ट्विटर क्या है?

4262

इतिहास में कहा गया है की भारत सोने की चिड़िया था। इस चिड़िया को तो इतिहास में किसी ने नहीं देखा लेकिन आजकल एक चिड़िया के चर्चे सबकी ज़ुबान पर है। नीले रंग की छोटी चिड़िया आभासी दुनिया में खूब धूम मचा रही है। यह चिड़िया सोशल नेटवर्किंग साइट ‘’ट्विटर’ का लोगो है जिसका इस्तेमाल लगभग हर दूसरा व्यक्ति दुनिया के हर कोने में कर रहा है।

ट्विटर का जन्म :

21 मार्च 2006 को सेन फ्रांसिस्को, यू एस में चार मित्रों, जैक डोरसे, नोहा ग्लास, बीज़ स्टोन, इवान विलियम्स ने एक सोशल नेटवर्किंग कंपनी खोली। 3860 लोगों वाली इस कंपनी का नाम ‘ट्विटर’ दिया गया। बहुसंख्या भाषा वाली यह वेबसाइट कम संख्या वाले मेसेज के द्वारा काम करती है।

ट्विटर कैसे काम करता है:

जिन व्यक्तियों का इस वेब साइट पर अपना अकाउंट होता है वो अपनी बात को 140 शब्दों के मेसेज की सहायता से दूसरे लोगों से शेयर करते हैं। यह मेसेज ‘ट्वीट’ कहलाता है और यह पूरी प्रक्रिया ‘ट्विटिंग’ कहलाती है।

ट्विटर पर एकाउंट बनाएँ :

ट्विटर पर अपना एकाउंट बनाने के लिए आपको twitter.com वेबसाइट पर जाकर Sign Up पर क्लिक करना होता है। इसके बाद आपको अपना पूरा विवरण निम्न प्रक्रिया के अनुसार देना होगा :

  1. अपना पूरा नाम या वह नाम जिससे आप चाहते हैं की आभासी दुनिया आपको जाने, यहाँ आपको वह देना होगा। कुछ लोग अपने नाम के स्थान पर कुछ और जैसे जो लोग संस्थान के नाम से एकाउंट बनाते हैं वो उस संस्थान का नाम देते हैं। ‘UP 100’, ‘Demco Software’ आदि इस तरह के उदाहरण हैं।
  2. इसके बाद अपना फोन नंबर और/ या ईमेल दिया जाता है। यदि आप फोन पर एकाउंट बना रहे हैं तो फोन नंबर जरूरी होता है। लैपटॉप या इसी प्रकार किसी अन्य डिवाइस पर एकाउंट बनाते समय केवल ईमेल आईडी ही देना काफी होता है। एक तरह से यह आपकी आभासी दुनिया में पहचान होती है।
  3. इसके बाद पासवर्ड के रूप में कुछ शब्द भरे जाते हैं। यह पासवर्ड हर बार एकाउंट लोग इन करने के लिए जरूरी होता है।
  4. इसी के साथ आपको यूजर नेम भी देना होता है। इसकी जरूरत भी आपको हर बार एकाउंट लोग इन करने के लिए अनिवार्य होता है।
  5. इसके बाद आप ‘terms and condition’ वाले चेक बॉक्स को टिक कर दें जिससे यह पता चलता है की आप ट्विटर कंपनी की शर्तों और नियमों को स्वीकार करते हैं।
  6. अब आप Sign Up पर क्लिक कर सकते हैं क्यूंकी आपकी एकाउंट बनने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।
  7. जैसे ही आप ऊपर वाला चरण पूरा करते हैं, ट्विटर की ओर से जो आपने ईमेल यहाँ दी है, उस पर एक लिंक भेजा जाता है। यह इस बाद की तसल्ली करने के लिए की आप एक वास्तविक व्यक्ति हैं और आपकी दी हुई ईमेल वास्तव में उपस्थित है । जब आपकी मेल में आया लिंक पर आप क्लिक करते हैं तो इसी के साथ आपकी ट्विटर पर एकाउंट बनाने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

अब आप ट्विटर की दुनिया में ट्वीट करने के लिए तैयार हैं।

 

 

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.