मानसिक दुःख और कैसे उन्होंने इन दुखो का सामना किया इसका वर्णन है। उन्होंने बताया है की अगर कोई व्यक्ति हालात के मुताबिक़ ढलने के लिए तैयार हो तो वह सफलता जरुर प्राप्त कर सकता है और कोई भी बड़ी मुसीबत उसे रोक नहीं सकती।

7) The Richest Man In Babylon
ज्योर्ज क्लेसन द्वारा लिखी गई इस किताब में दृष्टान्तों द्वारा आर्थिक बुद्धिमत्ता दी है। इस किताब का मुख्य पात्र अर्काद, बेबीलोन का सबसे अमीर आदमी बनने में सफल रहा है। इस किताब में उसी के द्वारा बतायी गई बाते लिखी है। अर्काद और उसके दोस्तों के बीच हुई बातचीत द्वारा बचत का महत्व बताया गया है। बेबीलोन के राजा के कहने पर अर्काद लोगो को 7 युक्तिओ द्वारा अमीर बनने के नुस्खे सिखाता है।

8) The Alchemist
पोलो कोल्हो द्वारा लिखित इस किताब ने दुनियाभर में बहुत सारे लोगो को प्रेरित किया है । इसमें एक चरवाहे की इजिप्त के मशहूर पिरामिड में छुपे खजाने की खोज की सफ़र के बारे में बताया गया है। रास्ते में उसे अलग अलग लोग मिलते है जो उसे दिशा बताते है। जो सफ़र भौतिक खजाने की खोज में शुरू हुआ था वह आखिर में अंदरूनी खजाने-मन की शान्ति की खोज पर खत्म होता है। इस किताब को कई लोगों ने सराहा है।

9) As a Man Thinketh
हम जो कुछ भी प्राप्त करते है या जो नहीं प्राप्त कर सकते वह हमारे विचारों का परिणाम है। पुराने समय में लिखी गई यह किताब आज भी उतनी ही कारगर है जितनी पहले थी। यह किताब सिखाती है- “आप वही है जो आप खुद मानते है”! आज ही इस किताब को पढ़े और अपनी सोच में आने वाले बदलाव को महसूस करे।

10) How to Win Friends & Influence People
दोस्त बनाना आज के समय में सबसे मुश्किल काम है। नए और सच्चे दोस्त बनाना और लोगो को प्रभावित करना एक कला है। यह किताब यही कला को सिखाने के लिए बुनियादी चीज़े बताती है। इसमें मानव मनोविज्ञान का सहारा लिया गया है। आप दूसरों को तभी प्रभावित कर सकते है जब वे आपको खुद से ऊपर या बड़ा माने।

हमारी सलाह है, आप इन किताबो को कम से कम एक बार जरुर पढ़े और अपने दोस्तों को भी भेंट के तौर पर दे, जिससे आपका और आपके दोस्तों का जीवन और भी आनंदमय बने!

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.