भारतीय लेखकों द्वारा लिखी गईं 6 प्रेरणादायक पुस्तकें

6914

किताबें विधार्ति जीवन का एक एहम हिस्सा है | अगर आपको पुस्तकों से प्यार है तो आप अच्छा लिख भी सकते हैं और आपको अच्छा ज्ञान भी होता है | आज के इस लेख में हम भारतीय लेखकों द्वारा लिखी गईं कुछ प्रेरणादायक पुस्तकों के बारे में जानेंगे जो कि निम्नलिखित हैं:

  1. रिचेस्ट इंजीनियर” :अभिषेक कुमार

लेखक अभिषेक कुमार की यह किताब बहुत ही प्रेरणादायक है। यह पुस्तक एक ओर यह बताती है कि एक व्यक्ति किस तरह से अपनी वित्तीय स्थिति को बदल सकता है तो दूसरी तरफ इस पुस्तक को पढ़ने के बाद बहुत ही अधिक प्रेरणा मिलती है की एक व्यक्ति किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में से उभर कर एक सफल व्यक्ति बन सकता है।

  1. माती, पंख आणि आकाश” :ज्ञानेश्वर मुले

यह किताब भी बहुत ही प्रेरणादयक है, इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत ज्ञानेश्वर मुले ने लिखा है इस किताब में लेखक ने महाराष्ट्र के एक गांव में पैदा हुए बच्चे का एक राजदूत बनने तक के सफर को बताया है जो बहुत ही प्रेरणादायक है।

  1. सीखो और सफल बनो“:शिव खेड़ा

इसी श्रृंखला में तीसरी किताब है शिव खेड़ा की सीखो और सफल बनो, यदि कोई अपना व्यापार करना चाहता है तो यह किताब उन लोगो के लिए बहुत ही प्रेरणा देती है। यह किताब छल कपट नहीं सीखाती है बल्कि एक अच्छा प्रोफेशनल बनाती है, जो भी व्यक्ति प्रोडक्ट, सर्विस या विचार बेचता है वो सेल्समेन कहलाता है बेचना सीखो और सफल बनो” इन्ही सिद्धांतों पर आधारित यह किताब एक सफल प्रोफेशनल बनाने में सहायक है| शिव खेडा ने इसमें सिद्धात शब्द का प्रयोग किया है जोड़-तोड़ का नहीं| क्योंकि सिद्धांतों की बुनियाद ईमानदारी होती है जब की जोड़-तोड़ छल कपट पर टिकी होती है| हमें छल कपट नहीं सीखना है बल्कि एक अच्छा प्रोफेशनल बनना है|

  1. जीत आपकी“:शिव खेड़ा

इसका अंग्रेजी नाम है “यू कैन विन” इस किताब से भी बहुत प्रेरणा मिलती है कि कैसे सबकुछ तबाह हो जाने के बाद भी  आप अपनी ज़िन्दगी में आगे बढ़ सकते है और सफलता हासिल कर सकते हैं, इसी का एक उदहारण भी इस किताब में दिया  गया है की कैसे “1914 में, थॉमस एडिसन ने 67 साल की आयु में आग लगने की वजह से अपनी फैक्ट्री खो दी थी| उनकी फैक्ट्री  का इन्सुरंस भी बहुत कम था| थॉमस एडिसन ने अपने संघर्ष को देखा, परखा और कहा, “आपदा का बहोत महत्त्व है, आपदा  में हमारी सारी गलतिया जल जाती है” अपनी गलतियों से निराश होने क बजाये उन्होंने अपनी कमज़ोरियों पे मेहनत की और इसके तीन हफ्तों बाद फोनोग्राफ की खोज हुई|

  1. समय आपकी मुट्ठी में” : विजय अग्रवाल

यह पुस्तक पूर्ण रूप से आपको आपके समय का सही सदुपयोग करने की प्रेरणा देती हे और सिखाती भी है की समय का सदुपयोग कैसे किया जाता है|

  1. आज़ादी से जियें:शिव खेड़ा 

शिव खेड़ा की यह पुस्तक बहुत ही प्रेरणादायक है, आप इसे पढ़कर अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं तथा अपना और अपने देश का भविष्य सुधर सकते हैं 

 

Leave a Reply !!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.