वो 5 देश जो हैं दुनियाभर में सबसे ज्यादा सुरक्षित

3992
safest countries in the world

दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं, जहां जाना अपनी जान पर खतरा मोल लेने के बराबर है। मध्य-पूर्व के कई ऐसे देश हैं जहां जाना तो दूर वहां की महज खबर पढ़ कर ही हमारा दिल दहल उठता है। आतंकवाद, क्राइम और गृह युद्ध जैसी कई परिस्थितियां हैं, जो किसी भी देश को सुरक्षित और असुरक्षित बनाती हैं। दुनिया भर में फैले अपराधों के बारे में तो हम जानते ही हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया में अब भी बहुत से ऐसे देश हैं, जो अब भी सुरक्षित हैं। अगर आप घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन देशों में बड़े ही आराम और सुरक्षित तरीके से घूम सकते हैं। आइए जानते हैं, दुनिया के सबसे सुरक्षित 5 देश कौन- कौन से हैं।

  1. आइसलैंड

आइसलैंड को दुनिया में रहने के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है। शायद यही वजह है कि सेफ्टी इंडेक्स में लगातार दसवें साल आइसलैंड टॉप पर है। यहां की आबादी महज साढ़े 3 लाख लोगों की है। यहां ना कोई सेना है और ना ही यहां किसी तरह के हिंसक अपराध होते हैं। आइसलैंड में हत्या दर 0.1.5 हर साल है। यहां का साक्षरता दर 100 फीसदी है। आइसलैंड पश्चिमी यूरोप में बसा हुआ एक बेहद आकर्षित देश है।

  1. पुर्तगाल

पुर्तगाल का नाम भी दुनिया के सुरक्षित देशों की सूची में लिया जाता है। यहां का जीवन स्तर काफी अच्छा है। पुर्तगाल काफी शांत और बेहद खूबसूरत देश है। इस देश का मौसम, खानपान और आर्किटेक्चर भी दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां अपराध का स्तर काफी कम है। पुर्तगाल में महंगाई भी काफी कम है।

  1. ऑस्ट्रिया

यूरोप का देश ऑस्ट्रिया अपनी साफ- सफाई के लिए खास- तौर पर जाना जाता है। यहां पर्यावरण को बचाने के लिए बेहद कड़े कानून बनाए गए हैं। यहां की जनसंख्या भी काफी कम है। साथ ही अगर यहां के क्राइम ग्राफ पर नजर डाला जाए तो वो भी ना के बराबर ही है। यहां टीन एजर्स को वोट देने की छूट है।

  1. डेनमार्क

डेनमार्क को भी दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है। यहां महिलाओं के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या अप्रिय घटना नहीं होती। सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि यहां क्राइम रेट कम है, क्योंकि डेनमार्क में ज्यादातर लोग पढ़े- लिखे हैं। इसके साथ ही यहां का रहन- सहन भी काफी अच्छा है। यहां लोग कहीं भी जाने के लिए अपने व्हीकल से ज्यादा साइकिल या पैदल जाना पसंद करते हैं।

  1. चेक गणराज्य

यहां अपराध दर बहुत ही कम है। जिस वजह से इसका नाम दुनिया के सुरक्षित देशों में लिया जाता है। चेक गणराज्य पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। टूरिस्ट यहां की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। यहां के पुराने महल और खूबसूरत वास्तुकला पर्यटकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब होते हैं। चेक गणराज्य में मंहगाई भी कम है। साथ ही लोगों को जीवन स्तर भी काफी अच्छा है। चेक रिपब्लिक यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसकी सीमाएं ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्लोवाकिया और पौलेंड से मिलती हैं। राजधानी प्रॉग यूरोप के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शहरों में शामिल है।

 

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.